28 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शहर के मुख्य बाजार अंसारी रोड चौराहे पर आज शाम 6:30 बजे ही छा गया घना कोहरा; नहीं निकली पूरे दिन धूप, तापमान में लगातार गिरावट और कड़ाके की ठंड से जनता परेशान, शहरी क्षेत्र में यह हाल है तो देहात और हाईवे क्षेत्र की क्या होगी स्थिति, ठंड और प्रदूषण से बढ़ रही बीमारियां, विशेषज्ञ ने जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की दी‌ सलाह। ठंड और कोहरे से अस्त-व्यस्त हो रहा है जनजीवन, ऐसे में छोटे बच्चों ने डीएम से की स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️सर्दी के साथ आंखों की एलर्जी के तेजी से बढ़ रहे मामले, अलाव-हीटर जलाने से ड्राइनेस का खतरा; मरीज लाल आंखें, खुजली, सूजन व धुंधली नजर की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं अस्पताल। जनपद के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश अग्रवाल ने अलाव-हीटर के अधिक उपयोग से बचने, आंखों की सफाई रखने और समय पर जांच कराने की दी सलाह।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ शिकारपुर में छतारी क्षेत्र के मैन बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान; मैन बाजार चौराहे के पास देर रात लगी भीषण आग में किराना स्टोर व बांस-बेसी के गोदाम सहित आधा दर्जन दुकानें जलकर हो गईं खाक, आग से बाजार में मच गई अफरातफरी, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और स्थानीय लोगों की कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, करोड़ों में आंका जा रहा है नुकसान, आग लगने के कारण अभी नहीं स्पष्ट।

4.📰✍️खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र स्थित शराब के ठेके पर चोरी, अंग्रेजी-देसी शराब व नकदी समेत 83 हजार का माल साफ; क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बने शराब‌‌ के ठेके से देर रात 57 हजार की अंग्रेजी, 26 हजार की देसी शराब और नकदी चोरी कर ले गए चोर, पहचान छुपाने के लिए डीवीआर भी ले गए साथ, ठेका संचालक भरत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

5.📰✍️ जिले में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस; इस दौरान जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने किया ध्वजारोहण,  कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की संघर्षशील परंपरा को याद करते हुए सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष और संगठन मजबूती का लिया संकल्प, कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेसी रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत, झुग्गियों व रैन बसेरों में रहने वाले लोगों को राष्ट्रीय क्रांति फाउंडेशन ने बांटे गर्म कपड़े; शीतलहर के बीच झुग्गियों व रैन बसेरों में ऊनी कपड़े, मफलर, टोपी, ग्लव्स व मोजे किए वितरित, अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने समाज से की जरूरतमंदों की मदद की अपील। अभियान में कालू भैया, ध्रुव ठाकुर, आदित्य, डॉ. रवि, गोलू, विशाल, प्रियांशु व कुणाल शामिल रहे।

📰✍️खानपुर क्षेत्र में उधारी के 20 लाख मांगने पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार; क्षेत्र के गांव ढकरोली नयाबास में ग्राम हिमाबाद निवासी राजकुमार पर उधारी के रुपये मांगने के दौरान मिंटू के फार्म पर चाकू से किया गया ताबड़तोड़ हमला, हमले में गंभीर घायल राजकुमार को सीएचसी स्याना में कराया गया भर्ती, दोनों के बीच करीब 20 लाख रुपये के लेनदेन का बताया जा रहा है मामला, जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️घने कोहरे में हैंडपंप से टकराई कार में लगी आग, फौजी अजय कुमार ने कूदकर बचाई जान; डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव दीयोराउ के पास घने कोहरे में गंगा स्नान से लौट रहे फौजी अजय कुमार की हैंडपंप से टकरा गई कार, टक्कर के बाद कार में लग गई ‌भीषण आग, फौजी ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान, घटना से मौके पर मच गई अफरातफरी।

📰✍️ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई डिबाई ने पत्रकार हितों की मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन;  संगठन ने ग्रामीण पत्रकारों को संरक्षण व मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की, पत्रकारों की समस्याएं प्रमुखता से उठाने का विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने दिया आश्वासन। इस दौरान तहसील अध्यक्ष केपी सिंह चौहान, शफीकुर्रहमान, हरिओम, पवन शर्मा, नीरज अग्रवाल, बोबी लाल, गोबिंद व श्रवण कुमार मौजूद रहे।

📰✍️सिकंदराबाद में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत; क्षेत्र के गांव रोनी सलोनी निवासी मोहित पुत्र अजय की बाइक गांव दुलेरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई, गंभीर रूप से घायल मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: