क्राइम न्यूज़, बुलंदशहर: बुलंदशहर में पुलिस ने विभिन्न स्थान पर दबिश और चेकिंग के दौरान अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने वाले, अवैध तरीके से देसी शराब बनाने वाले और अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोहो को गिरफ्तार किया है। बुलंदशहर थाना कोतवाली नगर पुलिस, थाना नरोरा पुलिस और थाना पहासू पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
बुलंदशहर थाना कोतवाली नगर: अवैध कच्ची शराब बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 95 लीटर कच्ची शराब, 1000 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद।

बुलंदशहर थाना नरोरा: पशु चोर गिरोह गिरफ्तार
थाना नरौरा पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 भैस, अवैध असलहा कारतूस, अवैध चाकू व घटना मे प्रयुक्त पिकअप गाडी बरामद।

बुलंदशहर थाना पहासू: 15 पेटी अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना पहासू पुलिस द्वारा 15 पेटी अवैध देशी शराब (कीमत लगभग 52 हजार 500 रुपये) सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

बुलंदशहर पुलिस ने यह सभी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के द्वारा भी लोगों के साथ शेयर की है।
News Written by: Dharmendra Mittal