चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें
📍कड़ाके की ठंड से कांपा बुलंदशहर, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री; हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच दर्ज किया गया जनपद में सबसे ठंडा दिन, घने कोहरे व शीतलहर से जनजीवन बेहाल, करीब 5 किमी प्रति घंटे की शीतलहर ने बढ़ा दी गलन, ठिठुरते दिखे स्कूली बच्चे और बुजुर्ग, अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेते आए नजर। दिन में थोड़ी धूप निकलने के बाद लोगों को मिली राहत।

1.📰✍️दिनदहाड़े CBI अफसर बन डकैती, अनूपशहर के मोहल्ला पोखर में परिवार को बंधक बनाकर लूटे 5 लाख नकद व जेवर; सुबह करीब 9 बजे खुद को CBI अधिकारी बताकर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर शंकर भगवान के घर में घुसे चार बदमाश, बेटे को कब्जे में लेने का दावा कर तमंचे के बल पर परिवार को बनाया बंधक। करीब आधे घंटे में 5 लाख रुपये नकद, लाखों के सोने-चांदी के गहने व मोबाइल लूटकर हो गए फरार, सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा व सीओ विकास प्रताप चौहान, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह बोले- मामले की जांच में जुटी है स्वाट और सर्विलांस टीम, जल्दी ही होगा खुलासा।
मामले में एसएसपी की बाइट 👇



2.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रात के सन्नाटे में लाखों की चोरी, नकदी-जेवर समेटकर फरार हुए चोर, गांव में दहशत; देर रात तेजवीर के मकान में घुसकर नकदी व सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए अज्ञात चोर, सुबह सामान बिखरा मिलने पर घटना का चला पता, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने व संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस, बढ़ती चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने की रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासे की मांग।



3.📰✍️ठंड में ठिठुरते बच्चों को मिली गर्माहट, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने बांटी जर्सियां; शहर के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सेवार्थ संस्था ने कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए 50 जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां की वितरित, इस दौरान कार्यक्रम संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने शीघ्र ही बच्चों को 150 और स्वेटर- जर्सी देने की भी की घोषणा, विद्यालय प्रबंधक योगेश गुप्ता व प्राचार्य रामू कुमार ने जताया आभार, इस अवसर पर संस्था से राजपाल सिंह वर्मा और नितिन सचदेवा सहित अनेक सदस्य रहे मौजूद।


4.📰✍️व्यापारी सुरक्षा फोरम बुलंदशहर के जिला संयोजक बने सर्वेश गुप्ता; प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने सर्वेश गुप्ता को बुलंदशहर जिला संयोजक किया नियुक्त, नवनियुक्त संयोजक ने ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने और संगठन को मजबूत करने की कही बात। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल, अनुज अग्रवाल, युगल गोस्वामी, प्रियतम प्रेम, दुर्गेश गोयल, सुयश देशभक्त, नीतीश अग्रवाल, नीरज बंसल व लोकेश बृजवासी सहित अन्य रहे मौजूद।


5.📰✍️शहर के गंगा नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में शुरू होंगी यथार्थ हॉस्पिटल की नियमित विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं; हर माह पहले व तीसरे शुक्रवार को न्यूरो सर्जन डॉ. अरुण शर्मा, दूसरे व चौथे मंगलवार को जीआई सर्जन डॉ. आलोक दुबे व नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रोहन देंगे परामर्श। सीईओ डॉ. गलीय एवं डायरेक्टर डॉ. यतेंद्र शर्मा ने कहा इस पहल से जनपद के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर इलाज।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️छतारी क्षेत्र में युसूफ हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी व 20 लाख मुआवजे की मांग; मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भीमपुर गांव पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात। शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की, कांग्रेस ने सत्ता के दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए सड़क से सदन तक संघर्ष का किया ऐलान।


📰✍️पौष अमावस्या पर अनूपशहर-राजघाट में गंगा में आस्था की लगाई डुबकी, ठंड व कोहरे से श्रद्धालुओं की संख्या रही कम; सुबह से वाहन लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान कर किया दान-पुण्य व पितरों का तर्पण।

📰✍️ बुलंदशहर साइबर क्राइम सेल की सतर्कता से बचे 1.11 करोड़, गलती से ट्रांसफर राशि निगम खाते में लौटी; साइबर क्राइम सेल की तत्परता से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपये सुरक्षित कर बैंक खाते में कराए गए वापस, खाते में अचानक आई बड़ी राशि पर संदेह कर होल्ड कराया गया था खाता, जांच में गलती से ट्रांसफर आया सामने।

📰✍️वीर बाल दिवस पर चार साहिबज़ादों को नमन, लीलावती कॉन्वेंट में एनिमेशन फ़िल्म से भावुक हुए छात्र; राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा गुरु गोबिन्द सिंह जी के चारों साहिबज़ादों की शहादत को किया गया याद, एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई ‘चार साहिबज़ादे’ फ़िल्म, पुस्तकें की गईं वितरित, वाइस प्रिंसिपल सौरभ सक्सेना ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, गुरुद्वारा लाल तालाब कमेटी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।


📰✍️पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर कप्तान ने किया निरीक्षण, टर्नआउट से लेकर रिस्पांस टाइम तक परखी तैयारियां; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शस्त्र खोलने व येलो टेप से घटनास्थल सुरक्षित करने की कराई कवायद, विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर स्वच्छता, सरकारी संपत्ति संरक्षण और वाहनों की नियमित मेंटेनेंस पर दिया जोर, इस दौरान एएसपी ऋजुल रहे मौजूद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता सूची में 40 लाख की बढ़ोतरी, यूपी में कुल मतदाता 12.69 करोड़, 1.05 करोड़ पहली बार डालेंगे वोट; 2021 में 12.29 करोड़ रही संख्या अब पहुंची 12.69 करोड़, कुल 3.26 प्रतिशत वृद्धि के बीच जोड़े गए 1.81 करोड़ नाम। जबकि हटाए गए मृत, स्थानांतरित व नगरीय सीमा में शामिल 1.41 करोड़ नाम। ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर और अंतिम सूची 6 फरवरी 2026 को होगी प्रकाशित। इस चुनाव में 1.05 करोड़ मतदाता पहली बार करेंगे मतदान, जिसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वाले 15.71 लाख युवा हैं शामिल।
News Editor: Dharmendra Mittal


