11 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बड़ी खबर: यूपी में एक बार फिर बढ़ी एसआईआर की अवधि, अब अब 11 दिसंबर से बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी गई है लास्ट डेट;  नए शेड्यूल के अनुसार मतदाता अब 14 दिन और अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया कर सकेंगें पूरी, नए कार्यक्रम के तहत 31 दिसंबर को वोटर लिस्ट का किया जाएगा प्रारंभिक प्रकाशन।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर पीएनबी बैंक रेलवे रोड शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा! ₹1 करोड़ की ठगी: पूर्व बैंक मित्र ने अधिकारियों की मिलीभगत से 3 साल में सैकड़ों ग्राहकों को फर्जी रसीद–एफडी से लूटा, चार अफसर सस्पेंड, आरोपी नेपाल फरार

➡️ पूर्व बैंक मित्र आकाश ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से ठगी की घटना को दिया अंजाम। बैंक से हटाए जाने के बाद भी शाखा स्टाफ के अवैध सहयोग से शाखा में बैठकर ग्राहकों से नकदी जमा, एफडी, लोन, और एफडी गिरवी कराकर ओवरड्राफ्ट जैसी देता रहा सेवाएँ। उसके पास से बैंक के 10,000+ ग्राहकों की मिली है गोपनीय जानकारी, उसने अपने बहनोई (जिला पूर्ति कार्यालय कर्मचारी) से भी ₹5 लाख लेकर बना दी फर्जी एफडी।

➡️खुलासे के बाद आकाश की नेपाल में मिली लोकेशन, बैंक प्रबंधन ने शाखा प्रबंधक धीरज कुमार सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर आरबीआई को भेजा मामला, ठगी की रकम बढ़ाने की संभावना, शाखा में 10 साल का ऑडिट शुरू।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️जेवर एयरपोर्ट के पास फ़र्ज़ी मालिक बनाकर किया 78 लाख की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा, पुलिस ने महिला समेत 6 जालसाजों को किया गिरफ्तार। 

➡️ पीड़िता उर्वशी गुप्ता की तहरीर पर ककोड़ थाने में दर्ज किया गया था मुकदमा, पुलिस ने गिरफ्तार जालसाजों के कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड की छाया प्रति की बरामद। महिला आरोपी संगीता चौधरी के बैंक खाते में जमा 17 लाख 50 हजार रुपये भी करा दिए गए हैं फ्रीज। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संगीता का फोटो लगाकर उर्वशी गुप्ता के नाम से फर्जी आधार व पैन बनवाया, बैंक खाता खुलवाया और जमीन दिल्ली निवासी राहुल जैन के नाम कर दी। पुलिस ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों को भेजा जेल।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ एसआईआर अभियान के दौरान नो मैपिंग में फंसे जिले के चार लाख 70 हजार मतदाता, पुराने रिकार्ड खासकर 2003 की वोटर लिस्ट से मेल नहीं खा रहा मतदाताओं का मौजूदा डाटा।

➡️ साथ ही लगभग ढाई लाख मतदाता को अनट्रेस्ड घोषित कर चुकी है बीएलओ टीम, इन सभी मतदाताओं को अब वैध प्रमाण प्रस्तुत करके सूची में अपना नाम और मताधिकार  करवाना होगा सुरक्षित। जनपद की सातों विधानसभाओं में वर्ष 2003 के रिकॉर्ड के आधार पर 26.60 लाख से अधिक  थे मतदाता। अधिकारियों का मानना है कि यह समस्या अक्सर तब आती है जब पुराने पते या अस्पष्ट निवास स्थान  होते हैं दर्ज।

4.📰✍️ शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में देर रात चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात।

➡️ बुधवार रात करीब 1:30 बजे की घटना, पूरी प्लानिंग के साथ आए थे दो चोर, मात्र 20 मिनट में पूरी घटना को अंजाम देकर हो गए फरार, बुधवार दोपहर घर का ताला लगाकर दादरी गया था पीड़ित परिवार, पीछे से चोरों ने वारदात को दे दिया अंजाम, सुबह पड़ोसियों ने टूटा ताला देखकर परिवार को दी सूचना। पास के मकान में लगे कैमरे में कैद हुई है वारदात, फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।

5.📰✍️कोर्ट को गुमराह कर अपराधियों की जमानत लेने वाले 20 फ़र्ज़ी जमानतियों पर बुलंदशहर पुलिस की कार्यवाही, सिटी कोतवाली में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

➡️ उपनिरीक्षक गौरव कुमार की तहरीर पर सिटी कोतवाली में दर्ज किया गया है मुकदमा, इन व्यक्तियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर मामलों में अभियुक्तों की कराई थी जमानत। फर्जी जमानतदारों ने जिन मामलों में जमानत ली, उनमें शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, गौवध अधिनियम, चोरी, धोखाधड़ी तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित कुल 11 मुकदमे हैं शामिल। इन मामलों में अभियुक्तों की जमानत निरस्त कराए जाने हेतु संबंधित न्यायालयों को पुलिस द्वारा भेजी जा रही है रिपोर्ट।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जालौन में विजिलेंस ने महिला बीडीओ प्रतिभा शाल्या को एक लाख रुपये की को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा; आरोप है कि बीडीओ ने एक ठेकेदार का 9 लाख रुपये का भुगतान पास करने के बदले की थी एक लाख रुपये की मांग। ठेकेदार द्वारा शिकायत किए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर योजना के तहत जैसे ही बीडीओ ने एक लाख रुपये नकद अपने हाथ में लिए, विजिलेंस टीम ने तुरंत दबिश देकर कर लिया गिरफ्तार। पकड़े जाने पर उसने रकम फेंककर भागने की भी की कोशिश, लेकिन टीम की महिला हेड कॉन्स्टेबल किरण पाल और हेमलता ने दौड़कर लिया पकड़।

📰✍️हापुड़ क्षेत्र की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित डेहरा कुटी गांव में बंदरों का आतंक, दो दर्जन ग्रामीण घायल; ग्रामीणों के अनुसार बंदरों ने अब तक दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों पर हमला कर उन्हें कर दिया है घायल, बंदरों के काटने से गांव में रेबीज फैलने का बढ़ गया है खतरा। ग्रामीणों का आरोप है कई बार स्थानीय विधायक व प्रशासन से कर चुके हैं शिकायत, लेकिन नहीं हो रही कोई सुनवाई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: