2 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर ने रचा इतिहास; हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने डीएम श्रुति और बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को Certificate of Excellence के अवार्ड से किया सम्मानित।

➡️ जिले में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सबसे बड़े सामूहिक गायन कार्यक्रम के सफल, अनुशासित और प्रेरणादायक आयोजन के लिए दिया गया है यह सम्मान, “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त 2025 को  जनपद के 1,888 विद्यालयों में कुल 1,94,228 प्रतिभागियों ने एक ही समय पर वंदे मातरम् का किया था सामूहिक गायन, जिनमें 1,80,984 छात्र, 10,217 शिक्षक और 3,027 अभिभावक थे शामिल, शिक्षा विभाग की देखरेख में हुआ था कार्यक्रम का आयोजन।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के ककराला चौराहे के निकट कोर्ट से तारीख़ करके लौट रहे युवक को मारी गोली, बाइक सवार हमलावरों ने सरेआम दिया वारदात को अंजाम।

➡️ दोपहर करीब 3:00 बजे की घटना, कोर्ट से तारीख करके घट लौट रहा था खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला अहिरपाड़ा निवासी 20 वर्षीय अर्जुन उर्फ अन्नू पुत्र गणेशपाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन को जटिया अस्पताल कराया भर्ती, जहां से कैलाश हॉस्पिटल, और उसके बाद फिर हायर सेंटर कर दिया गया रेफर। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश बताई जा रही है घटना का कारण, पुलिस के हाथ लगे हैं कुछ अहम सुराग, पुलिस की पांच टीमें हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ डाल रही हैं दबिश।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️जिले में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर की गई जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे 10 दवाओं के नमूने, ड्रग इंस्पेक्टर ने कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत।

➡️इनमें सिट्राजीन और एंटीबायोटिक जैसी आमतौर पर उपयोग की जाने वाली दवाएं हैं शामिल। जांच में पाया गया कि इन दवाओं में निर्धारित मात्रा से कम सक्रिय रासायनिक तत्व थे मौजूद। ड्रग इंस्पेक्टर एके आनंद ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उनके अनुसार जिले से भेजे गए 148 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से 10 नमूने फेल पाए गए।

4.📰✍️दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास की मिसाल बनीं कृष्णा फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र बुलंदशहर की संचालिका रॉबिन नागर, दिव्यांग जनों के पुनर्वास और उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था।

➡️ संस्था विशेष शिक्षा, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श और कौशल प्रशिक्षण जैसी सेवाएं कर रही है प्रदान। 500 से अधिक दिव्यांग बच्चों का सफल पुनर्वास कर चुकी है संस्था, तथा 500 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से गया है जोड़ा। 50 से अधिक बच्चों में बोलने, चलने और दैनिक गतिविधियों में उल्लेखनीय दर्ज किया गया है सुधार।
सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रॉबिन नागर को कई मंचों पर किया गया है सम्मानित।

5.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के झुमका गांव में शादी के दस साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप।

➡️ घर में फंदे से लटका मिला मृतका सुशीला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया है आरोप। 10 साल पहले झुमका गांव निवासी रमेश से हुई थी शादी, दहेज को लेकर परिवार में अक्सर होता रहता था विवाद। मृतका के भाई अंकित ने पुलिस को बताया देर रात सुशीला ने पड़ोसी के फोन से कॉल कर उसे सुबह आकर ले जाने को कहा था। अंकित का आरोप है देर रात ससुराल पक्ष के लोगों ने सुशीला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शहर की पंचशील कॉलोनी स्थित श्याम खाटू मंदिर में श्याम खाटू के जन्मोत्सव की धूम; गाजियाबाद से आई भजन गायिका शिवांगी राजपूत के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की  रही उपस्थिति। भजन संध्या के बाद बाबा श्याम की आरती कर प्रसाद किया गया वितरित। भजन संध्या को सफल बनाने में सुनील अग्रवाल सर्राफ, अतुल खेतान, अनिल बंसल, रिषभ खेतान, महेन्द्र कुमार और विनय अग्रवाल सहित समिति सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान।

📰✍️आज सुबह शिकारपुर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर एक युवक को गाड़ी चलाते समय आया हार्ट अटैक, मौत; उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। रामपुर निवासी संजय सुबह 6 बजे अपने भांजे राजीव, अपनी माता जी और भाई के बच्चों के साथ नोएडा सेक्टर 122 जा रहे थे। शिकारपुर के नजदीक जहांगीराबाद चुंगी के पास गाड़ी चलाते समय राजीव के सीने में अचानक दर्द उठा। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और थोड़ी देर आराम किया। इसके बाद गाड़ी लेकर शिकारपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में गाड़ी खड़ी करते ही राजीव की मौके पर मौत हो गई।

📰✍️थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव हरथला में नवविवाहित जोड़े को ऑनर किलिंग का डर; एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार। पति पत्नी का आरोप…परिजन करते हैं पीछा, अनहोनी की आशंका। प्रेमी जोड़े ने हाल ही में किया था अंतर जातीय प्रेम विवाह।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर देर रात ढाई बजे ट्रक की टक्कर से बस में लगी आग, 3 यात्री जिंदा जले, 24 यात्री झुलस गए।

➡️ सुनौली से दिल्ली जा रही यात्री बस में अधिकांश यात्री नेपाल के थे। टक्कर इतनी भीषण थी बस करीब 100 मीटर तक घिसटकर हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर में खंभा टूटकर बस पर गिर गया जिससे बस आग के गोले में हो गई तब्दील।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: