चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ नहीं रहे भाजपा प्रथम जिलाध्यक्ष मदनपाल शर्मा, 90 वर्ष की आयु में शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर ली अंतिम सांस; आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक के रूप में उन्होंने संघ में नगर, जिला व विभाग कार्यवाह सहित निभाए कई दायित्व, आपातकाल में पहली गिरफ्तारी देकर जेल में रहे 18 माह, 1980 में बने भाजपा बुलंदशहर के प्रथम जिलाध्यक्ष, उनके पुत्र सुनील कुमार शर्मा संघ में व्यवस्था प्रमुख के पद पर हैं कार्यरत, पुत्रवधू शशि शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की है जिलाध्यक्ष, शहर के काली मंदिर रोड स्थित श्मशान घाट पर आज दोपहर किया गया अंतिम संस्कार।




2.📰✍️ बुलंदशहर प्रदर्शनी में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में 25 मातृ-शक्तियों का सम्मान; सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, वन स्टॉप केंद्र प्रभारी रुचिका, महिला थाना प्रभारी स्वाति, एबीएसए प्रियंका शर्मा व समाजसेवी सर्वेश गुप्ता ने किया शुभारंभ, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के तत्वावधान और चंद्रभूषण मित्तल के संयोजन में हुआ आयोजन, दीप्ति सिंह ने किया संचालन। कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालयों की 40 छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का जीता दिल। इस दौरान जनपद में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 25 महिलाओं को सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह और उपहार देकर किया सम्मानित, कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नमन गर्ग, अनिल बंसल, नितिन सचदेवा सहित सभी सदस्य रहे मौजूद।


3.📰✍️ बीती रात प्रदर्शनी में आयोजित ज्योति नूरान नाइट में ठीक-ठाक रही भीड़; डीआईजी आगरा शैलेन्द्र पांडेय, विधायक अनिल शर्मा, डीएम श्रुति, एडीएम अभिषेक सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, पहली बार साउंड सिस्टम में दिखा कुछ सुधार, लेकिन कमजोर संचालन के बीच खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी प्रस्तुति, कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी रहे मौजूद। आज रात आयोजित होगी लखविंदर वडाली की पंजाबी नाइट, खराब मौसम डाल सकता है खलल।



4.📰✍️ पहासू में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, दबंगों ने पिता को पीटकर किया घायल; कस्बे के बड़े मोहल्ले में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता मदन को जमकर पीटा, जिससे सिर में गंभीर चोट आई, घायल को CHC पहासू से जिला अस्पताल रेफर किया गया, परिजनों ने पहले भी शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की लगाई गुहार।



5.📰✍️मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हार्न पर बुलंदशहर पुलिस का शिकंजा, 3 दिन के अभियान में 72 वाहनों के काटे चालान; एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए तीन दिवसीय अभियान में यातायात पुलिस व सीसी टीम ने शहर के चौराहों व बाजारों में सघन चेकिंग कर मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 50 व प्रेशर हार्न/हूटर लगे 22 वाहनों समेत कुल 72 वाहनों के काटे चालान, इस दौरान पुलिस ने हटवाए वाहनों पर लगे अवैध उपकरण।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️चोरी का मुकदमा दर्ज करने में डिबाई पुलिस को लगा 1 साल; 18 फरवरी 2025 को भीमपुर दोराहे पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करकोरा महाराजपुर निवासी जसवीर सिंह के साथ अज्ञात व्यक्ति ने सोने के आभूषण, चेकबुक व दस्तावेज से भरा बैग ठगी से ले जाने की घटना की थी कारित, डिबाई कोतवाली पुलिस ने 1 साल बाद 19 फरवरी 2026 को दर्ज की एफआईआर, देरी से नाराज पीड़ित ने मामले में कार्यवाही न होने पर हाईकोर्ट में PIL दाखिल करने की कही बात।

📰✍️हत्या के प्रयास में वांछित 10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; खुर्जा नगर पुलिस ने कैलाश कट के पास से दबोचा शातिर आरोपी रविन्द्र उर्फ गोर्खी, 10 फरवरी 2026 को योजनाबद्ध तरीके से किया था जानलेवा हमला, लंबे समय से चल रहा था फरार, SSP के निर्देश पर थी सख्त निगरानी।

📰✍️ बे-मौसम आंधी, तूफान और बारिश का कहर, गिरी गेहूं की फसल, आलू भी खराब होने का खतरा; पहासू ब्लॉक व शिकारपुर तहसील समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की गेहूं की कटी व खड़ी फसल को गिराकर पहुंचाया भारी नुकसान, इस समय चल रही कटाई व आलू खुदाई पर पड़ा असर, खेतों में पानी भरने से आलू सड़ने की बढ़ी आशंका, किसान परेशान।



📰✍️बाबू जगजीवन राम जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, समर्पण व सामाजिक न्याय के योगदान को किया गया याद, उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️करनाल में काले शीशे वाली कार रोकने पर पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक बोनट पर घसीटा, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार।

➡️करनाल के सेक्टर-6 चौक पर एक नाबालिग कार चालक ने काले शीशे और बिना नंबर वाली कार से पुलिसकर्मी कुलबीर को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी बोनट पर 50 मीटर तक घिसटता रहा। सीसीटीवी फुटेज से कार ट्रेस कर नाबालिग को पकड़ा गया।
News Editor: Dharmendra Mittal


