बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के बीबी नगर से किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बीवी नगर के गांव सेहरा में आम के बाग में एक किसान का आज सुबह लहूलुहान शव मिला है। बताया जा रहा है कि किसान की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या की गई है। उसके शरीर पर घाव के काफी निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के बीबी नगर स्थित ग्राम ढकौली निवासी मृतक रामपाल (65) आम के बाग में रहकर बाग के रख-रखाव का काम करता था।आज सुबह जब खेतों पर गए किसानों ने उसका शव देखा तो इस घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद और सीओ स्याना भास्कर मिश्रा समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शराब की खाली बोतलों को भी शव के पास से बरामद किया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।