चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ लंबे समय से अव्यवस्था और सफाई की कमी से उपेक्षित पड़ी शहर के बीचो-बीच स्थित बरन वाटिका में सुधरी सफाई व्यवस्था, लोगों को मिली राहत।

➡️ सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को यहां गंदगी के कारण काफी परेशानियों का करना पड़ रहा था सामना। स्थानीय लोगों ने ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष से की थी इसकी शिकायत, जिसको गंभीरता से लेते हुए ईओ डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह को तुरंत टीम के साथ अभियान चलाकर परिसर को साफ करने के दिए निर्देश। बरन वाटिका में अब नियमित रूप से रखी जाएगी सफाई व्यवस्था, ताकि लोगों को किसी तरह की न हो असुविधा।



2.📰✍️ कोर्ट से तारीख कर लौट रहे युवक पर गोली बरसाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग, दो बदमाश हुए लंगड़े, कुल तीन गिरफ्तार, मात्र 12 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
➡️देर रात खुर्जा क्षेत्र के चोला रोड पीला बम्बे के निकट हुई मुठभेड़, खुर्जा पुलिस व स्वाट टीम देहात की कार्यवाही में दो बदमाश मुकेश और पवन ठाकुर के पैर में लगी गोली, जबकि तीसरा युवक युवराज उर्फ युधिष्ठिर उर्फ डॉन कांबिंग कर किया गया गिरफ्तार। कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद। तीनों बदमाशों ने खुर्जा में कल तारीख से लौट रहे अर्जुन को दिनदहाड़े मारी थी 3 गोली।



3.📰✍️ सिटी के भूड़ चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में डग्गेमार वाहनों पर की गई कड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज, लगाया जुर्माना।

➡️ डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाया गया अभियान, इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे कई वाहनों को मौके पर ही कर दिया गया सीज, साथ ही लगाया गया जुर्माना। संचालन में पीटीओ, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुलंदशहर और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक खुर्जा डिपो की संयुक्त टीम रहीं शामिल।

4.📰✍️ अत्यधिक काम और अधिकारियों की प्रताड़़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने दी आत्महत्या की चेतावनी; एक पत्र में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने संभावित कदम के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा- यह उनका “आखिरी नमस्ते” है।
➡️प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में कार्यरत हैं पीड़ित शिक्षिका रजनी ने आरोप लगाते हुए कहा – पिछले पांच वर्षों से बीएलओ के रुप में निष्ठा से काम करने के बावजूद उन्हें जानबूझकर किया जा रहा है प्रताड़ित, अकेली शिक्षिका होने के बावजूद ज्ञानलोक कॉलोनी का SIR कार्य ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से गया सौंपा। कहा 50% से अधिक काम पूरा करने के बावजूद लगातार बदले जा रहे हैं निर्देश तथा झूठी एफआईआर व निलंबन की दी जा रही हैं धमकियां। मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा- शिक्षिका से की गई है बात, उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि उनसे नहीं लिया जाएगा यह कार्य।

5.📰✍️ ऑनलाइन गेमिंग के पैसों को हवाला के जरिए विदेश भेजने वाले गिरोह का सिकंदराबाद पुलिस ने किया भंडाफोड़, गैंग के 6 गुर्गे गिरफ्तार, 19.90 लाख की ठगी और 6 लाख की फिरौती मांग का खुलासा।

➡️ऑनलाइन गैमिंग के पैसों को हवाला चैनल के जरिए विदेश भेजने तथा लोगों को बंधक बनाकर उनके बैंक खातों के माध्यम से रुपए निकलता है यह गैंग। पुलिस ने 6 आरोपी—अमित, करन, अमर शर्मा उर्फ केशव (गुरुग्राम), राजकुमार (खुर्जा नगर), शिवम (खुर्जा देहात) और प्रमोद (महेपा जागीर)—को 1 ग्लेंजा कार, चैक बुक व 9 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया।
➡️मामला तब खुला जब धनेश ने पिता प्रमोद के गायब होने और 6 लाख की फिरौती मांगने की शिकायत दी। जांच में सामने आया कि गिरोह ने प्रमोद को 19.90 लाख ट्रांसफर कराने के लालच में फंसाया, जिनमें से 13.90 लाख सोनीपत में निकाल लिए और 6 लाख होल्ड दिखाकर परिवार से वसूली की कोशिश की।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश कार्यालय पर व्यापारियों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी को लेकर जागरुकता कार्यक्रम हुआ आयोजित; जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने कहा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत सूचना देना बेहद जरुरी है जिससे अवांछित घटनाओं का समय पर निस्तारण हो सके।
कार्यक्रम में एसपी सिटी शंकर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक डायल 112 रण सिंह, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, राज्यकर उपायुक्त, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नगर पालिका के सहायक अभियंता ने व्यापारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और विभागीय सुविधाओं की दी विस्तृत जानकारी।


📰✍️अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुआ आयोजन; नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ। कार्यक्रम में बीएसए, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डाइट, विशेष शिक्षक एवं विभिन्न ब्लॉकों से आए दिव्यांग बच्चे रहे उपस्थित। खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर, छूकर पहचानो, रस्साकशी, बुची और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। विजेताओं को शील्ड और मेडल देकर किया गया सम्मानित।


➡️ दिव्यांग दिवस पर पुलिस ने शहर में निकाली जागरुकता रैली; एएसपी ऋजुल ने नुमाइश ग्राउंड से किया रैली का शुभारम्भ। रैली में शामिल दिव्यांगजन को उनके संवैधानिक अधिकारों, सरकारी सहायता योजनाओं, पेंशन एवं अन्य लाभकारी कार्यक्रमों की दी गई जानकारी। उत्साहपूर्वक भागीदारी के बीच रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः नुमाइश ग्राउंड पर हुई सम्पन्न। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र सिंह राठौर रहे मौजूद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जालौन में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत।
➡️सिरसा कलार थाना क्षेत्र में भागवत कथा के भंडारे से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा जाने पर तीन किशोरों की मौत हो गई। हंथना बुजुर्ग गांव के अंशुमान परिहार, अंकित साकवार और कृष्ण कुमार विश्वकर्मा बिना हेलमेट एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
News Editor: Dharmendra Mittal


