10 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर के कालाआम से काली नदी पुल तक बने डिवाइडरों पर आखिरकार लगे रिफ्लेक्टर, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ सदस्य चंद्र भूषण मित्तल ने डीएम को पत्र लिखकर की थी समस्या के समाधान की मांग, जिसके बाद हुआ समाधान।

➡️ रिफ्लेक्टर व संकेतक निशान ना होने के कारण रात में वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए थे डिवाइडर, आए दिन इन डिवाइडरों से टकराकर वाहन हो रहे थे क्षतिग्रस्त। जिसके समाधान के लिए चंद्र भूषण मित्तल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर की थी समस्या के समाधान की मांग, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय को आवश्यक कार्रवाई करने के दिए थे निर्देश।

➡️एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार सिंह को एक सप्ताह के भीतर सभी डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगाने के दिए थे आदेश, इसके बाद नगर पालिका ईओ ने पूरे मार्ग पर डिवाइडरों पर लगवा दिए रिफ्लेक्टर। रिफ्लेक्टर लगने से रात में सड़क पर बढ़ेगी दृश्यता, वाहन चालकों को स्पष्ट नजर आएंगे डिवाइडर, क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने की कार्य की सराहना।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ कहां तक है आपकी दुकान..पहले नाला घेरा, और अब पूरी सड़क घेर ली; सिटी क्षेत्र में रोडवेज अड्डे सहित कई इलाकों में एएसपी ऋजुल ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

➡️ एएसपी का अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,अतिक्रमणकारियों को एएसपी ऋजुल की सख्त चेतावनी, कहा अपनी आदत बदल लें अतिक्रमणकारी दुकानदार, इस दौरान पुलिस ने दुकानों के आगे से हटवाया अतिक्रमण, पूरे हफ्ते चलेगा अभियान। इस दौरान शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौड़ सहित भारी पुलिस बल साथ रहा मौजूद।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️शहर के गंगानगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी ओपीडी की शुरुआत, 16 दिसंबर को निशुल्क कैंसर जांच कैंप का होगा आयोजन।

➡️  इंटरनेशनल ऑनकोलॉजी कैंसर इंस्टीट्यूट और फोर्टिस अस्पताल के संयुक्त सहयोग से होगी शुरुआत, लक्ष्मी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर यतेंद्र शर्मा की उपस्थिति में की गई ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरुआत की घोषणा। कार्यक्रम में वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति आनंद, डॉ. विशाल बंसल और डॉ. अनीता मालिक ने कैंसर के समय पर निदान, जागरुकता और आधुनिक उपचार तकनीकों के महत्व पर डाला प्रकाश।

4.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना; शहर के देवीपुरा और भवन क्षेत्र में घर-घर जाकर एसआईआर प्रक्रिया पर फैली गलतफहमियों को किया दूर।

➡️ घर-घर जाकर लोगों को बताया- एसआईआर का उद्देश्य केवल गलत, फर्जी और दोहरे मतदाताओं को सूची से हटाना है, न कि किसी का वोट काटना, जैसा कि विपक्ष लगा रहा है आरोप। स्थानीय लोगों ने मंत्री के डोर-टू-डोर संवाद के दौरान एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दिखाई जागरुकता। प्रभारी मंत्री ने नागरिकों से की सही जानकारी उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील।

5.📰✍️सिकन्द्राबाद क्षेत्र में गरजा बुलडोजर; बुलंदशहर- खुर्जा विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए किया ध्वस्त।

➡️त्रिलोक की लगभग 3 बीघा और धर्मेन्द्र की करीब 15 बीघा भूमि पर अवैध रुप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्राधिकरण ने पुलिस बल के सहयोग से की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने कहा बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️डग्गेमार वाहनों पर एक बार फिर कार्रवाई, ठोका जुर्माना; जिलाधिकारी के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भूड़ चौराहे पर डग्गेमार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे कई वाहनों पर लगाया गया जुर्माना। संचालन में पीटीओ, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुलंदशहर और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक खुर्जा डिपो की टीम  रही शामिल।

📰✍️ साहित्य और समाज सेवा में लंबे समय से सक्रिय प्रसिद्ध लेखिका एवं समाजसेवी सुधा गोयल को अदम्य नारी रत्न सम्मान–2025 से किया गया सम्मानित; 7 दिसंबर को Winza Book of World Recorders एवं Founder of Skill Siksha द्वारा   उन्हें यह सम्मान किया गया प्रदान। सुधा गोयल लगभग छः दशकों से साहित्य सृजन में हैं सक्रिय, अब तक 1,250 से अधिक कहानियों व 40 पुस्तकों की कर चुकी हैं रचना। सामाजिक सरोकार और जागरूकता को अपनी कलम का आधार बनाने वाली सुधा गोयल अपने सेवा कार्यों से आज भी समाज में सकारात्मक बदलाव की दे रही हैं प्रेरणा।

📰✍️थाना गुलावठी पुलिस व वांछित गौकशी गैंग के बदमाशों के बीच बीती रात ग्राम मोहना में मुठभेड़; दो गौकश युनिस उर्फ चीना और जावेद उर्फ एजाज उर्फ मुर्गा घायलावस्था में गिरफ्तार। मौके से दो तमंचे, कारतूस, स्प्लेंडर बाइक और पशु काटने के औजार बरामद। दोनों पर गौवध, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट व अन्य गम्भीर धाराओं में कई मामले हैं दर्ज।

📰✍️जिला पुलिस की 12 क्रिटिकल कोरिडोर टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात नियम तोड़ने वालों  के खिलाफ चलाया अभियान; टीमों ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग कर सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के किए गए चालान, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को भी हटवाया ।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बाराबंकी में दो कारों की भिड़ंत से लगी आग, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत; टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों में बैठे लोग 20 मीटर दूर तक जा गिरे, हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। एक्सप्रेस-वे की मेडिकल टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: