10 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हैडलाइन: ठाकुर बयान पर कायम एचडीएफसी बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने वीडियो जारी कर दी सफाई, वायरल क्लिप को बताया 6 जनवरी का पुराना वीडियो; कानपुर में खुद को ठाकुर बताने को लेकर विवादों में घिरी बैंककर्मी आस्था सिंह ने स्पष्ट किया कि एक माह पुराना है वायरल वीडियो, किसी कस्टमर से जुड़ा नहीं बल्कि बैंक में कार्यरत महिला के पति से हुई बहस का है वीडियो; उस व्यक्ति ने जाति पूछकर दी थी धमकी, प्रतिक्रिया में उन्होंने खुद को बताया ठाकुर, कहा शब्द गलत हो सकते हैं पर अपमान बर्दाश्त नहीं, वह अपने बयान पर हैं कायम, ईमेल से वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है पूरे मामले की जानकारी।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️18 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर आज डीएम ने की बैठक; जिले में 109 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में आयोजित होंगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम व पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। मीटिंग में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडे और बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे रहे उपस्थित।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️फाल्गुन कांवड़ यात्रा को लेकर सड़कों पर उतरे सीओ सिटी प्रखर पांडे व एसडीएम सदर दिनेश चंद; इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर पुजारियों से व्यवस्थाओं पर की वार्ता, इसके बाद कानून व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी में किया पैदल गश्त, इस दौरान शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह राठौर सहित सभी चौकी प्रभारी साथ रहे मौजूद।

3.📰✍️बुलंदशहर की ज्योति राजपूत बनीं प्रदेश की पहली महिला बैडमिंटन रेफरी, जल्द संभालेंगी जिम्मेदारी; पूर्व सदर विधायक वीरेंद्र सिरोही और ऊषा सिरोही की पुत्रवधू और भाजपा नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी है ज्योति राजपूत, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति राजपूत जल्द ही स्टेट रेफरी के रूप में देंगी सेवाएं। अंपायरिंग के रूप में भी उन्होंने दी है अपनी सेवाएं, साल 2013 में नेशनल अंपायर ग्रेड-2 और 2023 में ग्रेड-1 किया प्राप्त।

4.📰✍️‘सेफ‌ इंटरनेट डे’ पर बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट लेवल वर्कशॉप, साइबर सुरक्षा पर किया गया जागरूक; जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कार्यशाला का हुआ आयोजन, इस दौरान सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर दी गई जानकारी; जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक गोयल ने डिजिटल युग में जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग पर डाला ‌प्रकाश, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, छात्र, ग्राम प्रधान व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रहीं मौजूद।

5.📰✍️एनबीडब्ल्यू की गलत तामील पर कोर्ट सख्त, धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म केस में गिरफ्तारी आदेश के बाद आखिरकार दरोगा परवेज चौधरी कोर्ट में पेश; जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की एक युवती से जुड़े 2024 के मामले में अदालत ने गैर-जमानती वारंट की केवल व्हाट्सएप से सूचना भेजकर की गई अपूर्ण तामील को गंभीर अवहेलना मानते हुए दरोगा को लगाई‌ फटकार, थाना प्रभारी को भी तलब कर नोटिस की विधिवत तामील के दिए गए आदेश, आगे ऐसी लापरवाही पर कठोर कार्रवाई‌ की दी गई चेतावनी, 18 फरवरी को अगली सुनवाई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️नरसेना में दो महीने बाद भी सड़क से नहीं हटाई गई सिल्ट, प्रशासन को लिखा पत्र; नरसेना व भड़काऊ गांवों में दो माह से सड़क पर जमा है नहर सफाई के दौरान निकली सिल्ट, जिससे आगामी कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को भी होगी परेशानी, सिल्ट उड़ने से सांस लेने में आसपास के लोगों को हो रही दिक्कत, जिला पंचायत सदस्य राफे खान ने पत्र लिखकर प्रशासन से की शिकायत, कहा स्याना से आने वाले कांवड़ियों का यह मुख्य मार्ग है, नहर विभाग द्वारा अब तक नहीं की गई कोई ठोस कार्रवाई।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मथुरा में एक ही परिवार के पांच शव मिलने से सनसनी, सुसाइड या हत्या—दोनों एंगल से जांच; महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक कमरे से पति मनीष, पत्नी सीमा, बेटा प्रतीक और बेटियां हनी व प्राची के शव हुए बरामद, पास में दूध के गिलास मिले। सुबह देर तक बाहर न आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, साक्ष्य जुटाकर पूछताछ शुरू की गई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की होगी पुष्टि।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: