चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर के स्नेहा गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में एक दूसरे के हुए 82 जोड़े; परिणय सूत्र में बंधे 59 हिंदू और 23 मुस्लिम जोडे; पारंपरिक रीति से सम्पन्न हुआ विवाह/निकाह।

➡️ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित। योजना के तहत प्रति कन्या को सरकार के द्वारा कुल 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की गई प्रदान, शांति व सौहार्द के बीच पूरा हुआ विवाह समारोह।



2.📰✍️कलक्ट्रेट गेट पर डेड बॉडी रखकर जाम लगाने पर बड़ा एक्शन, सिटी कोतवाली में 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज।
➡️ चोला थाना क्षेत्र के गांव कादलपुर की घटना, 2 दिन पहले गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट गेट पर 35 वर्षीय सोहनवीर की डेड बॉडी रखकर लगाया था जाम। ग्रामीणों का आरोप था…दबंगों ने अस्पताल से मरीज़ को जबरन उठाकर जबरदस्ती जमीन की कराई थी रजिस्ट्री। मामले में कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार की तहरीर पर कानून व्यवस्था भंग करने और सड़क जाम करने के मामले में 24 नामजद सहित कुल 25 के खिलाफ सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज।



3.📰✍️मिलावटखोरों पर एडीएम प्रशासन की सख्त कार्रवाई, नवंबर माह के 23 मामलों में कुल 6.90 लाख का ठोका जुर्माना।
➡️एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में मचा हड़कंप, एडीएम ने कहा मिलावटखोरी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, इन पर निरंतर रखी जा रही है निगरानी।

4.📰✍️ संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में सुनी डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की फरियादें, कुल 29 शिकायतें हुई प्राप्त, तीन का मौके पर हुआ निस्तारण।

➡️ शेष शिकायतों को सम्बंधित विभाग को प्रेषित करते हुए गुणवत्ता से निस्तारण करने के दिए निर्देश। इस दौरान सीएमओ डॉ सुनील दोहरे, उप जिलाधिकारी सदर, एएसपी रिजुल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु सहित सम्बंधित अधिकारीगण रहे उपस्थित।

5.📰✍️ चोरी और गुमशुदा हुए मोबाइलों को ढूंढ निकालकर बरामद करने में जोन में नंबर वन बुलंदशहर पुलिस, यूपी में छठा स्थान किया हासिल।
➡️ बुलन्दशहर पुलिस ने नवंबर माह में उल्लेखनीय सफलता की हासिल, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद ने मेरठ जोन में प्रथम तथा पूरे उत्तर प्रदेश में छठा स्थान किया है प्राप्त। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में विभिन्न थानों की टीमों ने तकनीकी निगरानी और सतर्कता के आधार पर बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को किया सुपुर्द।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के 144 दिव्यांग बच्चों की हस्तिनापुर एक्सपोज़र विजिट का किया आयोजन; जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। बच्चों ने जैन मंदिर, जम्बूद्वीप परिसर, नौका विहार समेत कई स्थलों का किया भ्रमण। विशेष शिक्षकों ने साइन लैंग्वेज के माध्यम से दी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जानकारी। इस दौरान जिला समन्वयक पंकज गुप्ता सहित सभी विशेष शिक्षक रहे मौजूद।


📰✍️ एडीएम प्रशासन पुलिस कुमार पांडे ने 13 लोगों को किया जिला बदर; उन्होंने पुलिस की रिपोर्ट पर गुंडा एक्ट में की जिला बदर की कार्यवाही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि समाज विरोधी तत्वों पर आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।

📰✍️महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सांप्रदायिक ताकतों के विरोधी थे और वंचितों को अधिकार दिलाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब को सम्मान दिया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी और प्रशांत बाल्मिकी सहित अन्य कांग्रेसी रहे उपस्थित।


📰✍️शिव सेना ने जिला कार्यालय पर बाबरी विध्वंस की वर्षगांठ पर मनाया शौर्य दिवस, हवन पूजन कर प्रसाद किया वितरित; कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा, प्रदेश सचिव राजकुमार गिरि, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह व सुधीर सैनी, प्रवक्ता जसवंत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, उपाध्यक्ष हुमा रानी व सरोज रानी समेत राहुल गुप्ता, अरुण कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार, मनोज वर्मा और विशाल राणा मौजूद रहे।


📰✍️ सर्दी में अपराध नियंत्रण के लिए जनपद के विभिन्न थानों में स्थित झुग्गी झोपड़ियों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन; आधार कार्ड और राशन कार्ड देखजर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का किया गया सत्यापन, चोरी और डकैती जैसी वारदातों को रोकने के लिए चलाया गया सघन अभियान।

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना निवासी सतपाल सिंह के घेर में बंधे दो पशुओं को चुरा ले गई चोर; सुबह घेर में पहुंचने पर किसान को पशुओं के चोरी हो जाने की हुई जानकारी, सूचना पर एकत्र हुए किसानों ने पशुओं की आसपास के गांवों में की तलाश, लेकिन नहीं चल सका कोई पता, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जालौन में कुठौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने रात अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, मौत; गोली सिर के आरपार निकल गई, आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां दो घंटे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं।


📰✍️अमरोहा निवासी बीटेक छात्र की हार्ट अटैक से मौत; हसनपुर निवासी 21 वर्षीय नैतिक गुप्ता जो गाजियाबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था की हार्ट अटैक से मौत हो गई, शाम हॉस्टल में अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर साथी छात्र उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

News Editor: Dharmendra Mittal


