चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर के कालाआम चौराहे पर डीएम और एसएसपी ने बांटे दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, यमराज की वेशभूषा में कलाकार ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

➡️ जिलाधिकारी श्रुति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यातायात जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक, फोर्टिस अस्पताल ग्रेटर नोएडा के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को 100 हेलमेट किए गए वितरित। इस दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी सिटी ऋजुल और सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।



2.📰✍️ दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महा रैली में जाएंगे जिले के कांग्रेसी, आज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जनपद से 3000 लोगों को ले जाने का लक्ष्य किया गया तय।

➡️ 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महा रैली को सफल बनाने के लिए बैठक का हुआ था आयोजन, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व यूपी सहप्रभारी प्रदीप नरवाल रहे मुख्य अतिथि, कहा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हर नागरिक की है जिम्मेदारी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने का किया आह्वान। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह महारैली जनता की बनेगी आवाज। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।



3.📰✍️ पोते ने की थी दादी की हत्या; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उषा देवी हत्याकांड का किया खुलासा।

➡️ कोतवाली देहात क्षेत्र में 3 दिसंबर को महिला ऊषा देवी की हुई थी हत्या, मामले में पुलिस ने जांच के बाद खेतलपुर भांसौली निवासी कपिल को किया है गिरफ्तार, मृतका के जेठ का पोता है कपिल, जिसने व्यक्तिगत विवाद और बदनामी के आक्रोश में ऊषा देवी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर शव को पथवारी स्थित कमरे में दिया था छिपा, पुलिस ने आरोपी से मृतका का मोबाइल फोन भी किया बरामद।

4.📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र में एक बारात में चढ़त के दौरान चोरी हुई लाइसेंसी पिस्टल का मामला, पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार।

➡️ खुर्जा क्षेत्र निवासी विशाल कौशिक 4 दिसंबर को एक विवाह समारोह में गए हुए थे शिकारपुर, जहां नाचते समय पिस्टल चोरी थी हुई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने खंगाल डाले 100 से अधिक वीडियो और दर्जनों सीसीटीवी फुटेज। इसके बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले प्रीत विहार निवासी दो सगे भाई शीलेंद्र व सुनील को आज चोरी की गई लाइसेंसी पिस्टल सहित किया गिरफ्तार।

5.📰✍️ देर रात सिकंदराबाद रोड पर देवली गांव के पास सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत।

➡️हादसे में गुलावठी क्षेत्र के विकास कॉलोनी निवासी कपिल पुत्र जीत सिंह की हो गई मौत, कपिल ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में करते थे काम, रात बाइक से जा रहा थे ग्रेटर नोएडा। रास्ते में एक बुलेट ने मार दी टक्कर जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान पीछे से आ रही ईको कार की चपेट में आने से उनकी हो गई मौत।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिकंदराबाद बाईपास स्थित गुर्जर चौक के निकट में युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; शुरुआती जांच में आत्महत्या का बताया जा रहा है मामला। हापुड़ निवासी इंतजार के रूप में हुई है मृतक की पहचान, सिकंदराबाद में अपने भाई के कबाड़ गोदाम की करता था देखभाल, गोदाम के पास एक पेड़ से लटका मिला उसका शव।

📰✍️गुलावठी क्षेत्र के एक फार्म में वापसी लग्न में आए व्यक्ति की कटी जेब, एक युवक पकड़ा; तेवतियापुरम निवासी व्यापारी हरेंद्र सिंह की जेब से 26,500 रुपये हो गए चोरी, शक होने पर मौजूद लोगों की मदद से एक संदिग्ध युवक ताहिर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि उसका एक साथी मौके से हो गया फरार।

📰✍️एटीएम धोखाधड़ी का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; वलीपुरा नहर के पास चेकिंग के दौरान एटीएम धोखाधड़ी व चोरी के मामलों में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश अफरोज आलम को मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार। मौके से अवैध तमंचा व स्कूटी बरामद। आरोपी पर बुलन्दशहर व गाजियाबाद में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

📰✍️गुलावठी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मेरा युवा भारत (माय भारत) ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया सफल आयोजन; समाजसेवी दीपक गोयल, प्रधानाचार्य दीप्ति सिंह एवं उपनिदेशक आकर्ष दीक्षित ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अलीदा प्रथम, अलशिफा द्वितीय, गौरी तृतीय रहीं, जबकि लॉन्ग जम्प में अलशिफा प्रथम, पायल द्वितीय एवं कशिश तृतीय रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में धीरज प्रथम, सौरभ द्वितीय, अयान तृतीय और लॉन्ग जम्प में पुष्कर प्रथम, कुनाल द्वितीय एवं दीपांशु तृतीय रहे विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

News Editor: Dharmendra Mittal


