चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ रविवार 5 अप्रैल को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, जिला प्रदर्शनी के बैरन हॉल में मातृ-शक्तियों का होगा सम्मान; भारत विकास परिषद सेवार्थ के तत्वावधान और चंद्रभूषण मित्तल के संयोजन में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की मातृ-शक्तियों को किया जायेगा सम्मानित, समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है कार्यक्रम का उद्देश्य।

जिला प्रदर्शनी में कल 3 अप्रैल को कवि सम्मेलन 👇


2.📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र में बहू का बुजुर्ग ससुर पर कहर, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप; जहांगीराबाद निवासी मुकेश कुमार राठौर को उनकी छोटी बहू द्वारा घर में घुसकर पीटने व डाकघर जाते समय दोबारा हमले के दो सीसीटीवी वीडियो वायरल, पीड़ित के छोटे बेटे की हो चुकी है मौत, बड़ा बेटा संकेत राठौर अनूपशहर तहसील में है तैनात, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर।




3.📰✍️ डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर में घरेलू कलह की आग में झुलसे पति-पत्नी, दोनों की मौत: बुधवार रात दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर लगाई आग, बचाने गया पति भी आग में झुलसा, हायर सेंटर में उपचार के दौरान 32 वर्षीय रूबी और 35 वर्षीय रिंकू की मौत, 15 साल पहले दोनो ने किया था प्रेम विवाह, एक ही गांव के थे निवासी।




4.📰✍️साक्षर हत्याकांड का मास्टरमाइंड दीपक गिरफ्तार; सिटी पुलिस ने देवीपुरा निवासी साक्षर की 30 मार्च को हुई हत्या के मुख्य आरोपी बिलसूरी निवासी दीपक पुत्र को भदरौला नहर पुल से किया गिरफ्तार, निशानदेही पर बाइक व शव दफनाने में प्रयुक्त फावड़े बरामद, ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका समेत 3 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल।


5.📰✍️सांप के डसने से किसान नेता मन्नू लोधी की मौत; कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सेमली में नलकूप से लौटते समय भाकियू (चढूनी) के ग्राम अध्यक्ष मन्नू लोधी को सामान में छिपे सांप ने डसा, परिजन अस्पताल ले गए लेकिन नहीं बच सकी जान, क्षेत्र में शोक की लहर।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️5 दिन से लापता नाबालिग अनमोल का कुएं में शव मिलने से मचा हड़कंप; 29 मार्च से लापता था अहमदगढ़ क्षेत्र के छोटावास गांव निवासी 17 वर्षीय अनमोल पुत्र हरिराज, गुरुवार को कुएं से बदबू आने पर ग्रामीणों ने उपले हटाए तो बरामद हुआ शव, गांव में हत्या कर शव को उपलों से दबाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️वास्तु शास्त्र में 99% अंक लाकर बुलंदशहर की बेटी निधि भारद्वाज बनी टॉपर; बुलंदशहर निवासी प्रदीप किशोर भारद्वाज की पुत्री निधि भारद्वाज ने वास्तु शास्त्र में 99% अंक प्राप्त कर किया टॉप, भव्य समारोह में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने किया सम्मान, उपलब्धि पर परिवार में खुशी।।


📰✍️हनुमान जन्मोत्सव पर जिला महिला समिति ने भंडारे का किया आयोजन; श्रद्धालुओं ने हलवा और कचौरी-सब्जी का प्रसाद किया ग्रहण, कार्यक्रम में कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, अरुणा गोविल समेत समिति की सदस्याएं रहीं उपस्थित।




📰✍️EMT दिवस पर 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवा पर सर्टिफिकेट व प्रोत्साहन राशि दी गई; EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा EMT दिवस पर 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाओं के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को किया गया सम्मानित, प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने उन्हें बताया श्र आपात सेवाओं का असली हीरो।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कुशीनगर मेले में 60 फीट ऊंचा झूला गिरने से बड़ा हादसा, 30 घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीर; खड्डा थाना क्षेत्र स्थित भैसहा मेले में देर रात चरमराते झूले को नजरअंदाज करने पर अचानक 60 फीट ऊंचा झूला टूटकर गिर गया, करीब 30 लोग घायल जिनमें महिलाएं-बच्चे अधिक, 2 बच्चे गंभीर, पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।
News Editor: Dharmendra Mittal


