चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा जनपद, आज रात से शुरू होगा जलाभिषेक; गंगा घाटों पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंच रहे शिवालय, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान, शिवालयों व कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा सख्त, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, यातायात व भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम लागू।




2.📰✍️बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र स्थित लुहारली गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी; 1962 युद्ध शहीद सूबेदार रणजीत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण; श्रद्धांजलि देकर कहा शहीद को नमन करना गर्व की बात, किसानों के हित में केंद्र व यूपी सरकार के कार्यों का जिक्र किया, वंदे मातरम पर बोले इसका सम्मान देशभक्ति, सभी को करना चाहिए इसका सम्मान।

3.📰✍️जहांगीराबाद में पॉलिटेक्निक छात्रा ने लगाई फांसी, टीचर कॉलोनी स्थित मकान के कमरे में मिला शव; जनता पॉलिटेक्निक की 17 वर्षीय छात्रा अंजलि राजपूत पुत्री पप्पू निवासी ईशनपुर थाना डिबाई ने शनिवार सुबह टीचर कॉलोनी स्थित प्रधानाचार्या के आवास के ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, घटना से संस्थान व क्षेत्र में शोक।



4.📰✍️17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घेरेंगे कांग्रेसी, बुलंदशहर से बड़ी भागीदारी का ऐलान; जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने दी जानकारी, भाजपा पर “अच्छे दिन” के नाम पर गरीब, मजदूर व किसानों को ठगने तथा मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने का लगाया आरोप, कहा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कोषाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, साजिद गाजी व कंट्रोल रूम प्रभारी नईम मंसूरी रहे मौजूद।


5.📰✍️जहांगीराबाद में 7 फरवरी को मुन्ना जी एंड सन्स फर्म से हुई गेहूं चोरी की घटना का खुलासा; स्वाट टीम व पुलिस ने 4 शातिर चोर जबर सिंह, उदयवीर सिंह, रंजीत निवासी नट नगला व बंटी निवासी कासना को गिरफ्तार कर 36 बोरी गेहूं व घटना में प्रयुक्त टाटा ऐस वाहन किया बरामद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️औरंगाबाद में फांसी पर लटका मिला कामदार शरीफ का शव, अनामिका शुगर मिल प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप; औरंगाबाद के मोहल्ला खिड़की स्याना निवासी व भंडोरिया मूल के कामदार शरीफ अल्वी का शव सुबह साढ़े छह बजे घर में फांसी पर लटका मिला, जेब से सुसाइड नोट बरामद, पत्नी रुखसाना व बेटी काजल समेत परिजनों ने अनामिका शुगर मिल भंडोरिया गेट पर शव रख दो घंटे किया हंगामा, सीओ सिटी के आश्वासन पर मामला हुआ शांत।


📰✍️मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं को टेंट निर्माण प्रशिक्षण; रेंजर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन अमित कुमार गौतम व अंशु सिंह ने छात्राओं को टेंट निर्माण का प्रशिक्षण दिया, प्राचार्य डॉ. रश्मि फौजदार ने सेवा व अनुशासन का संदेश दिया, रेंजर अधिकारी डॉ. अंजना ने राष्ट्र सेवा पर जोर दिया, कार्यक्रम में डॉ. मधु मिश्रा, शिखा कौशिक, डॉ. नसरीन बेगम, मंजू भाटी, शाजिया खान, डॉ. सुलेहा खान व सीमा गोस्वामी मौजूद रहीं।


📰✍️खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश फरमान लंगड़ा; झमका नहर रजवाहे पर फायरिंग के बाद कबूतर वाली पैठ निवासी फरमान पुत्र पप्पू उर्फ नोशाद को घेराबंदी कर दबोचा, मौके से तमंचा व पशु काटने के औजार बरामद, गौवध व आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महोबा के ढिकवाहा स्कूल में मिड-डे मील घोटाला, 8 लीटर पानी में 1 लीटर दूध पिलाने का वीडियो वायरल।

➡️महोबा के कबरई ब्लॉक स्थित ढिकवाहा गांव के सरकारी स्कूल में 90 बच्चों को 8 लीटर पानी में मात्र 1 लीटर टोंड मिल्क मिलाकर पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में रसोइया छविरानी बाल्टी में दो आधा-आधा लीटर के पैकेट मिलाती दिखी जबकि प्रिंसिपल मोनिका सोनी मौजूद रहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए।
News Editor: Dharmendra Mittal


