डिबाई, बुलंदशहर: बुलंदशहर के डिबाई में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गुरुवार को बंद मकान में पड़े मिले दोनों के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जनपद में डिबाई कोतवाली क्षेत्र में गांव उमरावा में एक बुजुर्ग दंपती लक्ष्मण सिंह (70) और श्यामवती (65) घर के अंदर मृत मिले हैं। दोनों शवों से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने जब ताला तोड़कर प्रवेश किया तो दोनों के शव पड़े मिले। बताते हैं कि लगभग चार पांच दिन पहले मौत होने की संभावना है। वहीं घर की छत पर करीब 50 से अधिक पालतू कबूतर भी मृत अवस्था में मिले हैं। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव कुमरारा निवासी लक्ष्मण सिंह अपनी पत्नी श्यामवती के साथ घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा परिवार के साथ नोएडा में रहता है। आज सुबह उनके पड़ोसियों को घर से बदबू आई। आवाज दी लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।