चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ घने कोहरे की चादर में लिपटा बुलंदशहर, सीजन के पहले कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, विजिबिलिटी सामान्य से बेहद कम।
➡️सर्दी के मौसम में पहली बार घने कोहरे ने दी दस्तक, सुबह तड़के से ही जिलेभर में छाया रहा कोहरा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। हाईवे व ग्रामीण मार्गों पर रेंगते नजर आए वाहन, देहात क्षेत्रों में कोहरे का अधिक रहा असर। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ और घना हो सकता है कोहरा।



2.📰✍️अरनिया थाना क्षेत्र में एनएच 91 पर सड़क हादसा; कोहरे में टकराए आधा दर्जन से अधिक वाहन, 10 यात्री घायल।

➡️ आज सुबह कोहरे की वजह से हुआ हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराती चली गई गाड़ियां, वाहनों के आपस में टकराने से हाईवे पर लगा जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया जाम।



3.📰✍️ आज राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कुल 1,08,790 वादों का हुआ निस्तारण।

➡️जनपद न्यायाधीश संजय सिंह 1 ने किया लोक अदालत का शुभारम्भ। इस दौरान आपराधिक मामलों में 13.30 लाख रुपये का वसूला गया अर्थदण्ड, 210 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 211.94 करोड़ रुपये का दिलाया गया मुआवजा। आयोजन को सफल बनाने में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक, बीमा कंपनियों एवं अधिवक्ताओं का रहा सहयोग।

4.📰✍️ शहर की काली नदी रोड के पास पुलिस ने फोर व्हीलर कार पर टू-व्हीलर का हेलमेट का काटा चालान, वाहन स्वामी हैरान।
➡️यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई तेज है लेकिन इसी बीच ई-चालान प्रणाली में गंभीर लापरवाही का मामला आया है सामने। मोबाइल फोन पर चालान का मैसेज मिलते ही वाहन स्वामी गया चौंक, वाहन स्वामी के अनुसार न तो वह उस दिन उक्त मार्ग पर गया था और न ही चालान में उसके वाहन या किसी प्रकार की फोटो संलग्न है। कार नंबर होने के बावजूद चालान दोपहिया वाहन का दर्शाया गया है। इस घटना के बाद ई-चालान व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं सवाल।

5.📰✍️मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चोरी किए गए 96 पीतल के घंटे करीब 1.25 कुंतल, एक पीतल की सिल्ली, एक तमंचा व तीन नाजायज चाकू सहित 5 शातिर गिरफ्तार।

➡️डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के बुलंदशहर और अलीगढ़ निवासी कुल 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बुलंदशहर, अलीगढ़ व हाथरस जनपदों में कई मंदिरों से घंटे चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं गिरफ्तार अभियुक्त।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️समाधान दिवस पर गुलावठी थाने पहुंचे डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह; इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश। भूमि संबंधी प्रकरणों में जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर समाधान के दिए निर्देश। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र, सीओ सिकंदराबाद एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।


📰✍️औरंगाबाद के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कैरियर मेले का हुआ आयोजन; इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए ईओ सेवाराम राजभर ने कहा छात्राओं को शिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाना चाहिए, ताकि समाज के अन्य बच्चे भी उनसे प्रेरित हो सकें। इसके बाद उन्होंने छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मॉडल्स के विषय में छात्राओं से जानकारी ली गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूनम मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार, डॉक्टर तहसीन रजा, नेमपाल लोधी, वीरेंद्र सिंह उर्फ गुडडू चावला, गौरव कुमार, मोहक बंसल आदि मौजूद रहे।


📰✍️चोला क्षेत्र में पत्नी को मायके से लेने बाइक से जा रहे निठारी निवासी अर्शिद की नील गाय की टक्कर से मौत; मृतक की छह महीने पहले हुई थी शादी। जैसे ही वह चोला थाना से आगे खुर्जा रोड पर बिबकॉल कंपनी के पास पहुंचा तो अचानक खेतों से निकली नील गाय ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी हो गई मौत।

📰✍️कस्बा पहासू के बोहरान मोहल्ले में फास्ट फूड विक्रेता के परिवार पर दबंग का लाठी डंडों से हमला; मारपीट में परिवार की महिला समेत 4 लोग घायल, पुलिस ने घायलों को पहासू CHC में कराया भर्ती, घायल एक युवती को मेडिकल कालेज किया रेफर।

📰✍️औरंगाबाद में अगौता क्षेत्र के गांव भंडोली में स्थित सावितगढ की चीनी मिल के गन्ना तौल कांटे पर किसानों का धरना प्रदर्शन; गन्ना तौल में घटतोली पाए जाने पर भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी के नैतृव्य में पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए धरना दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अगौता थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए भाकियू चढूनी के पदाधिकारी।

News Editor: Dharmendra Mittal


