चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के चलते बुलंदशहर सहित पूरे प्रदेश में 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद; बीती रात मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद जिले में आज सुबह जारी हुए आदेश; नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्ड के विद्यालय 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक रहेंगे बंद, डीएम के निर्देशों पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने जारी किए आदेश।



2.📰✍️ सिटी क्षेत्र के हरि एन्क्लेव में प्लॉट की दीवार गिराने को लेकर विवाद, मारपीट व धमकी का आरोप; क्षेत्र निवासी सर्वेश कुमार पुत्र भगवाना ने पड़ोसियों पर प्लॉट की दीवार गिराने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी है तहरीर, पीड़ित के अनुसार तोड़फोड़ के दौरान दीवार के पास स्थित पंजीकृत ट्रस्ट का हनुमान मंदिर भी क्षतिग्रस्त करने की हुई कोशिश, बीच-बचाव पर आरोपी हो गए फरार।



3.📰✍️ पति ने पत्नी को भगाने की रंजिश में कराई थी शहर के मोहल्ला साठा निवासी शिवम वर्मा की हत्या; पति विक्की ने 3 लाख की सुपारी देकर अपनी पत्नी के प्रेमी शिवम की कराई थी हत्या, सिटी क्षेत्र के भूड़ चौराहे से 15 नवंबर को शराब के बहाने ले गए भाईपूरा, पहले पीट-पीटकर किया बेहोश, उसके बाद गोली मारकर हत्या कर काली नदी में फेंक दिया शव। शिकारपुर पुलिस ने पिछले महीने 21 नवंबर को बादशाहपुर पचगई काली नदी से मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या में शामिल विक्की गुप्ता उर्फ बब्लू, मनीष, राहुल व दिलशाद को तमंचा व ईओन कार सहित किया गिरफ्तार।


4.📰✍️कोहरे में NH-34 पर बड़ा हादसा, बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 5 महिला यात्री घायल; सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित गुर्जर चौक के पास घने कोहरे में बस और सीमेंट से लदे ट्रैक्टर की हो गई भिड़ंत, हादसे में बस सवार 5 महिलाएं मामूली रूप से हुईं घायल, गुस्साए यात्रियों ने चालक की कर दी पिटाई, जेसीबी से बस हटाकर सुचारू कराया गया यातायात।

5.📰✍️ शहर की दुर्गापुरम कॉलोनी में 40 लाख की नाली निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, CM पोर्टल पर शिकायत दर्ज; नगर पालिका परिषद द्वारा पन्नी नगर कॉलोनी के पवन राणा के मकान से सुरेश गुप्ता होते हुए चंद्र प्रकाश शर्मा के मकान तक बन रही नाली में बिना रोड़ी दलदली जमीन पर ईंटों से निर्माण का लगा है आरोप, विरोध करने पर ठेकेदार पर धमकाने का आरोप, कॉलोनी वासियों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है शिकायत।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️डीएम-एसएसपी ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं, 14 नए प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश; जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों व परिजनों की समस्याओं पर चर्चा हुई, पिछली बैठक के प्रार्थना पत्रों का बताया गया निस्तारण, 14 नए प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त। मीटिंग में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रमोद कुमार पाण्डेय, लेफ्टिनेंट कर्नल अंशुल व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा रहे मौजूद।


📰✍️बुलंदशहर पुलिस का दावा—2025 में अपराधों में 21% कमी; कुल 93 मुठभेड़, 379 मामलों में 688 अभियुक्तों को सजा; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में वर्ष 2025 में बुलंदशहर पुलिस ने 93 मुठभेड़ों में 2 शातिर अपराधियों को ढेर कर 150 को किया घायल/गिरफ्तार, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 379 मामलों में 688 अभियुक्तों को दिलाई सजा जिनमें 173 को मिला आजीवन कारावास। 2024 की तुलना में हत्या, लूट, चोरी जैसे अपराधों में करीब 21% दर्ज हुई कमी।

📰✍️घने कोहरे में हादसों पर ब्रेक लगाने सड़क पर उतरी बुलंदशहर पुलिस, NH-34 पर रेडियो एलान से राहगीरों को किया जा रहा सतर्क; मार्गों पर विजिबिलिटी सामान्य से बेहद कम होने पर पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए हाईवे पर निगरानी बढ़ाते हुए पुलिस रेडियो से लगातार एलान किए शुरू, घने कोहरे में रेंगते वाहनों को धीमी गति, फॉग लाइट व सावधानी से चलने की अपील की जा रही है, इस पहल की राहगीरों द्वारा सराहना हो रही है।

📰✍️पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सराय छबीला इकाई की समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न; चौधरी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता व जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुआ कार्यक्रम। मुख्य अतिथि एस.के. सक्सेना व विशिष्ट अतिथि अमरीश जिंदल, नरेश गोयल व टीआई राजपाल सिंह तोमर रहे मौजूद। डॉ. घनश्याम को संरक्षक किया गया नियुक्त, मंडी चौकी प्रभारी ने व्यापारियों को व्यक्तिगत नंबर देकर पुलिस सहयोग का दिया आश्वासन।


📰✍️डिबाई पुलिस की तत्परता ने साइबर ठगी के पैसे पीड़ित के खाते में कराए वापस; क्षेत्र के औरंगाबाद केसर निवासी सोहेल खां की 25 दिसंबर को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते से हुई 15 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर थाना डिबाई साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में कराई वापस।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वसुंधरा रेजिडेंसी में शाम एक दो मंजिला मकान में घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, कानूनगो सहित 3 की मौत; धमाका इतना तेज था लोग घरों से निकल आए बाहर, हादसे में कानूनगो अमित गौड़, उनकी मां सुशीला और छोटे भाई नितिन की मौके पर हो गई मौत। वहीं, रिचा, अक्षिका, अराध्या और नोनी गंभीर रुप से गईं झुलस, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया है रेफर।

News Editor: Dharmendra Mittal


