चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️गैस संकट से बुलंदशहर बेहाल, सिलेंडरों की किल्लत से होटल और रेस्टोरेंट के मेन्यू सीमित; प्रशासन के पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बीच शहर में गैस सिलेंडर की भारी कमी से आमजन व व्यापारी परेशान, होटल-रेस्टोरेंट संचालक मेन्यू घटाने को मजबूर, सूत्रों के अनुसार दलालों द्वारा मनमाने दामों पर जारी है कालाबाजारी।



2.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र के गांव किला मेवई में मंदिर परिसर में बिना अनुमति रातों-रात अंबेडकर प्रतिमा लगाने पर बवाल, प्रशासन की सख्ती के बाद हटी मूर्ति; मंदिर परिसर/पार्क में कथित तौर पर कुछ लोगों ने बिना अनुमति रात में प्रतिमा कर दी स्थापित, जिससे गांव में फैल गया आक्रोश, सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी देहात, एसडीएम व सीओ, पुजारी ने जमीन कब्जाने की नियत व विरोध पर अभद्रता का लगाया आरोप, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह द्वारा लोगों को समझाया गया कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापना नहीं संभव, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा व चबूतरा हटाकर यथास्थिति बहाल की, गांव में पुलिस पिकेट तैनात।

3.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के भईपुरा बंबे पर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, पहचान छुपाने के लिए ईंट से कुचला चेहरा; भईपुरा के पास बंबे पर नरसलघाट निवासी डॉक्टर शाहरुख उर्फ अजमत का गोली लगा मिला शव, जिसके बाद इलाके में मच गया हड़कंप, मृतक शाहरुख धमेड़ा अड्डे पर चलाता था क्लिनिक, हत्या के बाद आरोपियों ने की चेहरा पत्थर से कुचलकर पहचान छुपाने की कोशिश, परिजनों की तहरीर पर दो नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।




4.📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन; अकरवास, कनैनी और जगदीशपुर गांव को मेरठ-बदायूं हाईवे से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप पर ग्रामीणों ने सड़क पर किया विरोध, पैर मारते ही उखड़ रही सड़क, ठेकेदार पर मानकों की अनदेखी व सरकारी धन दुरुपयोग का आरोप, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ सुधार, डीएम से जांच की मांग।

5.📰✍️ जिला प्रदर्शनी में बॉडी बिल्डिंग शो, ओपन स्टेज पर पावर हाउस ओपन नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का हुआ आयोजन; पंकज अग्रवाल के संयोजन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विभिन्न राज्यों से लगभग 140 खिलाड़ियों ने लिया भाग, सिकंदराबाद के मोहसिन अंसारी ने अपने नाम किया ओवरऑल बॉडीबिल्डिंग का खिताब, मेन फिजिक कैटेगरी में मुरादाबाद के शुभम कुमार बने विजेता, ठीक-ठाक रही दर्शकों की उपस्थिति।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️RAW के रिटायर्ड अफसर से कैश से भरे बैग की चोरी का खुलासा, सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार; 2 अप्रैल को आरोपी निकुंज मित्तल ने शहर निवासी राजबीर सिंह के कैश से भरे पर हाथ किया था साफ, बैग में थे 11 लाख रुपए और जरूरी कागजात, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए खुर्जा निवासी निकुंज मित्तल नाम के शख्स को गिरफ्तार कर 9 लाख 60 हज़ार रुपये किए बरामद।

📰✍️शादीशुदा प्रेमिका से मिलने खुर्जा के अरनिया से गुलावठी पहुंचे प्रेमी की दबंगों ने की धुनाई; दबंगों ने पुनीत कश्यप उर्फ़ बाबी की लाठियों से पिटाई कर वीडियो किया वायरल, गुलावठी नगर पालिका से वार्ड मैम्बर भाजपा हिमांशु सैनी बताया जा रहा है प्रेमी की लाठियों से पिटाई करने वाला शख्स, एक सप्ताह पुराना वीडियो, जांच कर रही पुलिस।

📰✍️बुलंदशहर महोत्सव में महिलाओं की प्रतिभा का जलवा; रविंद्र नाट्यशाला में हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, 50 से अधिक स्टॉल आकर्षण का केंद्र; अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान व रविकांत गर्ग ने किया शुभारंभ, संयोजिका मंजू गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों ने नृत्य व लघुनाटिका की प्रस्तुत, खाने-पीने, कपड़े, श्रृंगार व पूजा सामग्री के लगे स्टाल, बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद।


📰✍️खुर्जा क्षेत्र में पहासू रोड पर झमका फ्लाईओवर के पास इको गाड़ी पर पलटा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक; बाल बाल बचे गाड़ी में ड्राइवर समेत सवार चार लोग, हादसे में इको गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, ट्रक पलटने से रोड पर लगा जाम, क्रेन की मदद से ट्रक को रोड से हटवाकर पुलिस ने खुलवाया जाम।

📰✍️मिशन शक्ति 5.0 में 151 महिलाओं का सम्मान, निकुंज हॉल में हुआ आयोजन; राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने किया शुभारंभ, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।


📰✍️महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टांडा बस्ती में सेवा भारती ने शुरू किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सिलाई केंद्र; महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है केंद्र का लक्ष्य, केंद्र का संचालन शोभा देवी करेंगी, जबकि शिक्षिका के रूप में आशु रानी सहयोग देंगी। इस अवसर पर संजय गर्ग, कृष्ण गोपाल, नेम कुमार, स्वरूप गुप्ता, केशव देव, सुरेंद्र गुप्ता, पवन अग्रवाल, खुशबू, पायल, ईशानी, गुंजन, स्वीटी, निशिका, पूजा, जानवी व प्राची आदि रहे मौजूद।


📰✍️हापुड़ में बुलंदशहर बॉक्सिंग टीम ने दिखाया दम, अंडर-19 मुक्केबाजी राज्य प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान, 2 गोल्ड समेत कई पदक जीते; 1 से 5 अप्रैल तक हापुड़ में हुई प्रतियोगिता में कार्तिक सिरोही व देव चौधरी ने स्वर्ण, मनजीत व यशराज ने जीता कांस्य पदक, सचिव शाह फैसल व जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को दी बधाई।


📰✍️अपना दल (एस) की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान; जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक, महासचिव खालिक अंसारी ने किया संचालन, संगठन मजबूती व जनहित मुद्दों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, नीरज शर्मा, प्रेम बैरागी और पुरुषोत्तम सैन सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ यूपी में ट्रेनी आईपीएस अफसरों को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जनपदों में मिली तैनाती, नीचे देखिए लिस्ट 👇

News Editor: Dharmendra Mittal


