बुलंदशहर: लगातार बदल रहे मौसम के मध्य आज बुधवार को एक डिग्री तापमान कम हो गया। मगर तेज धूप ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए। साथ ही हवा ने भी रफ्तार पकड़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो दिन बाद फिर से तापमान और बढ़ने की संभावना है।

कुछ दिनों से तापमान में उतार- चढ़ाव के साथ बादल छाने और चटक धूप निकलने का सिलसिला जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। कूलर, पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। दोपहर के समय गर्म हवाओं के चलने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। जरूरी कार्यों से घरों से बाहर निकले लोग चेहरा और सिर ढककर चल रहे हैं। वहीं, लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं।