पीड़ित मानव न्यूज़, बुलंदशहर। भाजपा उम्मीदवारों के लिए जनसभाओं को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर बुलंदशहर आ रहें हैं वो यहां पर 18 और 19 अप्रैल को अलग अलग स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अप्रैल को सिकन्द्राबाद में डाक्टर महेश शर्मा के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं 19 अप्रैल को शिकारपुर में डाक्टर भोला सिंह के लिए मांगेंगे जनता से वोट।

मुख्यमंत्री एक अप्रैल को यहां पर निकुंज हाल में प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए भाजपाई तैयारी युद्धस्तर पर कर रहे हैं।