24 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️26 दिसंबर को अंसारी रोड-हॉस्पिटल रोड फीडर रहेगा बंद, कई इलाकों में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली; उपखण्ड अधिकारी जयदीप सिंह कण्डारी ने बताया शुक्रवार को 33/11 केवी उपकेन्द्र पुरानी जेल में वीसीबी लगाने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा शट‌ डाउन। जिससे अंसारी रोड चौराहा, शेख सराय, साठा रोड, हॉस्पिटल रोड, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, कोर्ट रोड, अंबर सिनेमा आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने बुलंदशहर पहुंचे डीआईजी कारागार प्रदीप गुप्ता; निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुलाकात स्थल, शस्त्रागार, पाकशाला, अस्पताल, कंट्रोल रूम, महिला अहाता, बैरक, वीसी रूम, ई-प्रिजन व निर्माणाधीन कार्यों की जांची गुणवत्ता। बंदियों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं, निरीक्षण के अंत में सुदृढ़ व सुव्यवस्थित पाई गईं व्यवस्थाएं।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में शहर के काला आम चौराहे पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; हिंदू जागरण मंच, राष्ट्र चेतना मिशन व व्यापारियों ने प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला, हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के लगाए आरोप, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज करने की दी गई चेतावनी।

4.📰✍️बीबीनगर क्षेत्र के कुचेसर में चोरों का धावा, दुकान का शटर उखाड़कर लाखों का सामान साफ; क्षेत्र में मोती बाबा की समाधि के सामने स्थित डीजे व सैलून की दुकान में बीती रात हुई चोरी, गांव नंगला कटक निवासी ललित व अमित की दुकान से पांच मोफसेट, एक एम्पलीफायर, मिक्सर मशीन, स्टेबलाइजर, इन्वर्टर बैट्री सहित लाखों का सामान ले उड़े चोर, सुबह दुकान खोलने पर घटना का हुआ खुलासा, पीड़ित ललित की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस।

5.📰✍️भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित; भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में अटल स्मृति वर्ष के तहत शहर के पार्कों व चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर अर्पित की गई पुष्पांजलि, काले आम चौराहे पर भगत सिंह प्रतिमा और भाजपा जिला कार्यालय पर दीपदान कर अटल जी को दी गई श्रद्धांजलि, स्वच्छता व राष्ट्रसेवा का दोहराया गया संकल्प।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक; डीएम ने 2026–27 लक्ष्य पर तेज तैयारी के दिए निर्देश। साथ ही जनपद के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों से मेडिकल कचरे के नियमित उठान के लिए निगरानी समिति गठित करने के जारी किए गए आदेश।

📰✍️जनपद की 946 ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची जारी, बुलंदशहर में 22.02 लाख मतदाता दर्ज; कुल 22,02,324 मतदाता शामिल, पुनरीक्षण में जुड़े 3,12,705 नए मतदाता और 2,38,248 मृतक, स्थानांतरित व अपात्र नाम हटे, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक व मतदान केंद्रों पर हैं उपलब्ध हैं मतदाता सूचियां, 30 दिसंबर 2025 तक दावा-आपत्ति का मौका।

📰✍️अहमदगढ़ क्षेत्र के पहासू रोड स्थित ईंख के खेत से थैले में मिला नवजात का शव; खेत में काम के दौरान खेत मालिक मुकेश शर्मा ने थैले में बंद नवजात शिशु का देखा शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, प्रारंभिक जांच में अज्ञात महिला द्वारा शव फेंके जाने की आशंका, मामले की जांच जारी।

📰✍️शिकारपुर क्षेत्र में नाले में डूबने से मासूम जोया की मौत; क्षेत्र के मोहल्ला गंज सादात में घर के पास खेलते  समय जोया पुत्री नौशाद अली नाले में गिरकर डूब गई, काफी तलाश के बाद सीसीटीवी फुटेज में नाले में गिरने की पुष्टि हुई, शव मिलने से परिवार में मातम छाया, परिजनों ने नगर पालिका पर लापरवाही का लगाया आरोप।

📰✍️उद्योग बंधु बैठक में डीएम श्रुति सख्त, उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश; डीएम ने साफ-सफाई, नालों की सफाई से जलभराव रोकने, बिजली संबंधी दिक्कतों के समाधान और निवेश मित्र/एकल विंडो प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश, सिकंदराबाद में एनएचएआई के ओवरहेड फुट ब्रिज व खुर्जा में अग्निशमन केंद्र स्थापना पर कार्रवाई के आदेश, बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल रहीं मौजूद।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हापुड़ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार, एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर को मेरठ से किया गिरफ्तार; टीम ने इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार को एक युवक से परेशान कर मांगी गई 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रोहटा रोड स्थित संगम टावर के पास से दबोचा, पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद रची गई ट्रैप, केमिकल लगे नोट लेते ही हुई गिरफ्तारी।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: