16 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हेडलाइन: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह तड़के बड़ा हादसा, घने कोहरे में 7 बसें व 3 कारें टकराईं, लगी आग, 13 की मौत; डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे, एडीएम प्रशासन अमरेश करेंगे मजिस्ट्रेट जांच, सीएम ने मृतक परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा व घायलों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️घने कोहरे में खुर्जा बाइपास पर तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत, कैंटर-टैंकर-पिकअप टकराए, दो यात्री घायल।

➡️ सुबह घने कोहरे के चलते खुर्जा बाइपास के पास लुधियाना से मथुरा जा रहा कैंटर ट्रक, एक टैंकर व पिकअप आपस में टकरा गए, हादसे में कैंटर सवार यात्री देवकीनंदन व हेल्पर मुबीन घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️विजय दिवस पर काला आम शहीद स्मारक पर नमन, डीएम श्रुति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक सम्मानित

➡️1971 भारत-पाक युद्ध की निर्णायक विजय के विजय दिवस पर जिलाधिकारी श्रुति ने जनपद के 39 शहीदों को  दी श्रद्धांजलि, युद्ध में योगदान देने वाले 30 पूर्व सैनिकों को माला व शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित, कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौ सेना) अनिल कुमार शर्मा व पूर्व सैनिक रहे उपस्थित।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️कड़ाके की ठंड में खुर्जा पुलिस बनी जरूरतमंदों का सहारा, देर रात सड़क किनारे सो रहे असहायों को बांटे कंबल।

➡️ खुर्जा में तापमान सात डिग्री तक गिरने पर सीओ शोभित अत्री व कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात अभियान चलाकर सड़क किनारे सो रहे गरीब व असहाय लोगों को वितरित किए कंबल, शीतलहर के बीच खुर्जा पुलिस के मानवीय अभियान की नगरवासी कर रहे सराहना।

4.📰✍️जर्जर और बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की भी दी चेतावनी।

➡️ जिला कांग्रेस कमेटी ने खुर्जा-पहासू, छतारी-अतरौली, शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्गों की बदहाली को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा‌ ज्ञापन, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

5.📰✍️वीर बाल दिवस पर विवेकानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी ‘चार साहिबजादे’ फ़िल्म, गुरुओं के बलिदान का संदेश।

➡️ राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों दिखाई गई को एनिमेशन फ़िल्म “चार साहिबजादे”, मुख्य अतिथि गुरुद्वारा मुख्य ग्रंथी सरदार मनप्रीत सिंह ने बलिदान पर डाला प्रकाश, प्रधानाचार्य मोहित चौहान ने की अध्यक्षता।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अनूपशहर में बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, आत्मसम्मान व नेतृत्व पर फोकस।

➡️अनूपशहर बीआरसी में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत मीना मंच सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण हुआ, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने संवाद किया, मास्टर ट्रेनर चिन्तन चौधरी व प्रवीण कुमार ने सत्र संचालित किए, कार्यक्रम बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे के निर्देशन में हुआ।

📰✍️हाईकोर्ट बेंच की मांग पर उद्योग व्यापार मंडल का समर्थन, 17 दिसंबर बुलंदशहर बंद को सफल बनाने की अपील।

➡️ पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा 17 दिसंबर को आहूत बुलंदशहर बंद को उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) के राजेन्द्र अग्रवाल ने पूर्ण समर्थन देते हुए व्यापारियों से बंद सफल बनाने का किया आह्वान।

📰✍️ पश्चिम यूपी हाईकोर्ट बेंच को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा समर्थन पत्र, 17 दिसंबर के बंद में शांतिपूर्ण सहभागिता का ऐलान।

➡️प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना व जिलाध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को समर्थन पत्र सौंपते हुए हाईकोर्ट बेंच को आम जनता व व्यापारियों के लिए बताया आवश्यक, 17 दिसंबर 2025 के बंद को पूर्ण समर्थन किया घोषित। बैठक में अमरीश जिन्दल, अनुराग अग्रवाल, सचिन गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

📰✍️बुलंदशहर में एसआईआर को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश।

➡️ जिला कार्यालय पर हुई बैठक मेंभाजपाइयों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए किया मंथन, जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी ने समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के दिए निर्देश, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की बैठक की अध्यक्षता, सदर विधायक प्रदीप चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️ गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार का इनामी रफीक गिरफ्तार।

➡️बुलन्दशहर में थाना खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त अभियान में गैंगस्टर एक्ट के वांछित 10,000 रुपये के इनामी अपराधी रफीक को अगवाल कट के पास से दबोचा, पिछले काफी समय से चल रहा था‌ फरार।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बस्ती में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, हरदिया चौराहे के पास बस-ट्रक आमने-सामने टकराए, चालक समेत 4 की मौत, 15 घायल।

➡️देर रात सवा 11 बजे हरदिया चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर संतकबीरनगर के बेलहर कला से अजमेर शरीफ जा रही बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में बस व ट्रक चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हुए, सूचना पर सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने रेस्क्यू की मॉनिटरिंग की, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना व एसपी अभिनंदन ने मौके व अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया।

📰✍️आजमगढ़ जिला पंचायत टेंडर घोटाले में शासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी निलंबित, मुख्यालय लखनऊ अटैच।

➡️लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार ने आजमगढ़ में विकास कार्यों की निविदाओं में अनियमितता व लाखों के गबन के मामले में मैनपुरी तैनात अपर मुख्य अधिकारी विद्याशंकर पांडेय, हापुड़ तैनात अभियंता रवींद्र यादव व अवर अभियंता गणेश पाल को निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए गए।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: