12 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰 ✍️ संगीत जगत को बड़ा झटका, सुरों की मलिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन; 12 हजार से अधिक गीतों को दी आवाज, लता मंगेशकर की बहन आशा जी ने मीना कुमारी से काजोल तक कई अभिनेत्रियों के लिए गाये गाने, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर महोत्सव में आज नुमाइश मैदान में ओपन स्टेज पर अनु मलिक नाइट, अपनी टीम के साथ आज बांधेंगे समां; शो से पहले आई आशा भोंसले के निधन की‌ खबर पर बोले सिंगर अनु मलिक, कहा‌ मेरी पहली मां का 2021 में हुआ था देहांत, आज चली गई मेरी दूसरी माँ, जब जब मैंने खटखटाया उनका दरवाजा मुझे कभी नहीं मिली निराशा।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️औरंगाबाद में पशु व्यापारी के साथ दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने मात्र 6 घंटे में किया खुलासा, लूटी गई रकम के साथ बुलेट सवार दोनों आरोपी गिरफ्तार; आज सुबह बीबीनगर निवासी पशु व्यापारी अमित अपने भाई के साथ राजगढ़ी से भैंसा खरीदकर आ रहे थे वापस, रास्ते में भंडोरिया गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटे लिए 93 हजार रुपये, विरोध करने पर चाकू से किया हमला, मौके पर पुलिस को एक लुटेरे का मिला था मोबाइल, पुलिस ने मात्र 6 घंटे में दोनों आरोपियों कपिल और सचिन को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर 90 हजार रुपये किए बरामद।

3.📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कोन्दू में गैस के लिए हाहाकार; सुबह 4 बजे से लाइन लगा रहे लोग पर नहीं मिल रहा सिलेंडर; कोन्दू गांव स्थित नव्या भारत गैस एजेंसी पर खेत छोड़ सुबह 4-5 बजे से लाइन में लग रहे किसान-मजदूर, दो-दो महीनों बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, बुकिंग व डिलीवरी मैसेज के बावजूद सप्लाई नहीं, चुनिंदा लोगों को ही गैस मिलने के आरोप।

4.📰✍️ ऑनेस्ट क्लब की नई कार्यकारिणी टीम घोषित, मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने अध्यक्ष तुषार गुप्ता सहित नई टीम को दिलाई शपथ; कलश होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मेघा अग्रवाल ने किया संचालन। नवनियुक्त टीम में अध्यक्ष तुषार गुप्ता सहित शैलेंद्र कौशिक, विनय अग्रवाल, मुकुल शर्मा, डॉ. कमलेन्द्र भारद्वाज, सचिव दीपेन्द्र सिंह, अनुज अग्रवाल, मनीष मित्तल और मोहित बंसल को मिली है जिम्मेदारियां। इस अवसर पर व्यापारी नेता अनिल देशभक्त, मीनू गोयल, दिनेश कुमार धन्नू, सर्वेश गुप्ता, नीरज जिंदल, नरेश गोयल, चन्द्र भूषण मित्तल, नितिन सचदेवा, नमन गर्ग, अनिल बंसल आदि रहे उपस्थित।

5.📰✍️रील के चक्कर में शहर की सड़क बनी स्टंट का मैदान, ‘पुलिस’ लिखी बुलेट पर महिला के खतरनाक करतब का वीडियो वायरल; दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं खतरनाक स्टंट की वारदातें, वायरल वीडियो में काले रंग की बुलेट पर महिला शहर के मुख्य चौराहे पर  तेज रफ्तार में कभी हैंडल से हाथ छोड़े तो कभी पैर सीट पर रखकर जानलेवा स्टंट करते दे रही दिखाई, साथी वीडियो बनाता रहा, सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह ने कहा बाइक पर करतब दिखाने वाली महिला की पहचान की जा रही है, जल्द होगी कार्यवाही।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️भाजपा बैठक में नारी शक्ति वंदन अभियान पर मंथन, सौंपी गई जिम्मेदारियां; जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, सुखविंदर सिंह सोंम की मौजूदगी में नारी शक्ति सम्मेलन, पदयात्रा, स्कूटी रैली की बनी रूपरेखा, हितेश गर्ग ने किया संचालन, कई पदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां।

📰✍️गुलावठी क्षेत्र स्थित बराल जंगल में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 58 हजार नकद और ताश की गड्डियां बरामद; पुलिस ने जंगल में छापा मारकर हरेन्द्र, लोकेन्द्र, अरविन्द, सोनू, लवकेश, दुष्यन्त, मनवीर व सचिन समेत 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार, मौके से 58,720 रुपये नकद व 2 गड्डी ताश बरामद, मुकदमा दर्ज।

📰✍️तेज रफ्तार स्कार्पियो ने भट्ठा मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत; औरंगाबाद-‌ जहांगीराबाद रोड पर रतनपुर भट्टे के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पैदल जा रहे अलीगढ़ निवासी मजदूर को मार दी टक्कर, उछलकर दूर गिरने से मौके पर मौत, चालक फरार, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम।

📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जैनपुर में मंदिर के पास मिला अज्ञात युवक का शव, नशे या बीमारी से मौत की आशंका;  सुबह से नशे में घूमते देखा गया था वह, पुलिस को नहीं मिले शरीर पर चोट के निशान, प्रथम दृष्टया अधिक नशे या बीमारी से मौत की आशंका, पहचान के प्रयास जारी।

📰✍️ट्रैक्टर पलटने से युवक सिंह की मौत, हापुड़ से लौटते समय हादसा; बुगरासी क्षेत्र के निजामपुर बांगर निवासी नरेन्द्र सिंह की हापुड़ से ट्रैक्टर लेकर लौट रहे थे वापस, रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर हो गई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: