23 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

📍बुलंदशहर मुख्य अपडेट: बुलंदशहर में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर डीएम की बैठक, 28 फरवरी को आएगी अंतिम सूची; 26 दिसंबर तक पूरा होगा डिजिटाइजेशन, 31 दिसंबर को जारी की जाएगी प्रारंभिक सूची, नए मतदाताओं के लिए भरे जा रहे हैं फार्म-6, सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित।

1.📰✍️ जहांगीराबाद में तिरंगे के अपमान के आरोप में ई-रिक्शा चालक पर एफआईआर, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई; क्षेत्र के टाउन स्कूल चौराहा पुख्ता बाजार में युवक द्वारा ई-रिक्शा की सीट पर तिरंगा रखकर उस पर बैठकर वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, उपनिरीक्षक योगेश कुमार की तहरीर पर आरोपी चालक मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी बाबू के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️सिकन्द्राबाद में बीकेडीए की कार्यवाही, दो अवैध निर्माणों पर चला प्राधिकरण का सीलिंग अभियान; क्षेत्र के जाट चौक क्षेत्र में राकेश गौतम के 250 वर्ग मीटर और भारत पेट्रोल के सामने रविन्द्र सिंह रावत के 400 वर्ग मीटर अवैध निर्माण को पुलिस व पीएसी बल की मौजूदगी में किया गया सील, प्राधिकरण सचिव ने बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण न करने की दी चेतावनी।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️पहासू में दिव्यांग बच्चों को बड़ी सौगात, 140 छात्रों को मिले सहायक उपकरण; उच्च प्राथमिक विद्यालय कमोना में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कैंप में कक्षा 1 से 8 तक के 140 दिव्यांग बच्चों को 13 ट्राईसाइकिल, 46 व्हीलचेयर, 46 हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण किए गए वितरित, कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम व शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।

4.📰✍️बांग्लादेश में हुई हिंदू अल्पसंख्यक दीपू चंद दास की हत्या के विरोध में जहांगीराबाद में प्रदर्शन; क्षेत्र के आर्य समाज मंदिर लाल कुआं से हिंदू समाज, व्यापार मंडल, बीजेपी, बजरंग दल व विहिप के लोगों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, बांग्लादेश मुर्दाबाद की लगाए नारे, नगर कोतवाल संजेश कुमार को भारत सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन।

5.📰✍️ जहांगीराबाद में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत से बवाल, किन्नर समाज के हंगामे  के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील; प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद किन्नर समाज के लोगों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए जमकर किया हंगामा, सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल सील कर शुरू की जांच, आशा कार्यकत्री पर गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराने और डिलीवरी के एवज में कमीशन लेने का भी लगा आरोप।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️औरंगाबाद के नेशन पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान व विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों ने दिखाया ज्ञान का दमखम; प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, प्रश्नोत्तरी में रोचक व ज्ञानवर्धक सवालों के सटीक उत्तर देकर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता सदनों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। आयोजन में उप प्रधानाचार्य प्रमोद जोशी, मोहित शर्मा, कन्वीनर लोकेश वर्मा, कोऑर्डिनेटर रश्मि शर्मा व एकेडमिक कोऑर्डिनेटर हिमांशी गर्ग का रहा सहयोग।

📰✍️राजकीय कृषि विद्यालय परिसर में किसान सम्मान दिवस पर उन्नत कृषकों का सम्मान; जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ। इस दौरान उन्नत कृषकों को सम्मानित कर पीएम किसान, फसल बीमा, गन्ना व कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी।

📰✍️थाना खानपुर क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 1.91 लाख; एप डाउनलोड कराकर पेटीएम से की गई 1,91,677 रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में कराई वापस, रकम मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार।
टीवी टिकर: ऑनलाइन ठगी के 1.91 लाख रुपये पीड़ित को वापस।

📰✍️लखनऊ रन में बुलंदशहर के बादल तेवतिया ने बढ़ाया जिले का मान, 12 घंटे की दौड़ में हासिल किया दूसरा स्थान; कड़ाके की ठंड में 126 किमी दौड़ पूरी कर किसौली गांव निवासी धावक बादल तेवतिया ने  दूसरा स्थान किया हासिल, 21 दिसंबर को हुए इस आयोजन के बाद वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत, कहा अब जनवरी में होने वाली दिल्ली की राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन चैंपियनशिप पर है उनकी नजर।

📰✍️ पहासू-खुर्जा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत; क्षेत्र के पलरा झाल नहर के पास हुए हादसे में बाइक सवार छतारी निवासी मनोज पुत्र बिन्नामी की मौके पर हो गई मौत, मनोज नोएडा की निजी कंपनी में था कार्यरत, सुबह घर से ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा।

📰✍️वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को नमन, राष्ट्र चेतना मिशन के तत्वावधान में सैंट गिरी स्कूल में भावपूर्ण कार्यक्रम; अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने गुरु गोबिन्द सिंह जी के चारों साहिबजादों के शौर्य व बलिदान की  सुनाई गाथा, विद्यार्थियों को एलईडी पर एनिमेशन दिखाई गई ‘चार साहिबजादे’ फिल्म, गुरु तेग बहादुर पर लिखी पुस्तक की गई वितरित।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️डीएम बनने का सपना लेकर 6 साल की जिज्ञासा पहुंची कलेक्ट्रेट, गोरखपुर डीएम दीपक मीणा से की मुलाकात; यूकेजी की छात्रा 6 वर्षीय जिज्ञासा टोपी, मफलर और स्कूल आईडी कार्ड पहनकर डीएम से मिलने पहुंची, डीएम दीपक मीणा से बातचीत में उसने बड़ा होकर डीएम बनने की इच्छा जताई, डीएम ने बच्ची से स्नेहपूर्वक बात कर उसके साथ फोटो खिंचवाया, दृश्य बना प्रेरणादायक।

📰✍️पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 12 वर्षीय किशोर, इलाज के दौरान मौत से मेरठ में मातम; मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी गली नंबर-2 में देर शाम पतंग उड़ाते वक्त संतुलन बिगड़ने से छत से गिरे इरशाद के 12 वर्षीय बेटे अयान की इलाज के दौरान लोकप्रिया हॉस्पिटल में मौत हो गई, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: