बुलंदशहर: जिला बदर शातिर अपराधी 1200 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार।

थाना अगौता, बुलंदशहर: मंगलवार 23 अप्रैल को थाना अगौता पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को ग्राम ढकौली से 1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त खालिद पुत्र मुश्ताक ग्राम ढकौली थाना अगौता जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है और एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसे न्यायालय द्वारा 21 दिसंबर 2023 को 6 महीने के लिए जिला बदर घोषित किया गया था।

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम में श्री संदीप कुमार थाना प्रभारी अगौता, उप निरीक्षक सुभाष त्यागी, उप निरीक्षक यूटी अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल मजहर अली और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल है।

शेयर करें: