1 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ हाय रे महंगाई: नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही महंगाई का तगड़ा झटका, 195.50 महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर; पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2078.50 रुपये पहुंची 19 किलो कमर्शियल LPG सिलिंडर की नई कीमत, इससे पहले 1 मार्च को भी बढ़े थे 114.50 रुपये, हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में नहीं की गई है कोई बढ़ोतरी।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिला प्रदर्शनी में न्यू बॉम्बे सर्कस का धमाका, 5 अप्रैल से शेख चिल्ली व रुखसाना की कॉमेडी से रोज गूंजेगा नुमाइश मैदान; 5 अप्रैल से नुमाइश समाप्ति तक रोजाना 4 शो होंगे आयोजित, कॉमेडी किंग शेख चिल्ली व रुखसाना सहित देसी-विदेशी कलाकार अपनी कॉमेडी से दर्शकों का करेंगे मनोरंजन, एक टिकट में 2 प्रोग्राम का‌ मिलेगा मजा।

2.📰✍️साक्षर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, ट्रांसजेंडर से प्रेम प्रसंग ने ली शहर के देवीपुरा निवासी 24 वर्षीय साक्षर कौशिक की जान; साक्षर और दीपक दोनों के थे ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से संबंध, साक्षर से पीछा छुड़ाने के लिए ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने दीपक, देवेश व शुभम संग रची साजिश, 30 मार्च की रात दोस्त देवेश पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गया चंदेरू, वहां पहले से मौज मौजूद थे दीपक और अवंतिका, इन्होंने मिलकर पहले डंडों से की पिटाई, फिर दबाया गला, इसके बाद ईंट से सर कुचलकर कर दी हत्या और जंगल में ही दफना दिया उसका शव। पुलिस ने देवेश, शुभम व ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का किया खुलासा, मुख्य आरोपी दीपक अभी भी फरार, जिसकी तलाश जारी।

Ad- Ojas Eye Care

3.📰✍️4 अप्रैल को शहर के कलश होटल में भव्य हनुमान जन्मोत्सव का होगा आयोजन, पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत; बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज व सनातन धर्म प्रेमी करा रहे हैं आयोजन, राज्य मंत्री रघुराज सिंह होंगे विशिष्ट अतिथि, दोपहर 12 से शुरू होगा सुंदरकांड पाठ व कीर्तन, 2 बजे से होगा प्रसाद वितरण, शाम 6 बजे होगी आरती।

4.📰✍️बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, अलग-अलग स्थान पर कुल 7 अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर; शहर में मामन रोड, नीमखेड़ा फ्लाईओवर, कालसैना व हात्माबाद क्षेत्र में सचिव ज्योत्सना यादव के निर्देशन में की गई कार्यवाही, इस दौरान इन क्षेत्रों में हाजी रफीक, बसीम, संदीप जैन, शाहिद, जावेद व इकबाल की लगभग 1.5 से 30 बीघा तक की कॉलोनियों को पुलिस बल के साथ किया ध्वस्त, ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद भू माफियाओं में मचा हड़कंप।

5.📰✍️शहर के राजे बाबू पार्क से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, विधायक व चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी; विधायक प्रदीप चौधरी व चेयरमैन दीप्ति मित्तल ने छात्रों को पुस्तकें वितरित कर LED प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी, बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने 1 से 15 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में शून्य ड्रॉपआउट लक्ष्य पर दिया जोर। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता, विकास अरोरा, विनय कुमार, रंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में मां काली के आशीर्वाद से भारत विकास परिषद सेवार्थ के सदस्यों ने की नए सत्र की शुरुआत; टीम ने मां के दरबार में अंगवस्त्र व प्रसाद अर्पित कर नए सत्र का किया शुभारंभ, इस दौरान अध्यक्ष नमन गर्ग सहित अनिल बंसल, ऋषि अग्रवाल, गौरव मित्तल, चन्द्र भूषण मित्तल, यशेष तोमर, संगीता मित्तल, चित्रा मित्तल, राधा सिंह, तेजस्वी मित्तल आदि सदस्य रहे उपस्थित।

📰✍️ बीती रात सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में मैट्रिक्स कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक उठीं लपटें; औद्योगिक क्षेत्र के 4 नंबर कट स्थित मैट्रिक्स कैमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से मच गई अफरातफरी, ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में फैल गई दहशत, सूचना पर दमकल विभाग व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

📰✍️ जिला प्रदर्शनी स्थित रविंद्र नाट्यशाला में सलाद सजाओ प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी प्रतिभा, अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन ने किया आयोजन; खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल रही विशिष्ट अतिथि। सलाद प्रतियोगिता में प्राची गुप्ता, तनुज अग्रवाल व पूनम मांगलिक ने मारी बाजी, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मायरा, दक्षिता व मेघांश रहे अव्वल, इस दौरान जरूरतमंद बच्चियों व महिलाओं को 4 साइकिल व 4 सिलाई मशीनें भी की गईं वितरित, इस अवसर पर संगठन की पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं उपस्थित।

📰✍️स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 20 चालान, 3 वाहन सीज; 1 से 15 अप्रैल तक चल रहे अभियान में एआरटीओ ने 65 स्कूली वाहनों की जांच कर 20 के चालान व 3 वाहन किए सीज, पोर्टल पर पंजीकरण व दस्तावेज अपलोड अनिवार्य करते हुए नियम पालन की अपील।

📰✍️ बारिश ने फीकी की बुलंदशहर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखे गिने-चुने दर्शक, सवा घंटे में समापन; निकुंज हाल में अंजली खन्ना का सांस्कृतिक कार्यक्रम गिनती के दर्शकों के बीच आयोजित हुआ, सवा घंटे में करना पड़ा समाप्त, कार्यक्रमों में कमी व अधिकारियों की उदासीनता को फ्लॉप शो की माना जा रहा है वजह।

📰✍️चिड़वाक गांव में कब्रिस्तान की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन; गांव में वक्फ कब्रिस्तान पर अतिक्रमण, गंदगी व टूटी बाउंड्री से नाराज सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे, शव दफनाने की जगह न मिलने पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर मिट्टी भराव व कब्जा हटाने की मांग की।

📰✍️सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ; मुख्य अतिथि प्रतिपाल व पूनम की मौजूदगी में हवन-पूजन कर नए सत्र की हुई शुरुआत, प्रधानाचार्या अनीता सिंह सहित आचार्य परिवार व छात्र-छात्राओं ने आहुति देकर की सफलता की प्रार्थना।

📰✍️अगौता पुलिस ने 2 शराब तस्कर दबोचे; चेकिंग के दौरान पुलिस ने आकाश व विकास निवासी बिसुन्धरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 1200 पव्वे देशी शराब व एक वैगनार कार की बरामद।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: