4 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कवि सम्मेलन भी नहीं जुटा पाया बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी में भीड़, श्रोताओं का इंतजार करती रहीं खाली  कुर्सियां; भारी प्रचार के बावजूद बारिश और कमजोर व्यवस्थाओं के चलते श्रोताओं को आकर्षित नहीं कर सका बीती रात प्रदर्शनी के निकुंज हाल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कार्यक्रमों के चयन पर भी उठ रहे सवाल, ना जाने किस आधार पर किए गए हैं तय, अधिकारी व समिति सदस्य भी दिखे नदारद, भव्यता के दावे जमीन पर फेल। आज रात ज्योति नूरान नाइट का होगा आयोजन।

कवि सम्मेलन की झलक

जिला प्रदर्शनी में आज का कार्यक्रम 👇

2.📰✍️ कलेक्ट्रेट पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, 20 दिन में मांगें न मानीं तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी; भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले चौधरी कुलदीप गुड्डू व शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, इस दौरान किसानों ने महापंचायत में गंगा एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, भूमि सर्किल रेट बढ़ाने, फसल मुआवजा, भ्रष्टाचार कार्रवाई, मुकदमे वापसी, आवारा पशु समस्या, घटतौली रोक, बकाया भुगतान, स्मार्ट मीटर रोक, गैस कालाबाजारी बंद, बीज-खाद उपलब्धता, जेल वसूली रोक, अग्निवीर बदलाव समेत उठाईं कई मांगें।

जिला प्रदर्शनी में कल रविवार को लखविंदर वडाली की पंजाबी नाइट 👇

3.📰✍️शहर के कालाआम स्थित कलश होटल में भव्य हनुमान जन्मोत्सव, पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रहे मुख्य अतिथि; स्वामी परमदेव महाराज के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का हुआ आयोजन, राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह रहे विशिष्ट अतिथि, पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने मंच से सनातन धर्म की रक्षा एवं अखंडता का दिया संदेश, इस दौरान कृष्ण फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों का भी किया गया सम्मान। कार्यक्रम में शियोपाल सिंह, करणवीर सिंह, राजा सैफी, ध्रुव शर्मा, दिनेश गुर्जर, अनुज अग्रवाल, ब्रजेश गर्ग, रफ़े ख़ान, संजय गोयल, रमेश चंद्र सहित कई लोग रहे मौजूद।

4.📰✍️शहर के साठा रोड स्थित राजराजेश्वर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन, देर रात तक झूमे श्रद्धाल; श्री बालाजी सेवार्थ मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या में  देर रात तक गूंजे राम और हनुमान के भजन, ‘दुनिया चले न श्री राम के बिना’ समेत अन्य भजनों पर श्रद्धालु हुए भावविभोर, इस दौरान हनुमान चालीसा का हुआ पाठ, छप्पन भोग व महाप्रसाद का‌ किया गया वितरण।

5.📰✍️ समाधान दिवस पर सिकंदराबाद तहसील में डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुनी शिकायतें;  कुल 15 फरियादियों ने दिए प्रार्थना पत्र, मात्र 2 शिकायतों का ही मौके पर पाया निस्तारण, इस दौरान एसडीएम दीपक पाल व सीओ भास्कर रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बारिश से गर्मी में राहत, लेकिन सड़कों में गड्ढों ने बढ़ाई मुश्किलें; देर रात हुई बारिश से गिरा तापमान, शहर की कई सड़कों पर गड्ढे उभरने से आवागमन प्रभावित, वहीं हल्की बारिश से फसलों को नहीं नुकसान, नमी मिलने से किसानों ने जताई राहत।

📰✍️शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने मकान खंगालकर लाखों के जेवर-नकदी किए पार; गुलावठी क्षेत्र के ग्राम सैंठा में बीती रात चोरों ने घटना को दिया अंजाम, सूने मकान की कुंडी काटकर चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी।

Ad- Ojas Eye Care

📰✍️बुलंदशहर की साहित्यकार सुधा गोयल को ‘काव्य-रत्न सम्मान 2026’; सुधा गोयल को Worldwide Talent Recognizer व Nishkarsh Publication ने ‘काव्य-रत्न सम्मान’ से किया सम्मानित, कविता, उपन्यास, कहानी, संस्मरण, लघुकथा व बाल साहित्य में सक्रिय योगदान के लिए मिली पहचान, पूर्व में भी कई पुरस्कारों से हो चुकीं है सम्मानित।

📰✍️ मार्च महीने में जिले में 19 अपराधी जिलाबदर; डीएम के आदेश व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में मार्च 2026 अभियान के तहत सोनू उर्फ राहुल, अरशद, अजय, उवेश, इमरान, उबैस, आरिफ, शमशाद, फैसल, अंशुल, मुकेश समेत कुल 19 अपराधियों को किया गया जिलाबदर, सभी पर विभिन्न थानों में आपराधिक व समाज विरोधी गतिविधियों के मुकदमे थे दर्ज।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मेरठ में संदिग्ध शराब से तीन की मौत, सरकारी ठेके की शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत, सेल्समैन समेत दो हिरासत में।

➡️दौराला क्षेत्र में सरकारी ठेके से खरीदी गई देशी शराब पीने के बाद किराना व्यापारी बाबूराम, कर्मचारी जितेंद्र व अंकित उर्फ दौलत की उल्टी-पेट दर्द के बाद आर्यावर्त अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय व आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे, ठेका सेल्समैन समेत दो हिरासत में लेकर जांच शुरू।
Ticker: मेरठ में संदिग्ध शराब पीने से 3 की मौत, ठेका सेल्समैन हिरासत में


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: