1 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में पराली जलाने पर 9 गन्ना किसानों के सट्टे लॉक, रोका भुगतान; एनजीटी निर्देश पर सख्त कार्रवाई।

➡️ जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने 9 गन्ना किसानों—चरौरा के शोभित चौधरी, गजेंद्र सिंह, निशांत कुमार; खंदोई के सुभाष चंद चौधरी; डूंगरा जाट की सविता; टिटौटा के सत्येंद्र शर्मा; जिनाई के धर्मवीर सिंह; महाराजपुर करकौरा के सुभाष; जमालपुर के रविंद्र सिंह—के गन्ना आपूर्ति खाते व भुगतान कर दिए लॉक। एनजीटी निर्देशों के तहत पहले चेतावनी की थी जारी, अब सैटेलाइट व विशेष टीमों की निगरानी में हुई कार्रवाई। सभी किसानों को भेजे गए नोटिस।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन कार्यक्रम हुआ आयोजित, यातायात माह के दौरान काटे गए कुल 25 हजार से अधिक चालान।

➡️ कार्यक्रम में एसपी नगर शंकर प्रसाद, एसपी अपराध नरेश कुमार और सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह रहे मौजूद। यातायात माह के दौरान निकाली गईं जागरुकता रैलियां और लोगों को हेलमेट, सीटबेल्ट, गति नियंत्रण व नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों के प्रति किया गया जागरुक। यातायात माह के दौरान पुलिस ने 25,276 वाहनों के चालान कर 4.87 करोड़ रुपये जुर्माना और 16.89 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ आखिरकार जाम से निजात दिलाने की कवायद हुई शुरु; यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 43 ई- रिक्शाओं को किया सीज

➡️शहर में ई-रिक्शा चालक अपने निर्धारित रुट पर न चलकर अन्य रुट पर चलने, गलत तरीके से रास्ते में खड़े होकर सवारी बैठाने व उतारने का कर रहे थे काम, जिससे सड़कों पर लग रहा था जाम और आम जनता को हो रही थी परेशानी। जाम से निजात पाए जाने हेतु पुलिस ने की कार्रवाई, साथ ही ई रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट पर ही अपनी ई-रिक्शाओं का संचालन करने की दी हिदायत। नियम तोड़ने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने की दी चेतावनी।

4.📰✍️डायट बुलंदशहर में ECCE एजुकेटरों का प्रशिक्षण शुरु; एजुकेटरों के लिए पांच दिवसीय तथा प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीडीओ निशा ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

➡️1 से 13 दिसंबर तक दो बैचों में आयोजित होगा प्रशिक्षण, अधिकारियों ने NEP-2020 के तहत बाल वाटिका (3–6 वर्ष) को बच्चों के भाषा, संख्या ज्ञान, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास का आधार बताते हुए प्रशिक्षण को प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में बताया महत्वपूर्ण। कार्यक्रम में बीएसए लक्ष्मी कांत पांडे, उप शिक्षा निदेशक प्रवीण कुमार उपाध्याय, उप प्राचार्य बी.के. सक्सेना तथा प्रशिक्षण टीम रही मौजूद।

5.📰✍️शिकारपुर स्थित मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सुबह सड़क हादसा; ट्रेक्टर ट्राली और कैंटर की भिड़ंत में एक युवक की मौत।

➡️कैलावन के समीप हुआ हादसा, गेहूं की बोरियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में कैंटर सवार एक व्यक्ति की हो गई मौत जबकि दो घायल। बदायूं के इनायतपुर गांव निवासी हैं मृतक गोलू और कैंटर में सवार घायल राजीव और मंगल। कैंटर चालक मूवर्स पैकर्स कंपनी का सामान छोड़ने जा रहे थे नोएडा से लखनऊ, वहीं ट्रैक्टर चालक शिकारपुर अनाज मंडी से गेहूं लेकर जा रहा था दिल्ली। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से कूदकर फरार।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित चोला के सुतारी गांव में दो दिवसीय दंगल का आगाज, दूर-दूर से पहुंचे पहलवान; आयोजक निजाम प्रधान ने बताया गांव में वर्षो से आयोजित किया जा रहा है दंगल, जिसमें जिले भर से नामी पहलवान लेने आते हैं हिस्सा। विजेता पहलवान को 11 हजार रुपये का दिया जाएगा नकद पुरस्कार। दंगल में पचौता, कुराली, भटोला, कनकपुर, सबदलपुर सहित कई गांवों के पहलवानों ने लड़ीं कुश्तियां। आयोजन में भूरा, रहीस, फजरु, नदीम, कादर, मोहम्मद उमर, भोलू, जावेद, शौकीन, मुहम्मद, बाबू पहलवान रहे मौजूद।

📰✍️अरनिया क्षेत्र के सुरजावली गांव में कुत्ते के काटने से 9 वर्षीय सत्यदेव की रेबीज से मौत; पिता विष्णु ने बताया उन्हें कुत्ते के काटने का पता नहीं चला जिसके कारण बच्चे का नहीं हो पाया टीकाकरण। तीन दिन पहले बुखार आने के बाद बच्चे ने स्थानीय डॉक्टर से दवा ली लेकिन बाद में पानी से डरने और असामान्य हरकतें करने जैसे रेबीज के लक्षण बढ़ते गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अलीगढ़ से दिल्ली रेफर कराकर ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।

📰✍️ शहर के देवीपुरा में देर रात करीब 1 बजे कोहरे के कारण बिजली के पोल से जा भिड़ी टाटा मैजिक; दृश्यता कम होने से पोल नहीं देख सका चालक और पोल से टकरा गया वाहन। गनीमत रही कि मैजिक की कम थी रफ्तार, चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे पोल गिरने से बच गया और टल गया बड़ा हादसा, सुबह वाहन को मौके से हटवाया गया। एक्सईएन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती; नई कीमतें आज से लागू, वहीं घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ है कोई बदलाव ।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: