12 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हैडलाइन: होली, महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, उपद्रवियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई के आदेश; देर शाम मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक, कहा त्योहारों पर गड़बड़ी नहीं की जायेगी बर्दाश्त, साथ ही उन्होंने आगामी पर्वों पर पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से आयोजन सुनिश्चित करने, शोभायात्राओं में उपद्रवियों की घुसपैठ रोकने और माहौल बिगाड़ने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ धरी रह गई हफ्ते भर से चल रही जिला प्रशासन की तैयारियां, आखिरी समय में मेरठ आयुक्त का बुलंदशहर कलेक्ट्रेट निरीक्षण स्थगित; मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी का आज बुलंदशहर आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से हो गया स्थगित, पिछले एक सप्ताह से चल रही साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व फाइलों को सुव्यवस्थित करने की युद्धस्तरीय तैयारियों के बीच सूचना मिलते ही अधिकारियों- कर्मचारियों ने ली राहत की सांस।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️बुलंदशहर में बेअसर देशव्यापी हड़ताल, खुले बैंक-बाजार; हड़ताल का जनपद में नहीं दिखा खास असर, ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मियों की हड़ताल के बावजूद खुले रहे अधिकांश बैंक व बाजार, लेन-देन रहा सामान्य, हालांकि भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में सीटू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों व ट्रेड डील को लेकर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन।

3.📰✍️ कांवड़ यात्रा को लेकर शहरभर में रूट डायवर्जन लागू, आज रात 8 बजे से 15 फरवरी मध्यरात्रि तक भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध; वैकल्पिक मार्गों से भेजे जाएंगे दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व अलीगढ़ जाने वाले वाहन। भीमपुर दौराहा (डिबाई) से अनूपशहर, ताल बिबियाना (अहमदगढ़) से जहांगीराबाद, भूड चौराहा से गुलावठी- मे‌रठ मार्ग तथा स्याना अड्डा से अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहन रहेंगे वर्जित।

4.📰✍️खुर्जा के मधुपुरा मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो की मौत, दो घायल; भीषण हादसे में सनेता भाईपुर के जितेंद्र व महमूदपुर खुर्द के भागेश्वर की अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत, भागेश्वर की पत्नी उर्मिला व पुत्र माधव घायल, चल रहा इलाज।

5.📰✍️अनूपशहर में अलीगढ़ रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर; जेपी यूनिवर्सिटी स्थित हीरो होंडा एजेंसी के सामने हुआ हादसा, ट्रक की टक्कर से ग्राम नाहरी बुलंदशहर निवासी रहीस की मौके पर मौत,  पुत्र सौरभ घायल। भतीजे कप्तान सिंह की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ककोड़ कोतवाली क्षेत्र की युवराज कालोनी में दबंगों ने फौजी की पत्नी से की‌ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; नाली में पानी के निकास को लेकर हुआ विवाद। महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ और प्राइवेट पार्टस पर थूकने का भी लगाया ‌आरोप, वायरल फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️ मालवीय मार्ग स्थित श्याम मंदिर में 15 फरवरी को शिव विवाह उत्सव, शिव बारात व महाआरती का होगा आयोजन; दोपहर 1 बजे शिव विवाह कथा के बाद शुरू होगी भजन संध्या, झांकी रूप में शिव बारात व वरमाला सहित आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम, अंत में महाआरती और प्रसाद किया जाएगा वितरण।

📰✍️खुर्जा में शुरू हुआ ‘सांड पकड़ो अभियान’; क्षेत्र में घूम रहे आवारा सांडों से आए दिन हो रही घटनाओं के बाद राहगीरों को राहत देने उतरी नगर पालिका, सड़कों पर उत्पात मचा रहे सांडों को पकड़ने के लिए टीमों का‌‌ किया गठन।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️50 हजार का इनामी अमजद मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में ढेर, बुढ़ाना के विज्ञानी रोड पर पुलिस से घंटों चली गोलीबारी; लूट, हत्या व डकैती समेत करीब 40 मुकदमे थे दर्ज, यूपी सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व उत्तराखंड पुलिस को थी इसकी तलाश, बदमाशों की गोलियां एसपी देहात की गाड़ी व पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं जिससे दारोगा व सिपाही हुए घायल, मौके से कारबाइन व पिस्टल बरामद।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: