15 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ लगातार तीसरे दिन भी घने कोहरे की गिरफ्त में बुलंदशहर, 7 मीटर विजिबिलिटी से थमी रफ्तार, AQI भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा।

➡️ हालात यह हैं कि दिन में भी हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन चालक, सड़कों पर थम गई है रफ्तार। शीतलहर व तापमान में गिरावट के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है, वहीं हवा की गति कम होने से जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में गया है पहुंच, मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने की दी है चेतावनी।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️वीर बाल दिवस पर औरंगाबाद में बच्चों ने देखी ‘चार साहिबजादे’, 11 दिवसीय अभियान का शुभारंभ।

➡️ राष्ट्र चेतना मिशन ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष व गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस पर नेशन पब्लिक स्कूल में 11 दिवसीय विशेष अभियान किया शुरू, जिसमें सैकड़ों बच्चों को एलईडी स्क्रीन पर दो घंटे की एनिमेशन फिल्म ‘चार साहिबजादे’ दिखाई गई; अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बलिदान पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकुर अग्रवाल ने की, गुरुद्वारा मुख्य ग्रंथी सरदार सुरजीत सिंह व सिख समाज प्रधान सरदार गुरमेज सिंह को सम्मानित किया गया।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️बुलंदशहर के राशन कार्ड धारकों को राहत, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे यूनिट व अन्य संशोधन, 15 दिन में निस्तारण।

➡️ अब यूनिट बढ़ाने-घटाने व अन्य संशोधनों के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, विभाग ने पोर्टल आधारित ऑनलाइन आवेदन सुविधा की है शुरू। जिले की 1352 राशन दुकानों से छह लाख से अधिक अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिल रहा है राशन, जिनके परिवारों के सदस्यों की संख्या 25 लाख से है अधिक, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने की‌ व्यवस्था लागू होने की पुष्टि।

4.📰✍️बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में गौ सेवक का आत्मदाह का प्रयास, सीडीओ पर अभद्रता का आरोप, बड़ा हादसा टला।

➡️ कलेक्ट्रेट परिसर में गौ सेवक दीपक शर्मा ने सलेमपुर क्षेत्र में पकड़ी गई गाय को गौशाला या अपने सुपुर्द कराने की मांग को लेकर कथित अभद्रता से आहत होकर डीजल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों व कर्मचारियों की सतर्कता से टल गया बड़ा हादसा; घटना से कलेक्ट्रेट में मच गई अफरा-तफरी।

5.📰✍️ शहर के ईंटा रोड़ी निवासी के साथ ‌टेलीग्राम लिंक से साइबर ठगी, युवक से साढ़े चार लाख उड़ाए, क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग व लोन भी।

➡️ ईंटा रोड़ी निवासी शुभम अग्रवाल के साथ टेलीग्राम पर आए लिंक से साइबर ठगों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल का नियंत्रण किया हासिल, जिसके बाद बैंक खातों से करीब 4.5 लाख रुपये लिए निकाल, क्रेडिट कार्ड से की ऑनलाइन शॉपिंग, एक ऐप से लगभग एक लाख रुपये का भी ले लिया लोन; खाते से लगातार कटौती के मैसेज आने पर पीड़ित पहुंचा सिटी कोतवाली, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच की शुरू।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जहांगीराबाद स्थित शिवकुमार जनता इंटर कॉलेज में फीस को लेकर बवाल, छात्रों का हंगामा, आत्महत्या प्रयास से मचा हड़कंप।

➡️ फीस के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में कक्षा 6 से इंटर तक के छात्रों ने हंगामा किया, विरोध के दौरान कुछ छात्रों ने पेट्रोल की बोतल लेकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे पुलिस ने समय रहते रोक लिया; छात्रों का आरोप है कि प्रशासन लगातार अवैध वसूली कर रहा है, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

📰✍️अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पर भाजपा ने रविंद्र लोधी को 6 साल के लिए किया निष्कासित

➡️अग्रसेन मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक रविंद्र लोधी को पार्टी नियम व अनुशासन तोड़ने और अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया, इसकी घोषणा अग्रसेन मंडल नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ बिल्लू पंडित ने पत्र जारी कर की।

📰✍️अगौता लूटकांड का खुलासा, शातिर लुटेरा शिवकुमार उर्फ नीना गिरफ्तार, 50,500 रुपये व चाकू बरामद।

➡️ क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए स्वाट टीम व अगौता पुलिस ने शातिर अभियुक्त शिवकुमार उर्फ नीना को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 50,500 रुपये नकद, बैग, जरूरी दस्तावेज व एक चाकू बरामद हुआ; आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसे जेल भेज दिया गया है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ नहीं रहें राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत एवं पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती, सुबह 75 वर्ष की आयु में मध्यप्रदेश के रीवा में निधन।

➡️वे रीवा में रामकथा के दौरान अस्वस्थ हो गए थे और दो दिनों से उपचार चल रहा था। सुबह हालत गंभीर होने पर दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस पहुंची लेकिन कोहरे के कारण लैंड नहीं कर सकी। उनके उत्तराधिकारी महंत राघवेश दास वेदांती के अनुसार उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: