चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें
📍 जनपद में ठंड का कहर, कड़ाके की ठंड और कोहरे से परेशान स्कूली बच्चे और अभिभावक; लगातार गिर रहे तापमान के बाद भी ना ही बढ़ रहा स्कूल जाने का समय और ना ही हो रही छुट्टी, ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, जिला प्रशासन से अभिभावकों ने की स्कूलों की छुट्टी करने की मांग।

1.📰✍️थमने का नाम नहीं ले रही है साइबर फ्रॉड की घटनाएं, मात्र 17 सेकंड की कॉल में मोबाइल हैक कर बुलंदशहर के अधिवक्ता के तीन बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड साफ कर साइबर ठगों ने उड़ाए 4.17 लाख; क्षेत्र के सराय गुंसाई निवासी अधिवक्ता शुभम अग्रवाल साइबर फ्रॉड का हुए शिकार, टेलीग्राम पर आई कॉल के दौरान फोन हैक कर अपराधियों ने 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच एचडीएफसी, पीएनबी व एसबीआई खातों और क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए कुल 4 लाख 17 हजार रुपये, पीड़ित ने कोई ओटीपी नहीं किया साझा, फिर भी खाते हो गए खाली, पीड़ित की तहरीर पर सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज।



2.📰✍️ फेशियल अटेंडेंस और वेतन कटौती पर भड़के बुलंदशहर के संविदा कर्मचारी, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी; आज नरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता व राधेश्याम वर्मा संचालन में निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति व विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की हुई संयुक्त बैठक, जल्द विभागीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन, पश्चिमांचल उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री कपिल कुमार शर्मा ने एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का किया आह्वान। बैठक में चंद्रपाल सिंह, महेश कुमार, अजय शर्मा, मोनू, महेश शर्मा, अरशद, राहुल, सुमित रहे मौजूद।




3.📰✍️ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर गुलावठी निवासी से 10.85 लाख की साइबर ठगी; फेसबुक पर पीड़ित कुलदीप कुमार अग्रवाल को ‘सानिया शर्मा’ उर्फ दिव्या बनकर संपर्क करने वाले ठग ने ‘ONOON’ पोर्टल पर ऑनलाइन काम का दिया लालच, पिछले कुछ दिनों में फर्जी आईडी के जरिए अलग-अलग बहानों से 10 बार में 10.85 लाख विभिन्न खातों में करा लिए ट्रांसफर, रकम निकालने पर संपर्क टूटने से ठगी का हुआ खुलासा, पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच की शुरू

4.📰✍️शहर के आवास विकास 2 स्थित टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह; सांसद डॉ. भोला सिंह मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया रहीं विशिष्ट अतिथि, भाजपा जिला महामंत्री संजय गुर्जर के संचालन में रिबन काटकर अतिथियों ने किया उद्घाटन। दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी व भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद।


5.📰✍️सुबह तड़के कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच एनकाउंटर, 50 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार, एक सिपाही घायल, मौके पर पहुंचे एसएसपी; स्याना रोड जसनावली– सेल्टन बम्बा रोड पर कोतवाली देहात व थाना गुलावठी पुलिस की संयुक्त टीम की बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 50 हजार का इनामी बदमाश मेरठ निवासी आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर पुत्र मुन्नेखान मुठभेड़ में हुआ ढेर, फायरिंग में एक सिपाही भी हुआ घायल, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हो गया फरार। आजाद पर यूपी-उत्तराखंड-दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के 47 से अधिक मुकदमे थे दर्ज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ से दिल्ली जा रही 18 वर्षीय युवती लापता, मोबाइल स्विच ऑफ, तलाश में जुटी पुलिस; क्षेत्र निवासी उर्मिला देवी की पुत्री भारती 20 दिसंबर सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कार से दिल्ली के शिव विहार लाल बाग स्थित मामा भरत सिंह के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। परिजनों के संपर्क करने पर मोबाइल मिला स्विच ऑफ, शिकायत पर छतारी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की शुरू।

📰✍️खुर्जा में मनचले की दबंगई, घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़; क्षेत्र में एक युवक द्वारा पिछले कुछ दिनों से किशोरी का पीछा करने, घर की छत पर मोबाइल नंबर लिखी पर्ची फेंकने और घर में घुसकर अभद्रता- छेड़छाड़ करने का मामला आया है सामने, पीड़िता की तहरीर पर खुर्जा कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच।

📰✍️अगौता क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मिले भाजपा नेता सचिन चौहान; इस दौरान उन्होंने अगौता–मडोना–बरारी मार्ग को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के नाम से “किसान मार्ग” घोषित करने तथा लोक निर्माण विभाग से पक्की सड़क निर्माण की रखी मांग। साथ ही अगौता शुगर मिल में बेहतर व्यवस्थाओं, क्रय केंद्रों पर उचित तोल व समय से भुगतान, गन्ने से भरे भारी वाहनों की आवाजाही में आ रही समस्याओं और क्षेत्र में आवारा गौवंश से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी जताई चिंता।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा जिला अस्पताल में मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई की हार्ट अटैक से मौत, जांच के दौरान बिगड़ी तबीयत; उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य के 61 वर्षीय भाई उमेश कुमार पेट दर्द व बेचैनी की शिकायत पर पहुंचे थे अस्पताल, इसी दौरान ईसीजी कराने के बाद खून की जांच के लिए लाइन में खड़े रहते समय अचानक तबीयत गई बिगड़, इमरजेंसी में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया घोषित।

News Editor: Dharmendra Mittal


