चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
टॉप न्यूज: नए साल से पहले साल के आखिरी दिन सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर निकली भर्ती; आज नोटिफिकेशन जारी कर दी गई सूचना, इन भर्तियों में सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा बल यानी SSF, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर तक के पद हैं शामिल।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️नए साल से पहले ड्रिंक एंड ड्राइव पर बुलंदशहर पुलिस की सख्त कार्यवाही, भूड़ चौराहे समेत विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर पकड़े नशे में गाड़ी चलाते एक दर्जन से अधिक चालक; एसएसपी के निर्देशन में सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में चलाया गया अभियान, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 100 मिली खून में 30 मिग्रा से अधिक अल्कोहल पाए जाने पर 12 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट में की गई कार्रवाई, पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार जुर्माना या 6 माह जेल और दोबारा पकड़े जाने पर 15 हजार जुर्माना या 2 वर्ष की सजा का है प्रावधान।




2.📰✍️बिना लाइसेंस शराब, हथियार, हर्ष फायरिंग पर पूर्ण प्रतिबंध- नववर्ष 2026 पर बुलंदशहर पुलिस ने होटल, मैरिज होम और रेस्टोरेंट संचालकों को जारी किए कड़े दिशा-निर्देश ; महिलाओं-बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा, किसी भी प्रकार की अश्लीलता पर रोक, फायर सेफ्टी सिस्टम व विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन, आयोजन स्थल पर सीसीटीवी व वीडियोग्राफी, सड़क पर पार्किंग निषेध, डीजे-लाउडस्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट व शासन के निर्देशों का पालन, हथियारों के साथ प्रवेश, शस्त्र प्रदर्शन व हर्ष फायरिंग पर पूर्ण पाबंदी है शामिल।



3.📰✍️ साल के आखिरी दिन बुलंदशहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अनूपशहर में नकली CBI अधिकारी बन डकैती करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार; 19 दिसंबर को जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला पोखर में एक व्यापारी के घर में हुई थी वारदात, पुलिस ने मखैना नहर पुलिया के पास दबिश देकर CBI अफसर बनकर डकैती डालने वाले कुख्यात इंद्रपाल ताऊ गैंग को गिरफ्तार कर लूट का किया खुलासा, आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, अवैध असलाह व कारतूस बरामद।
एसएसपी की बाइट यहां देखें 👇
मामले में एसएसपी की बाइट का लिंक




4.📰✍️ लखनऊ और मेरठ पहुंची बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी की खबर, डकैती खुलासे पर पुलिस टीम को 50 हजार का पुरस्कार; यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम को डकैती की घटना के सफल अनावरण और शत-प्रतिशत बरामदगी पर 50-50 हजार के इनाम से किया सम्मानित, पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रभावी कानून व्यवस्था का बताया उदाहरण।



5.📰✍️शिकारपुर में नगर पालिका ने घर-घर चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, गीला-सूखा कूड़ा अलग करने का दिया संदेश; इस दौरान आशीष कुमार, रवि कुमार व सोनवीर ने नागरिकों से की कूड़ा सड़कों पर न फेंकने, गीले और सूखे कूड़े को अलग रखने तथा गीले कूड़े से घर पर ही खाद बनाने की अपील। ईओ नीतू सिंह ने कहा स्वच्छ भारत अभियान में करें भागीदारी, केवल पालिका के कचरा संग्रह वाहन में हीं डालें कूड़ा।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर की कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी; महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में पूनम पंडित को राष्ट्रीय सचिव के पद पर किया नियुक्त।

📰✍️ साल के आखिरी दिन पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए 10 पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर किया सम्मानित। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों में श्रीमती मुनेश व अखिलेश कुमार निरीक्षक, इन्द्र नारायण प्रजापति, तेजपाल व सुखपाल सिंह उपनिरीक्षक, हरेन्द्र सिंह राठी मुख्य आरक्षी चालक, रोहिताश व धर्मेन्द्र मुख्य आरक्षी, सुरेश कुमार फायर मैन एवं सतेन्द्र सिंह मुख्य आरक्षी हैं शामिल।


📰✍️ बुलंदशहर में वर्ष 2025 में गैंगस्टर एक्ट के 96 केस, 415 अभियुक्त नामजद-गिरफ्तार; एसएसपी के निर्देशन में जनपद में संगठित अपराध और माफिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 के दौरान गैंगस्टर एक्ट के तहत 96 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 415 अभियुक्तों को नामजद व गिरफ्तार किया गया, वहीं धारा 14(1) के अंतर्गत 15 अभियुक्तों की करीब 2 करोड़ 31 लाख 69 हजार 697 रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां जब्त कर अपराधी गिरोहों की तोड़ी गई आर्थिक कमर ।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️70 लाख घूस लेते महिला IRS अफसर समेत 5 गिरफ्तार, झांसी में CBI ने बीच चौराहे से उठाया; झांसी में बुधवार को CBI ने सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत 3 अफसरों को 70 लाख रुपए की घूस लेते हुए किया अरेस्ट, 1.60 करोड़ रुपए बरामद।
News Editor: Dharmendra Mittal


