बुलन्दशहर: जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में आम के पेड़ पर किसान का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स लेकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार नरसेना थाना के गांव रघुनाथपुर में आम के पेड़ पर शव लटका होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी मुकेश के रुप में हुई। बताते हैं कि मृतक गोली कांड के एक मामले में आरोपी भी था। मृतक के परिजनों ने हत्या करके शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। सियाना सर्किल के सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।