चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें
📍 ठंड का कहर जारी– सुबह साढ़े नौ बजे तक धूप निकलने के बाद अचानक जिलेभर में छा गया घना कोहरा, कोहरे के साथ चली ठंडी हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन, बीते दो दिनों से सुहावने मौसम व करीब 9 डिग्री न्यूनतम तापमान के बाद अचानक बदले मौसम ने ठंड का असर कर दिया तेज।

1.📰✍️ बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन, स्मृति ईरानी रहीं मुख्य अतिथि; जहांगीराबाद के खालौर स्टेडियम में आयोजित हुआ समापन कार्यक्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संदेश के जरिए खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, सांसद डॉ. भोला सिंह ने ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की कही बात, अंत में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।




2.📰✍️पीएनबी खाताधारकों से 1.25 करोड़ की बैंक ठगी का खुलासा, इनामिया बैंक मित्र व मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार; साइबर क्राइम थाना व स्वाट टीम ने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 25 हजार के इनामी बैंक मित्र आकाश कुमार, बैंक मैनेजर अजय कुमार पासवान सहित छह को किया गिरफ्तार। जांच में 40–50 खातों से 100 से अधिक फर्जी ट्रांजेक्शन, एफडी के नाम पर रकम ट्रांसफर का हुआ खुलासा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस व बैंकिंग दस्तावेज किए बरामद।




3.📰✍️ विटामिन-ए अभियान के तहत बुलंदशहर में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक; स्वास्थ्य विभाग 27 दिसंबर से एक माह तक विशेष अभियान चलाकर नौ माह से पांच वर्ष तक के 4.91 लाख बच्चों को विटामिन-ए की पिलाएगा खुराक, सीएमओ के अनुसार सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी दवा। इस दवा से बच्चों में प्रतिरक्षा क्षमता होगी मजबूत और खसरा, दस्त, संक्रमण व आंखों की बीमारियों से होगा बचाव।

4.📰✍️ शहर के डीएवी तिराहे पर रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; बीती रात करीब 8:15 बजे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद युवक-युवती सड़क पर गिरकर डंपर के पहियों के नीचे आ गए, जिससे राधानगर निवासी विकास सागर पुत्र धर्मवीर व कुमकुम पुत्री निरंजन की मौके पर हो गई मौत, हादसे के बाद डंपर लेकर फरार हो गया चालक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की शुरू की तलाश।

5.📰✍️जिला कारागार में बंद बकरी से कुकर्म के आरोपी गजेंद्र की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम बहस से पहले बिगड़ी तबीयत; वर्ष 2024 में अहमदगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के मामले में 6 जनवरी 2026 को पॉक्सो कोर्ट में होनी थी अंतिम बहस, तबीयत बिगड़ने पर ले जाया गया जिला अस्पताल, जहां हो गई मौत।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️29 दिसंबर को पालिका सभागार में बुलंदशहर पालिका बोर्ड बैठक; विकास प्रस्तावों पर होगी चर्चा, ईओ डॉ. अश्विनी कुमार के बताया पुराने व नए प्रस्तावों पर सहमति बनने के बाद संबंधित कार्यों को कराया जाएगा शुरू।

📰✍️ मानसिक दबाव का आरोप लगाते हुए संविदा लाइनमैन ने किया आत्मदाह का प्रयास; स्याना क्षेत्र के बुगरासी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन सुबोध त्यागी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर की आत्मदाह की कोशिश, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल बचा लिया, लाइनमैन ने एसडीओ पर मानसिक दबाव का लगाया आरोप, एक्सईएन सतेंद्र कुमार ने बताया मामले की जांच कर दोनों पक्षों से की जा रही है बातचीत।


📰✍️भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि व महाराजा बिजली पासी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने तीनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए सामाजिक सौहार्द व लोकतंत्र की रक्षा का दिलाया संकल्प, इस दौरान सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी सहित कई नेता रहे मौजूद।


📰✍️छतारी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला; प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश मुर्दाबाद के लगे नारे, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से की हिंदुओं की सुरक्षा की मांग, विभाग संयोजक संदीप राघव व कार्यकर्ता सोनू ने जताया आक्रोश।

📰✍️आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जिलेभर में निकाले गए बाल पथ संचलन; मुख्यालय पर शर्मा इंटर कॉलेज से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ परिसर में संपन्न हुआ संचलन, अनुशासनबद्ध कदमताल के साथ बच्चों का जगह-जगह फूल बरसाकर किया गया स्वागत।


📰✍️ खुर्जा में आरएसएस द्वारा बाल पथ संचलन, चार साहिबज़ादों के शौर्य-संस्कारों का दिया संदेश; सह प्रान्त प्रचारक मान आनंद ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ। साहिबज़ादे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के त्याग का स्मरण करते हुए गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व व बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या पर संवेदना जताई गई, “वाहे गुरु जी का खालसा” के जयघोष के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बुआ दादी बनीं बसपा सुप्रीमो मायावती, भतीजे आकाश आनंद के घर बेटी का जन्म; मायावती ने सोशल मीडिया ‘X’ पर यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया मां और बेटी दोनों पूरी तरह हैं स्वस्थ। लिखा परिवार में नई सदस्य के आने से सभी काफी खुश हैं। मायावती ने यह भी कहा कि आकाश अपनी बेटी को बहुजन समाज मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा रखते हैं, जिसका वह स्वागत करती हैं।
News Editor: Dharmendra Mittal


