चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर में चल रहा निजी स्कूलों की लूट का खेल, 5 हजार तक के कोर्स थोपकर अभिभावकों की जेब पर डाका; शिक्षा विभाग की ढिलाई के चलते निजी स्कूल संचालकों की चल रही मनमानी, स्कूलों के दबाव में एनसीईआरटी को दरकिनार कर निजी बुक सेलरों से महंगी किताबें खरीदने को मजबूर अभिभावक, 5 हजार तक बेचा जा रहा कक्षा 2 का कोर्स ही, भारी कमीशनखोरी के आरोपों के बीच विभाग मौन, अभिभावकों में रोष, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग।

नुमाइश में आज 👇


2.📰✍️17 दिन बाद भी सूनी रही बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी की सांस्कृतिक शामें, ओपन स्टेज और निकुंज हाल में नहीं जुट पा रहे दर्शक; प्रदर्शनी के आ रही रिकॉर्डतोड़ भीड़ के बावजूद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 17 दिन बाद भी श्रोताओं की संख्या तीन अंकों तक सीमित, बीती रात निकुंज हाल में सुचिता पांडे का फोक शो कम भीड़ के चलते 2 घंटे देरी से हुआ शुरू, कार्यक्रम चयन व आकर्षण की कमी और अधिकारियों की व्यस्तता बताई जा रही वजह, हरियाणवी नाइट में ही दिखी थी अच्छी भीड़, आज होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।




3.📰✍️शहर के भूड़ चौराहे स्थित एक कार शोरूम कर्मचारी ने ग्राहकों से की 8.12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज; शोरूम के सेल्स एग्जीक्यूटिव दीपेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने ग्राहकों से अपने निजी खाते में मंगवाए पैसे, एक ग्राहक द्वारा 3.39 लाख निजी खाते में ट्रांसफर की जानकारी से खुला मामला, अलग-अलग ग्राहकों से 8 लाख से अधिक की रकम अपने निजी अकाउंट में कराई ट्रांसफर, अगस्त 2025 से कार्यरत आरोपी 10 फरवरी 2026 से चल रहा फरार, कोतवाली देहात में कार शोरूम के प्रतिनिधि विनीत चड्ढा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।



4.📰✍️अनमोल हत्याकांड का खुलासा, दोस्तों ने बहन का मोबाइल नंबर मांगने से क्षुब्द होकर ईंट से कुचलकर की हत्या, 3 गिरफ्तार; अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छोटाबास में कल कुएं में दबा हुआ मिला था 29 मार्च से लापता अनमोल का शव, मामले में पुलिस ने अनमोल के दोस्त रजत, अंकुर और मोनू को किया गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनमोल बात करने के लिए उनकी बहन का मांगा करता था नंबर, जिसे क्षुब्द होकर उन्होंने अनमोल को जंगल में बुलाकर शराब पिलाने के बाद ईंट से कुचलकर व गला दबाकर कर दी हत्या।

5.📰✍️ रात के अंधेरे में चोरों ने खंगाला बंद मकान, स्याना क्षेत्र के गांव बरौली वासुदेवपुर में लाखों के जेवर और नकदी पार; बीती रात गांव में अनीता देवी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रात में ताला लगाकर गई थीं बाहर, सुबह लौटने पर टूटा मिला ताला। गायब मिली 2 सोने की चेन, 2 मंगलसूत्र, अंगूठी व 20 हजार नकद, तरुण राघव की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।


बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के सर्राफा बाजार गंगा मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बालाजी का स्वर्ण श्रृंगार व 56 भोग ने मोहा मन; आयोजक गोविंद वर्मा के नेतृत्व में हनुमान जयंती महोत्सव श्रद्धा-उत्साह से मनाया गया, श्री बालाजी महाराज का सोने के आभूषणों से भव्य श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित, हवन-भंडारे में उमड़ी भारी भीड़, दिल्ली से आए कलाकारों की झांकियों व भजनों ने माहौल भक्तिमय बना दिया।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अयोध्या ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, बुर्का पहनकर लूटने वाली महिला निकली हिंदू, 2 गिरफ्तार; रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोठी बाजार में दोपहर 12:30 बजे बुर्का पहनकर दुकान में घुसी पायल ने नकली पिस्टल के दम पर 3.6 लाख रुपये के सोने के हार-चेन लूटे, जिसके बाद बाहर बाइक पर खड़े राहुल के साथ हुई फरार, सीसीटीवी फुटेज व बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को ट्रेस कर किया गिरफ्तार।



News Editor: Dharmendra Mittal


