14 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हैडलाइन: यूपी में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिसमस-न्यू ईयर पर रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें;  24, 25, 30 और 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुलेंगे ठेके, 1 घंटे टाइम बढ़ाने से जश्न के दौरान ग्राहकों को मिलेगी सुविधा, राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर के देवीपुरा मोहल्ले में नहाने गई 15 वर्षीय किशोरी की रहस्यमयी मौत, बाथरुम में मिली अचेत

➡️ देवीपुरा निवासी मुकेश की पुत्री गरिमा कक्षा आठ की छात्रा दोपहर नहाने के लिए गई थी बाथरुम, देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फर्श पर अचेत अवस्था में मिली, परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से इनकार कर बिना पोस्टमार्टम कराए कर दिया अंतिम संस्कार, गहरे सदमे में परिवार।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ स्क्रैप कारोबारी से ढाई लाख की लूट का बुलंदशहर पुलिस ने मात्र 13 घंटे में किया खुलासा; फर्जी पुलिस बनकर दिया गया वारदात को अंजाम, तीन शातिर गिरफ्तार।

➡️ कोतवाली देहात, स्वाट टीम व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्याना रोड स्थित गांव हसनपुर में हुई लूट का 13 घंटे में सफल किया गया अनावरण। पुलिस ने दिल्ली निवासी शहजाद से स्क्रैप दिखाने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले अभियुक्त साजिद, रविन्द्र व मनोज को 1 लाख 98 हजार रुपये नकद, वादी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बोलेरो व अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार, साजिद व रविन्द्र के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे हैं दर्ज।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में बुलंदशहर की जोरदार मौजूदगी, जिले के ढाई हजार से अधिक कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली।

➡️ जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में सातों विधानसभाओं के ढाई हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महारैली में लिया भाग, कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प।

4.📰✍️भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ की महिला विंग की डीएम रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक, लौहरी व मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों को दिया गया अंतिम रुप।

➡️ 10 जनवरी को लौहरी व मकर संक्रांति का पर्व मनाने का लिया गया निर्णय। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, तंबोला कार्यक्रम तथा ढोल-बाजे के साथ भांगड़ा नृत्य का किया जाएगा आयोजन। बैठक में महिला सहभागिता की उपाध्यक्ष मेघा जालान, यशेष तोमर, चित्रा मित्तल, राधा सिंह, सीमा गुप्ता, शालू ग्रोवर, मीनू राठौर, निधि गर्ग, नेहा तायल, चित्रा गोपाल मित्तल सहित अन्य सदस्य रहीं उपस्थित।

5.📰✍️बुलंदशहर में हरिश्चंद्र कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सोसायटी का गठन, भारत बने अध्यक्ष, 11 पदाधिकारियों की टीम घोषित।

➡️यश एसोसिएट पर हुआ बैठक का आयोजन, सर्वसम्मति से भारत अध्यक्ष, अतुल सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. मुदित गुप्ता महासचिव, ध्वज प्रताप सिंह सह सचिव, संजीव बंसल कोषाध्यक्ष, टिकम सिंह संस्था सचिव, डॉ. संजय अग्रवाल सोशल मीडिया प्रमुख, संदीप अग्रवाल ऑडिटर, ओम चौधरी सुरक्षा प्रभारी व जीतेन्द्र शर्मा को सह सुरक्षा प्रभारी चुना गया।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️डिबाई में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचला, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल।

➡️क्षेत्र के गांव सूरजपुर मखैना निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी अमरावती के साथ छतारी के सरवना से लौट रहे थे, नारायणपुर नहर पार करते ही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमरावती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

📰✍️सिकंदराबाद में चोला क्षेत्र के गंगरोल हाल्ट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर घने कोहरे में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत।

➡️खानपुर निवासी देवेंद्र सोलंकी उर्फ देवा सोलंकी पुत्र भंवर सिंह है मृतक। जानकारी के अनुसार देवेंद्र सोलंकी खेत से घर लौट रहे थे। कोहरे के चलते रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

📰✍️ सिकन्द्राबाद में देर रात पुलिस मुठभेड़; कार सवार शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल, साथी समेत गिरफ्तार, लूटी स्विफ्ट व अवैध असलहा बरामद।

➡️क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बदमाश कार छोड़कर भागे, पीछा करने पर वाहन पेड़ से टकराया, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में नवनीत चिकारा पैर में गोली लगने से घायल हुआ, पुलिस ने उसे व उसके साथी मनीष को दबोच लिया, कब्जे से लूटी स्विफ्ट डिजायर, तमंचा व कारतूस बरामद कर घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

📰✍️बीबीनगर के चितसोन में दरोगा के खेत से गन्ने की खड़ी फसल चोरी, वीडियो वायरल, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप।

➡️बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव चितसोन में दरोगा सतेंद्र कुमार के खेत से अज्ञात चोर हरी-भरी गन्ने की फसल चोरी कर फरार हो गए, घटना के बाद दरोगा की पत्नी सरिता ने बीबीनगर पुलिस को तहरीर दी, वहीं सतेंद्र कुमार ने खेत की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की और पुलिस पर समझौता कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हमीरपुर में भीषण हादसा, बस-बोलेरो टक्कर में चार की मौत।

➡️बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण बोलेरो और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतक महोबा जनपद के ग्योड़ी गांव के निवासी थे और मां की अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

📰✍️कानपुर में सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर जिला समाज कल्याण अधिकारी पर गिरी गाज।

➡️551 जोड़ों के सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम में अव्यवस्था और भोजन की कमी से मची अफरा-तफरी के मामले में शासन ने कार्रवाई की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह को समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ से अटैच कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह शिवम सागर को कानपुर भेजा गया है। कार्यक्रम में भोजन और मिठाई की कमी से मेहमानों में नाराजगी देखी गई थी।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: