चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कल 12 अप्रैल रविवार को बुलंदशहर महोत्सव में ओपन स्टेज पर होगी अनु मलिक नाइट; शाम 7:00 बजे ओपन स्टेज पर शुरू होगा कार्यक्रम, बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार व गायक अनु मलिक देंगे लाइव प्रस्तुति, संगीतमय शाम में उनके साथ अबू मलिक, सारिका सिंह, निष्ठा शर्मा, बंदिश वाज, प्रीति पिंकी, शाहिद माल्या, अल्तमस फरीदी तथा ‘धुरंधर’ टाइटल ट्रैक फेम शहजाद अली समेत कई कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से बांधेंगे समां, बुलंदशहर प्रदर्शनी में पहले भी आ चुके हैं अनु मलिक, नाइट के पासों के लिए भटक रहे लोग।




2.📰✍️ सिटी क्षेत्र के एक डेंटिस्ट पर उसके ही क्लीनिक पर काम करने वाली नर्स ने रेप का लगाया आरोप, डॉक्टर के खिलाफ सिटी कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग; शहर के कालाआम पर स्थित है डेंटिस्ट का क्लीनिक, शहर के भूड़ शांति नगर निवासी पीड़िता के अनुसार वह पिछले करीब तीन वर्षों से क्लीनिक में नर्स के रूप में कर रही थी काम, आरोप है कि डॉक्टर ने चाय बनाने के बहाने उसे अपने कमरे में बुलाकर जबरन किया दुष्कर्म, परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर।

3.📰✍️खुर्जा में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की लूट के बाद बेरहमी से हत्या, चारपाई से पैर बांध रस्सी से घोंटा गला; देहात क्षेत्र के गांव सेहड़ा फरीदपुर की घटना, गांव निवासी किसान संतोष की पत्नी विमला देवी (62) दोपहर घर में थीं अकेली, तभी अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर संदूक के ताले तोड़ लूटे नकदी-जेवर, पहचान छिपाने के लिए विमला देवी के चारपाई पर पैर तौलिये से बांधकर रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या, शाम 4 बजे लौटे पति ने शव देखा तो इलाके में फैल गई सनसनी, करीबी की भूमिका संदिग्ध मानते हुए रंजिश-लेनदेन व संपत्ति विवाद एंगल पर पुलिस कर रही जांच, आरोपियों की तलाश जारी।



4.📰✍️लेखपालों का धरना खत्म, एसडीएम सदर दिनेश चंद्र से वार्ता के बाद खत्म हुआ सदर तहसील पर चल रहा लेखपाल संघ का धरना; जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में 9 अप्रैल से चल रहा लेखपाल संघ का धरना, 4 अप्रैल को लेखपाल पवन कुमार व अभिषेक सिरोही से PCS अधिकारी द्वारा अभद्रता के विरोध में शुरू हुआ था आंदोलन, कल देर शाम एसडीएम से बातचीत के बाद लेखपालों ने धरना समाप्त करने का लिया निर्णय।

5.📰✍️ककोड़ क्षेत्र के भौरा गांव में माहौल बिगड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने देर रात करीब 1 बजे अंबेडकर के पोस्टरों में लगाई आग; अंबेडकर जयंती की तैयारियों के बीच असामाजिक तत्वों ने पंचायती स्थल पर लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर-होर्डिंग्स पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज व जान से मारने की दी धमकी, घटना से दलित समाज में भारी आक्रोश, स्थिति संभालने मौके पर पहुंचे एसडीएम दीपक कुमार पाल व सीओ भास्कर कुमार मिश्रा, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा सर्किल में SSP दिनेश कुमार सिंह की कार्यशाला; लंबित विवेचनाओं से लेकर साइबर अपराध पर दिए सख्त निर्देश, एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, साइबर अपराध रोकथाम, नेट ग्रिड उपयोग, CM डैशबोर्ड समीक्षा व मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा पर चर्चा की, CO शोभित कुमार मौजूद रहे।


📰✍️होम्योपैथी के जनक सैमुअल हैनिमैन का 271वां जन्मदिवस, बुलंदशहर में डॉक्टरों ने दी श्रद्धांजलि; होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र चौधरी, डॉ. सी.बी. सिंह सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को किया याद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील राजीव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात से सनसनी।

➡️कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पूरा मोहल्ला निवासी सीनियर वकील राजीव सिंह को सुबह सवा 7 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में रोककर सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी, मौके पर मौत, पूरी वारदात CCTV में कैद, एसएसपी अपर्णा रजत कौशिक ने चुनावी रंजिश बताया कारण, पत्नी ग्राम प्रधान, आरोपी पूर्व प्रत्याशी, 7 माह पहले भी हुआ था विवाद, गिरफ्तारी को टीमें गठित।
News Editor: Dharmendra Mittal


