26 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग काटने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, ड्रिंक एंड ड्राइव पर SSP की तीखी चेतावनी; कहा घरों में बैठकर पिएं शराब, शराब पीकर ना आए बाहर। गाड़ियों, होटलों और ढाबों पर शराब पीते हुए पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही। कहा शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, पूरे जिले में रोक के लिए सभी प्रमुख चौराहों, मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर विशेष टीमें तैनात कर की जाएगी सघन बैरियर चेकिंग। आमजन से संयम व जिम्मेदारी के साथ उत्सव मनाने की SSP दिनेश कुमार सिंह ने की अपील।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️शिकारपुर नगर पालिका में हड़कंप, अवैध नियुक्ति व गृहकर हेराफेरी के आरोप में कर्मचारी नसीर अहमद निलंबित; पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी के निर्देश पर ईओ नीतू सिंह ने कर्मचारी नसीर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण, नगर निवासी योगेश शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतक चपरासी नूर मोहम्मद के वारिस को नियुक्ति न देने के मामले में एफआईआर के भी दिए गए निर्देश।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️सिकंदराबाद में फ्लिपकार्ट वेयरहाउस पर खाद्य विभाग की छापेमारी, फेल सैंपल के बाद भी बिक रहा था पतंजलि देसी घी; एक उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने के बाद हुई कार्रवाई, पूर्व में सैंपल फेल होने के बावजूद बिक्री जारी मिलने पर विभाग ने की सेंपलिंग, साथ ही गोदरेज, गोवर्धन और बैद्यनाथ आदि ब्रांड के देसी घी के भी लिए गए नमूने, सहायक अपर खाद्य आयुक्त विनीत कुमार ने की कार्रवाई की पुष्टि।

4.📰✍️कड़ाके की ठंड में बुलंदशहर के बाजारों में छाई तिल-गुड़ की मिठाइयां, गजक-रेवड़ी की बंपर बिक्री; बाजारों में 300 से 500 रुपये किलो तक की वैरायटी उपलब्ध है, गजक विक्रेता सोनू बृजवासी व लोकेश बृजवासी के अनुसार ठंड में ऊर्जा और गर्माहट देने वाले इन उत्पादों की बिक्री में तेजी से हुआ है इजाफा।

5.📰✍️ किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिकारपुर तहसील पर किसान यूनियन महाशक्ति का धरना प्रदर्शन; किसानों ने कानूनगो व लेखपाल पर बिना जांच फर्जी रिपोर्ट बनाने और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए दिया धरना, बिजली विभाग पर भी सरकार द्वारा दी जा रही छूट न देने का लगाया आरोप, सूरजभान स्कूल के सामने सड़क न बनने पर रोष जताकर नगर पालिका ईओ व बिजली विभाग के एसडीओ को धरने पर बैठाया, ईओ के 15 जनवरी से सड़क निर्माण शुरू कराने के आश्वासन के बाद भी संगठन ने आंदोलन जारी रखने की  दी चेतावनी।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर के सरकारी अस्पतालों में प्रसव सुविधा मजबूत करने के डीएम श्रुति के सख्त निर्देश, सीएचसी पर सी-सेक्शन की तैयारी; कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में निजी अस्पतालों की बजाय राजकीय चिकित्सालयों में प्रसव सेवाएं सुदृढ़ करने के दिए गए निर्देश, डीबीटी से समय पर दी जाए जननी सुरक्षा योजना की राशि, सीएचसी पर सीजेरियन सुविधा, आशा संगिनी की सक्रिय भूमिका और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 100 प्रतिशत जांच हो सुनिश्चित। इस दौरान डीएम ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित।

📰✍️सिकंदराबाद के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कॉलेज में वीर बाल दिवस पर राष्ट्र चेतना मिशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित; सिख पंथ के दशम गुरु गोबिन्द सिंह के चारों साहिबजादों के बलिदान पर आधारित एनिमेशन फ़िल्म का किया गया प्रदर्शन, अध्यक्ष हेमन्त सिंह व गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह रिक्की ने बच्चों को साहस, त्याग व धर्म रक्षा की दी प्रेरणा।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गोरखपुर में कॉलेज परिसर 11वीं के छात्र सुधीर भारती की गोली मारकर हत्या, रंजिश में वारदात की आशंका; कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मैदान में दोस्तों संग खड़े 11वीं के छात्र सुधीर भारती को गोली मार दी, गले में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए, कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस ने तीन दिन पुराने विवाद को हत्या की वजह मानते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

📰✍️मेरठ में दर्दनाक हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवारों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल; कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात सरधना के पोहल्ली निवासी आशू व आदि तथा हापुड़ निवासी वेद एक ही बाइक से एमएमजी विवाह मंडप से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे, नंगलाताशी के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, हादसे में वेद व आदि की मौके पर मौत हो गई जबकि आशू गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: