17 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️यूपी टॉप हेडलाइन: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना, स्पीड लिमिट भी हुई कम; योगी आदित्यनाथ ने हाईवे अधिकारियों के साथ बैठक कर एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, ब्लैक स्पॉट्स पर टीमें तैनात करने और कोहरे में यातायात का सुरक्षित प्रबंधन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। इसी के साथ ओवर स्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई, टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर से सूचना, क्रेन व एंबुलेंस की तैनाती और सुरक्षा एडवाइजरी का पालन कराने के दिए गए निर्देश।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने घेरा कलेक्ट्रेट, शहर के प्रमुख बाजारों में भी सुबह से शटर डाउन।

➡️ कलेक्ट्रेट में वकीलों ने जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा के नारों के साथ किया प्रदर्शन, शहर के व्यापार मंडलों का भी मिला अधिवक्ताओं को सपोर्ट। व्यापारी सुरक्षा फोरम‌ समेत अन्य व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के आह्वान पर शहर में अंसारी रोड, चौक बाजार, काला आम, रामघाट रोड सहित प्रमुख बाजार रहे बंद, व्यापारियों ने अंसारी रोड पर नारेबाजी कर की सरकार से मांग पूरी करने की अपील, शांतिपूर्ण रहा बंद, अलग रखी गईं आवश्यक सेवाएं, संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहा तैनात।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ सिटी क्षेत्र में नगर पालिका के सामने स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा।

➡️ डॉक्टर एनके गोयल क्लिनिक में खांसी के इलाज के लिए पहुंची थी 52 वर्षीय अनोखी उर्फ सुक्की, परिजनों का आरोप कंपाउंडर ने बिना जांच पड़ताल ही लगा दिया इंजेक्शन, जिसके बाद बिगड़ गई तबीयत और हो गई मौत। घटना के बाद परिजनों ने क्लिनिक के बाहर किया हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️बुलंदशहर के लक्ष्मी हॉस्पिटल व गिरीश हॉस्पिटल में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली की मल्टी-स्पेशलिटी ओपीडी सेवा शुरू, विशेषज्ञ देंगे नियमित परामर्श।

➡️गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के डॉ. आशीष गर्ग, न्यूरोसर्जरी के डॉ. गौरव बत्रा व इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डॉ. हिमांशु लोधी ने बताया लिवर, ब्रेन, स्पाइन व हृदय रोगों के मरीजों को अब घर के पास ही मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, सेकेंड ओपिनियन व टेली-कंसल्टेशन की भी मिलेगी सुविधा, तय दिनों में  नियमित उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर।

4.📰✍️ चोला क्षेत्र में आग का गोला बनी चलती टाइगो कार, पुलिस की तत्परता से पत्नी व चार बच्चों सहित परिवार सुरक्षित

➡️ रात करीब 10:00 बजे क्षेत्र में खवासपुर–सुल्तानपुर मार्ग पर सुभाष बाबू निवासी शिकारपुर की टाइगो कार में अचानक लग गई आग, इस दौरान गश्त पर तैनात फतेपुर चौकी के कॉस्टेबल यामीन व राहुल ने आमजन की मदद से कार सवार पत्नी व चार छोटे बच्चों समेत सभी को सुरक्षित निकाला बाहर, फायर ब्रिगेड से आग पर पाया गया काबू, कार पूरी तरह जलकर हुई खाक लेकिन गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि।

5.📰✍️ राजघाट पहुंचे योगी सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधिवत पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक।

➡️कल्याण आश्रम में श्री ज्ञानेश्वर महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ पटका पहनाकर किया स्वागत, 21 विद्यार्थियों ने कराई पूजा-अर्चना। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर में की भोलेनाथ की विधिवत पूजा, जलाभिषेक व आरती। उनके साथ नरौरा के पूर्व चेयरमैन विवेक वशिष्ठ सहित सुमित शर्मा, नील भारद्वाज, रवि गोयल, शिवकुमार यादव, कन्हैया लाल अग्रवाल व दीपक कुमार रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान समाधान दिवस में डीएम श्रुति के सख्त निर्देश, कहा प्राथमिकता पर सुलझें किसानों की समस्याएं; डीएम ने विद्युत विभाग को लाइन शिफ्ट व बिल छूट योजनाओं पर कैंप लगाने, गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की जांच और सिंचाई विभाग को गेहूं बुवाई के समय नहरों में पानी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रमोद पाण्डेय व भरत राम रहे उपस्थित।

📰✍️अरनिया थाना क्षेत्र के मुनी गांव में देर रात आटा चक्की के पट्टे में फंसने से युवक की मौत; हादसे में राजू पुत्र कालीचरन निवासी जामुन का गांव अतरौली की मौके पर दर्दनाक मौत, वह अपनी बुआ के घर आया था और अनाज पिसवाने चक्की पर गया था, बिजली आने के बाद वहीं रुकने के दौरान हुआ‌ हादसा।‌

📰✍️डिबाई क्षेत्र के बदरपुर स्थित राजघाट चौराहे पर वाहन की टक्कर से मृत वानर का सपोर्ट मी भाई संगठन ने किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, निभाया मानवता का धर्म; संगठन के कार्यकर्ताओं ने गड्ढा खोदकर विधिवत अंतिम संस्कार कर‌ पुष्पांजलि की‌ अर्पित, संगठन सदस्य मनोज कुमार ने बताया डिबाई क्षेत्र में मंदिरों व नलों की सफाई, पुताई व लिपाई जैसे सामाजिक कार्य नियमित रूप से करती है संस्था।

📰✍️हाईकोर्ट बेंच की मांग को संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल का समर्थन;  प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल के नेतृत्व में पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं के आंदोलन को दिया गया पूर्ण समर्थन, संगठन पदाधिकारी कलेक्ट्रेट से नगर के प्रमुख मार्गों पर अधिवक्ताओं के साथ भ्रमण में हुए शामिल, चौक बाजार कार्यालय पर स्वागत कर मांग पूरी होने तक साथ रहने का दिया आश्वासन।

➡️ वीर बाल दिवस के अवसर पर 11 दिवसीय अभियान के अंतर्गत गुलावठी के भटौना रोड स्थित लाला जय प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दिखाई गई चार साहिबजादे फिल्म; राष्ट्र चेतना मिशन के तहत कार्यक्रम हुआ, इस दौरान “चार साहिबजादे” एनिमेशन फिल्म दिखाई गई और गुरु तेग बहादुर के बलिदान से जुड़ी पुस्तकें वितरित की गईं, मुख्य अतिथि सरदार जसमीत सिंह व सरदार प्रभजोत सिंह ने सिख गुरुओं के बलिदान पर प्रकाश डाला।

📰✍️औरंगाबाद में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने हाई कोर्ट मेरठ बेंच बनने के लिए एडवोकेट संगठन बार के अध्यक्ष को ज्ञापन के माध्यम से दिया समर्थन; जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने कहा भाकियू चढूनी संगठन पूर्ण तरीके से करेगा समर्थन।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: