25 और 26 अप्रैल को बस से सफर का ना बनाएं प्लान, हो सकती है परेशानी

पीड़ित मानव न्यूज़, बुलंदशहर: 25 और 26 अप्रैल को बस से सफर का ना बनाएं प्लान। रोडवेज की 188 बसों में से 150 बसें चुनाव में चली जाएंगी। ऐसे में लोगों को दो दिन बसों की किल्लत हो सकती है।

बता दे की लोकसभा चुनाव के लिए 50 बसें चली गई है जिससे लोगों को आने जाने का साधन नहीं मिल रहा है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुलंदशहर डिपो में इस समय 98 बसें हैं जिसमें से 32 बसें चुनाव ड्यूटी में कर्मिको को लाने और ले जाने के लिए भेजी जा चुकी हैं। मंगलवार को 66 बसों का ही संचालन हो सका। वही खुर्जा डिपो के बेड़े में शामिल 90 बसों में से 18 बस चुनाव में चली गई।

Advertisement

एआरएम बुलंदशहर परमानंद ने बताया कि बुलंदशहर और खुर्जा डिपो की करीब 50 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गईं है। 25 अप्रैल को 100 और बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। 25 और 26 अप्रैल को यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *