Big Breaking: मुजफ्फरनगर में 2 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश नीलेश राय एनकाउंटर में ढेर, UP एसटीएफ और बिहार एसटीएफ का ज्वाइंट ऑपरेशन

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: UP एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार STF की टीम ने मुठभेड़ में नीलेश राय को मार गिराया, मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके में हुआ एनकाउंटर। बिहार पुलिस का मोस्ट वांटेड था 2 लाख का इनामी बदमाश नीलेश। 21 फरवरी को बिहार पुलिस पर फायरिंग करके भागा था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी के 16 मुकदमे हैं दर्ज।

उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे SSP मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह का वक्तव्य सुनिए

SSP मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह

2 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर

मुजफ्फरनगर में 2 लाख का इनामी बदमाश नीलेश राय पुलिस एनकाउंटर में ढेर। बुधवार की रात नीलेश मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके के आसपास बाइक से जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में उसके सीने में गोली लग गई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां उसकी मौत हो गई।

UP STF, बिहार STF और मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। नीलेश बिहार पुलिस का वांटेड था। 21 फरवरी को बिहार पुलिस पर फायरिंग करके भागा था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। उस पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी के 16 मुकदमे दर्ज हैं।

शेयर करें: