6 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बुलंदशहर पहुंचीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, दिन भर एक के बाद एक कार्यक्रमों में शिरकत कर महिलाओं को किया जागरूक; सबसे पहले पहुंची अपनी जन्मभूमि शिकारपुर, वहां स्थित ओलंपियन स्कूल में छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक। दोपहर बाद जिला महिला समिति पहुंचकर समिति की महिलाओं के साथ महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक व अधिकारों के मुद्दों पर किया मंथन, शाम को नुमाइश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन ‘उड़ान हौसलों की’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुई शामिल, आज रात में रात्रि प्रवास के बाद सुबह लखनऊ के लिए होंगी रवाना।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ बीती रात सूफियाना रंग में डूबा बुलंदशहर महोत्सव, लखविंदर वडाली की रुहानी आवाज ने देर से ही सही पर जमाया रंग; ओपन स्टेज पर करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया शुभारंभ। डीएम श्रुति को रोक सुनाया शेर, वह 10 सेकंड के लिए रुकीं, शेर सुना और मुस्कराकर बढ़ गईं आगे। शुरुआत में असर रहा कम लेकिन बाद में झूम उठे‌ दर्शक, हरियाणवी नाइट की अपेक्षा कम रही भीड़। कार्यक्रम में देरी को लेकर खुद लखविंदर वडाली ने मंच से कहा, “हम आपका इंतजार करते रहे और आप देर से आए”।

3.📰✍️ खानपुर में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमलावर ने उसके दोस्त पर भी किया हमला; आज दोपहर करीब 12:00 की घटना, क्षेत्र में लखावटी-खानपुर मार्ग पर भटपुरा-पाली जंगल में स्कूटी सवार युवक 32 वर्षीय दीपक की चाकुओं से हत्या कर फरार हो गया हमलावर, आरोपी ने उसके दोस्त समय सिंह पर भी हमला कर किया घायल, जिसका अस्पताल में चल रहा इलाज, दोनों गांव पाली परतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं, पैसे के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा विवाद, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश डाल रही पुलिस।

4.📰✍️ खुर्जा में ताबड़तोड़ गरजा बीकेडीए का बुलडोजर, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग को किया जमीदोंज; विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र के दोसपुर रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त, इस दौरान मनोज गुप्ता व अन्य की 40 बीघा, संजीव शर्मा की 12 बीघा, शाहिद की 3 बीघा, नवल व नदीम की 12 बीघा, राजपूत खान व लफीश की 4 बीघा, आसू, आनंद प्रधान व टिटू की 8 बीघा, योगेश शर्मा की 12 बीघा, अमित की 8 बीघा और राकेश व बिट्टू की 6 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त।

5.📰✍️ जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर भाजपाइयों ने मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस; ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि, इस मौके पर विधायक प्रदीप चौधरी, सी.पी. सिंह लोधी, देवेंद्र लोधी, लक्ष्मी राज सिंह, संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, मुंशीलाल गौतम, दिनेश धन्नू, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, मोहित मावी, अनिल गोयल, अभिनव वर्मा, नागेंद्र प्रधान, दीपक ऋषि, संजय गुर्जर, त्रिभुवन नारायन आदि रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️औद्योगिक क्षेत्र में जमीन की मांग को लेकर औद्योगिक मंत्री से मिले हेडपंप व्यापार मंडल के पदाधिकारी; अध्यक्ष राजीव सिंघल के नेतृत्व में औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल नंदी से मिला प्रतिनिधिमंडल, सहकारी नगर सूत मिल में विकसित औद्योगिक क्षेत्र में भूमि आवंटन व ‘हैंडपंप नगरी’ घोषित करने की रखी मांग, प्रतिनिधिमंडल में  देवेंद्र सिंह, अनिल पंडित, पदम अग्रवाल व शेखर गुप्ता रहे शामिल।

📰✍️पोखर में गिरकर युवक की मौत, 8 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिला शव; अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर निवासी अनिल पुत्र रमेश रविवार शाम पैर फिसलने से गहरे पोखर में गिरकर डूब गया, सूचना पर प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, तहसीलदार संजय सिंह व सीओ विकास प्रताप चौहान पहुंचे, करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया।

📰✍️बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में विनियमन समिति की सख्ती; विद्युत, परिवहन, आबकारी सहित कई विभागों को फटकार; सभापति अश्विनी त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक, जिसमें सदस्य पवन कुमार सिंह, धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत अधिकारियों ने गन्ना, शिक्षा, विद्युत, नगर विकास, परिवहन, समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, विद्युत विभाग को 15 दिन में लंबित समस्याओं की रिपोर्ट व जर्जर लाइनें दुरुस्त करने, पीएम सूर्य घर योजना में सोलर कनेक्शन जल्द जारी करने, परिवहन विभाग को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर अवैध कट बंद कराने तथा आबकारी विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया।

📰✍️गढ़-बुलंदशहर हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; स्याना क्षेत्र में गांव भैसोड़ा के पास गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शोभित पुत्र रामपाल सिंह निवासी सदरपुर हापुड़ को टक्कर मार दी, घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस जांच में जुटी।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठों पर भारी मार, लाखों कच्ची ईंटें नष्ट, सैकड़ों मजदूरों का काम ठप; बिलासपुर व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से करीब 90 ईंट भट्ठों पर रखी दो से चार लाख प्रति भट्ठा कच्ची ईंटें खराब हो गईं, खेतों में पानी भरने से चट्टे गिर गए और ईंटें मिट्टी में बदल गईं, जिससे सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए और निर्माण कार्य पूरी तरह रुकने से कीमतों पर असर की आशंका है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: