बुलंदशहर: आवाज उठाना पड़ा भारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष छह साल के लिए किये गए पार्टी से निष्कासित

बुलंदशहर: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखना जिलाध्यक्ष राकेश भाटी को महंगा पड़ गया। अनुशासन समिति ने छह साल के लिए उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया ।

Ad

जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष पर पार्टी से प्रत्याशी को मिले फंड को ले जाने का आरोप लगाते हुए लिखा था कि इस वजह से प्रत्याशी का चुनाव प्रचार मजबूती से नहीं हो पाया। चुनाव में हुए खर्चों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। उनका कहना था नहीं दोनों नेताओं ने अपने स्तर से खर्च का भुगतान करने को कहा लेकिन नहीं किया।

Ad

इस मामले में कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। जिस पर जिलाध्यक्ष की तरफ से जवाब दिया गया नियमानुसार जांच के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था। उनके इस स्पष्टीकरण पर अनुशासन समिति ने असंतुष्टि जाहिर की और राकेश भाटी को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया ।
फिलहाल अभी नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है।

शेयर करें: