22 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️कड़ाके की ठंड में खुले स्कूल बने चिंता का कारण, बुलंदशहर में बढ़ती ठंड के बावजूद स्कूलों में अवकाश घोषित न होने से अभिभावक परेशान; आसपास के कई जनपदों में एहतियातन घोषित हो चुकी हैं छुट्टियां, छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को हैं मजबूर। अभिभावकों का कहना इस मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार का बढ़ गया है खतरा, इसके बावजूद जिला प्रशासन इस तरफ नहीं दे रहा ध्यान।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️NH-91 हाईवे गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला, आखरी सांस तक जेल में रहेंगे दरिंदे; पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश तृतीय की अदालत ने मां-बेटी से दरिंदगी के 5 दोषियों जुबेर, साजिद, धर्मवीर, नरेश और सुनील को उम्रकैद‌ की‌ सुनाई सजा, प्रत्येक पर ₹1.81 लाख‌ का ठोका जुर्माना, 9 साल 4 महीने और 22 दिन बाद आया फैसला। वर्ष 2016 में कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्तपुर फ्लाईओवर पर परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 11 आरोपी थे नामजद, जिनमें मुख्य आरोपी सलीम बावरिया की हो चुकी मौत, दो आरोपी STF मुठभेड़ में मारे गए और CBI जांच में 3 पाए गए निर्दोष।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ फैसला आने के बाद बोली बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप पीड़िता, कहा – जज बनकर मेरी जैसी लड़कियों को दिलाऊंगी न्याय; 9 साल बाद आए कोर्ट के फैसले पर कहा 2016 की उस काली रात में वह महज 14 साल की बच्ची थी और आज भी दरिंदों के चेहरे नहीं भूल पाई है, इंसाफ मिलने से जगी है उम्मीद लेकिन दर्द अब भी है जिंदा। कहा न्याय की इस लंबी लड़ाई ने उसे बनाया है मजबूत, अब वह LLB कर जज बनना चाहती है ताकि उसकी जैसी पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को समय पर दिला सके न्याय।

4.📰✍️मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्ताव वापस लेने की मांग; कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा यह योजना ग्रामीण गरीबों व मजदूरों की है जीवनरेखा, महात्मा गांधी का नाम हटाना उनके विचारों का है अपमान, श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करने का सरकार कर रही है प्रयास; प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी सहित कई कांग्रेसी रहे मौजूद।

5.📰✍️खुर्जा में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़; मोहल्ला कोट में छापेमारी कर 120 किलो मांस व उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार, दो फरार; बुर्ज उस्मान चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध पशु कटान की सूचना पर छापा मारकर दो पशुओं के अवैध कटान का किया खुलासा, मौके से मोहल्ला कोट निवासी शाहिद सहित दो आरोपी गिरफ्तार, दो हो गए फरार।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️साहिबज़ादों के बलिदान को नमन; शिकारपुर में राष्ट्र चेतना मिशन के तत्वावधान में सूरजभान सरस्वती इंटर कॉलेज में मनाया गया वीर बाल दिवस; इस दौरान एनिमेशन फ़िल्म चार साहिबज़ादे का हुआ प्रदर्शन, नवम गुरु तेग बहादुर जी पर आधारित पुस्तक का वितरण कर वीरता और बलिदान के मूल्यों को आत्मसात करने का दिया गया संदेश।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद में NH-9 सर्विस लेन पर रात करीब 12 बजे तनु श्री फार्म के सामने भीषण हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल; डासना निवासी राशुद्दीन की बाइक और रेड कलर बाइक सवार अमन, विपिन व प्रेम की जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में राशुद्दीन व अमन की मणिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि खोड़ा निवासी बेबी और विपिन गंभीर रूप से घायल हैं; बताया गया कि अमन व विपिन नेपाल निवासी थे और एक क्लब में नौकरी करते थे।

📰✍️आगरा के जगनेर क्षेत्र के गांव दहगमा में स्कूल बस की चपेट में आकर छात्र की मौत; दर्दनाक हादसे में स्कूल से छुट्टी के बाद बस से उतरकर घर जा रहे यूकेजी में पढ़ने वाले 5 वर्षीय सौरभ को चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ाकर चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल सौरभ को परिजन तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बस स्कूल में खड़ी कर हो गया फरार।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: