चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️टॉप हेडलाइन: हाहाकार, पिछले दो हफ्तों में रॉकेट हुए सोना-चांदी के भाव दो दिन में धड़ाम, शेयर मार्केट भी बुरी तरह लाल, बजट डे पर आज रविवार को खुला शेयर बाजार।
➡️हाई प्राइस पर सोने-चांदी में निवेश करने वालों के छूटे पसीने, एक्सपर्ट की माने तो सोची समझी साजिश के तहत बड़े निवेशकों ने खेला गेम, चांदी फ्यूचर 4 लाख से फिसलकर 2.65 लाख/किलो, सोना फ्यूचर 1.80 लाख से टूटकर पहुंचा 1.42 लाख/तोला।
➡️ डेरिवेटिव यानी ऑप्शन और फ्यूचर ट्रेडिंग में लगने वाले STT चार्ज को बढ़ाने का आज के बजट में निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान, जिसके बाद बुरी तरह लाल हुए निफ्टी और सेंसेक्स, आज के हाई से करीब 600 पॉइंट गिरकर 24825 पर बंद हुआ निफ़्टी, सेंसेक्स ने अपने आज के हाई से करीब 2000 प्वाइंट गिरकर 80722 पर दी क्लोजिंग।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट किया प्रस्तुत; बजट 2026 से मिडिल क्लास व किसान निराश, इनकम टैक्स में नई छूट नहीं, पीएम किसान निधि बढ़ोतरी नहीं, F&O चार्ज बढ़े, शराब- गुटखा- स्क्रैप- लग्जरी आइटम होंगे महंगे। उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस- EV बैटरी, सोलर, कपड़ा, CNG व कैंसर दवाएं सस्ती, 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित, बुलंदशहर सीए मुकुल शर्मा ने कहा कुल मिलाकर बजट में उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिखा फोकस, लेकिन मिडिल क्लास और किसानों को नहीं मिली खास राहत।




2.📰✍️ खुर्जा में फर्जी डिग्री पर चल रहा था शिकारपुर रोड स्थित ममता नर्सिंग होम, डॉक्टर निकला जालसाज, FIR दर्ज; संचालक सुकुमार यादव एमबीबीएस व एमएस की फर्जी डिग्रियों के सहारे खुद को विशेषज्ञ सर्जन बताकर कर रहा था ऑपरेशन; स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त जांच में नकली पाई गईं डिग्रियां, सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे ने पंजीकरण तत्काल निरस्त कर नर्सिंग होम सील कराने की कार्यवाही के दिए निर्देश, मोहम्मद साजिद की शिकायत पर खुर्जा कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार, गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश जारी।

3.📰✍️बुलंदशहर में मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 80 किलो के 11 घंटे बरामद; कोतवाली देहात पुलिस ने मंदिरों को निशाना बनाने वाले सगे भाई अमित व सुमित को गिरफ्तार कर 11 चोरी के घंटे, औजार व मोटरसाइकिल की बरामद, घंटों का वजन करीब 80 किलो व कीमत लगभग 2 लाख रुपये, एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने की पुष्टि।



4.📰✍️बुलंदशहर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद गिरीश सांघी ने जाति नहीं वर्ण व्यवस्था पर एकजुटता की कही बात; मुख्य अतिथि सुभाष चंद्रा ने कहा वैश्य समाज ने देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग और व्यापार को सशक्त बनाने में हमेशा निभाई है अहम भूमिका। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित मित्तल सहित जिला महामंत्री अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नीरज जिंदल, बलराम चौकरात, विशाल बंसल और सुशील कंसल रहे मौजूद।


5.📰✍️बुलंदशहर भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में बजट-2026 का देखा लाइव प्रसारण; विधायक प्रदीप चौधरी व लक्ष्मी राज सिंह सहित कार्यक्रम संयोजक दीपक ऋषि, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, कमल मकवाना, गौरव मित्तल, आनंद चौधरी, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा, मुकेश अग्रवाल, हितेश गर्ग , योग गुरु नरेंद्र बंसल, पंकज अग्रवाल, राजीव सिंघल, बबीता सिंह, सभासद योगेश गुप्ता, अजय कुमार, अनिल चौधरी, अशोक चौधरी, विशाल बंसल रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️डीएवी कॉलेज बुलंदशहर में विराट हिन्दू सम्मेलन, समाज को संगठित रहने का आह्वान; डीएवी पीजी कॉलेज में हुए हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि महंत योगी राजकुमार नाथ, अंजलि देवानंद गिरी महाराज व महामंडलेश्वर डॉ. राजेंद्र दास ने एकता पर दिया जोर, मुख्य वक्ता आरएसएस क्षेत्रीय कार्यवाह डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने संगठन को बताया शक्ति।


📰✍️व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने बजट 2026 को बताया व्यापार हितैषी; MSME के लिए 10 हजार करोड़ फंड, GST प्रक्रिया सरल, विदेशी टूर पैकेज पर TCS घटाने व सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को बताया सकारात्मक।

📰✍️भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बजट को आमजन और व्यापारियों दोनों के लिए बताया लाभकारी; कहा बजट 2026 से दवाइयों व चिकित्सा क्षेत्र को बड़ी राहत, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, बैटरी व चिकित्सा उपकरणों को सस्ता करने से आमजन व व्यापार दोनों को लाभ, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा।

📰✍️2 फरवरी को जिले के 3031 बूथों पर मतदाता सूची पठन, बीएलओ रहेंगे मौजूद; भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 2 फरवरी 2026 को बुलंदशहर की 7 विधानसभा क्षेत्रों के 3031 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पठन होगा, फॉर्म-6, 6A, 7 व 8 से दावे-आपत्तियां ली जाएंगी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने मतदाताओं से नाम जांचने की अपील की।

📰✍️गुलावठी नगर पालिका गेट के पास संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत; रात करीब नौ बजे अचेत अवस्था में मिले आदर्शनगर निवासी हेमू भारद्वाज को पुलिस ई-रिक्शा से सरकारी अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने जांच शुरू की।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गंगा साड़ी सेंटर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, परिवार बाल-बाल बचा; आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित इटोरा के गंगा साड़ी सेंटर में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, ऊपरी मंजिल पर सो रहे दुकान मालिक भूपेंद्र लवानिया, पत्नी पूजा व बेटा शौर्य समय रहते जागे और पड़ोसी छत पर पहुंचे, पुलिस व दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, शोरुम का सारा सामान जलकर खाक।
News Editor: Dharmendra Mittal


