बुलंदशहर में डॉक्टर के साथ मारपीट, ओपीडी सेवाएं बंद कर हड़ताल पर बैठे नाराज डॉक्टर

दैनिक पीड़ित मानव न्यूज़, डिजिटल एडिशन

शिकारपुर, बुलंदशहर: डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ एक युवक ने की मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, घटना के बाद हड़ताल पर बैठे डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं की बंद।

सीसीटीवी कैमरे में कैद मारपीट की वारदात 👇

ओपीडी सेवाएं बंद कर हड़ताल पर बैठे नाराज डॉक्टर

बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर योगेश आर्य के साथ शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे को एक बाहरी युवक प्रदीप ने आकर मारपीट की।  अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी का पति बताया जा रहा है आरोपी युवक। उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है इसके ईलाज से नाखुश था प्रदीप शर्मा। घटना से नाराज डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देकर की शिकायत, डॉक्टरों ने शिकारपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि साक्ष्य देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही। जिसके विरोध में हड़ताल पर बैठे डॉक्टर।

सुनिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज चौधरी का यह वीडियो 👇

डॉ योगेश आर्य के साथ मारपीट की घटना से नाराज डॉक्टरों ने मामले में कोई कार्यवाही न होने पर अस्पताल में ओपीडी सेवाएं की बंद, हड़ताल पर बैठे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज चौधरी ने कहा कि डॉक्टरों को हर समय रहता है खतरा, जब तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं होगी तब तक हम लोगों की हड़ताल जारी रहेगी।

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

डॉक्टरों की हड़ताल शुरू होने के बाद एक्शन में आई पुलिस, सीओ शिकारपुर ने बताया कि मामला पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी युवक प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सीएचसी शिकारपुर में स्थिति हुई सामान्य।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: