8 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰 टॉप न्यूज: सुबह तड़के अमेरिका-ईरान युद्ध में सीजफायर की खबर के बाद रॉकेट बना भारतीय शेयर बाजार, बंपर गैपअप के साथ खुले सभी मुख्य इंडेक्स; सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ़्टी सभी ने 3% से अधिक गैपअप के साथ दी ओपनिंग, करीब 4% की बढ़ोतरी के साथ निफ्टी और सेंसेक्स ने दी क्लोजिंग, वही बैंक निफ्टी भागा 5.67%, करीब 3000 पॉइंट चढ़कर 55700 पर दी क्लोजिंग, सोने-चांदी की कीमतों में भी देखा गया उछाल, फिलहाल अमेरिका ने दो हफ्ते के सीजफायर का किया है ऐलान।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बारिश के बाद बुलंदशहर की सड़कें बनीं गड्ढों का जाल, कालाआम चौराहे से लेकर अंसारी रोड हो या दिल्ली रोड हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे; शहर में कालाआम चौराहा, अंसारी रोड, दिल्ली रोड, सिकंदराबाद रोड, अलीगढ़ रोड व नदी पुल समेत प्रमुख मार्गों पर गहरे गड्ढों से हालात बदहाल, हजारों वाहनों की आवाजाही के बीच हादसों का बढ़ा खतरा, निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️बुलंदशहर में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को लेकर चलेगा विशेष अभियान, डीएम की बैठक में हुआ फैसला; बैठक में इंडियन ऑयल व अडानी गैस प्रतिनिधियों ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर जागरूकता की बताई कमी, जिस पर डीएम ने नगरीय क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने व समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश, पीएनजी कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को सरेंडर करना होगा एलपीजी कनेक्शन, बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु रहे मौजूद।

3.📰✍️स्याना क्षेत्र के गांव भैसोडा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय के दफ्तर में भक्ति गाने पर महिला के डांस का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप; वायरल वीडियो में दफ्तर के कमरे दिख रहे हैं खुले हुए, बाहर स्कूटी पर बैठा युवक बजा रहा ताली, मामला तूल पकड़ने पर सीडीओ निशा ग्रेवाल ने डीपीआरओ को जांच के दिए आदेश, 2 दिन पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो।

4.📰✍️आईजीआरएस रैंकिंग में मेरठ रेंज नंबर-1, बुलंदशहर समेत 4 जनपदों ने भी मारी बाजी; मार्च 2026 में मेरठ परिक्षेत्र ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल, रेंज के अंतर्गत मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ भी अपने-अपने स्तर पर रहे अव्वल, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को सफलता का बताया कारण। बुलंदशहर पुलिस ने मार्च में कुल 4230 शिकायतों का किया निस्तारण।

5.📰✍️ प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिवसेना का हल्ला बोल, कल 9 अप्रैल को करेगी धरना-प्रदर्शन; जिला कार्यालय पर शिवसेना की आपात बैठक में लिया गया निर्णय, पदाधिकारियों ने प्राइवेट स्कूलों पर किताबों व जूतों में कमीशनखोरी व हर साल एडमिशन-बिल्डिंग फीस के नाम पर अभिभावकों के उत्पीड़न का लगाया आरोप, तय हुआ कि कल 9 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के नाम डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अनूपशहर गंगा सेतु 15 दिन के लिए बंद, मरम्मत कार्य शुरू, मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; 8 अप्रैल सुबह 7 बजे से अगले 15 दिन तक सभी वाहनों का आवागमन कर दिया गया है बंद, मुरादाबाद- गवां- बुलंदशहर मार्ग प्रभावित, सम्भल की ओर जाने वाले वाहनों को नरौरा रूट से किया गया डायवर्ट, जबकि सम्भल से आने वाले वाहन नरौरा- डिबाई- भीमपुर दौराहा मार्ग से पहुंचेंगे अनूपशहर।

📰✍️अंबेडकर जयंती से पहले खुर्जा कोतवाली में पीस कमेटी बैठक, प्रशासन ने की शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील; सीओ शोभित कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक में विभिन्न वर्गों के लोगों व आयोजकों ने लिया भाग, अधिकारियों ने परंपरागत तरीके से पर्व मनाने व नई परंपरा न शुरू करने की अपील की, प्रभारी निरीक्षक भी रहे मौजूद।

📰✍️सिकंदराबाद में अंबेडकर जयंती को लेकर अलर्ट, आपत्तिजनक गाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी; शांति समिति की बैठक में एसडीएम व सीओ ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से हो आयोजन, डीजे पर किसी धर्म पर आपत्तिजनक गाना बजाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, ध्वनि मानकों का पालन व पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के  दिए निर्देश, साथ ही नगरपालिका को साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया, बैठक में कोतवाली प्रभारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📰✍️बीबीनगर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को 6 माह के लिए किया जिलाबदर; जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पंकित (खैरपुर) और बबलू उर्फ रोहिंद (बहापुर) को 6 माह के लिए जनपद की सीमा से किया बाहर, दोनों के खिलाफ पूर्व में मारपीट, छेड़छाड़ सहित कई आपराधिक मामले हैं दर्ज।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️टाइपिंग टेस्ट में फेल 3 लिपिकों पर कड़ा एक्शन, कानपुर कलेक्ट्रेट में डिमोशन कर बनाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी; मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त प्रेमनाथ यादव, अमित कुमार यादव व नेहा श्रीवास्तव एक वर्ष में टाइपिंग टेस्ट न कर सके पास, 2024 में 25 शब्द प्रति मिनट की शर्त पूरी न करने पर रोकी गई थी वेतन वृद्धि, इसके बाद दोबारा असफल रहने पर डीएम के आदेश पर तीनों को डिमोट कर  बना दिया गया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई।

📰✍️गूगल मैप के भरोसे एक्सप्रेस-वे पहुंचे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, बागपत में हादसा; बागपत के निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर देर रात दिल्ली के नांगलोई निवासी बीटेक पास इंजीनियर कपिल (24) व प्रयाग कौशिक (25) जा रहे थे ऋषिकेश, रास्ते में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बैरियर से टकराई और दोनों की मौके पर हो गई मौत।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: