बुलंदशहर: बुलंदशहर लोकसभा चुनाव में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के सदस्यों ने 97% मतदान किया।
अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर मतदान कर देश के हित में वोट दिया।
सचिव विकास ग्रोवर ने बताया कि भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार की 287 वोट मे से 280 वोट का सदस्यों ने प्रयोग किया। जबकि सात वोट ऐसी रही जो बुजुर्ग आ जा नहीं सकते हैं।
महिला संयोजिका राधा सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया था और 97 प्रतिशत मतदान कर अपने संकल्प को पूरा करने की कोशिश की हैं।