चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ देर रात सिटी कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, साथ में डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एडीएम नीतीश कुमार सिंह रहे मौजूद; इस दौरान उन्होंने फरियादियों की सुविधाओं, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा, साथ ही थाने की कार्यप्रणाली, महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।


2.📰✍️ इस बार अप्रैल में शुरू होगी बुलंदशहर की ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी, विधानसभा चुनाव के बाद होगा आयोजन, डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में आज कमेटी की हुई बैठक; इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय ने प्रस्तुत किया प्रदर्शनी के आय-व्यय का विवरण, साथ ही कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत वृद्धि, दुकानों के किराये में एक हजार रुपये बढ़ोतरी, एक अतिरिक्त गेट बनवाने और जर्जर दुकानों की मरम्मत सहित कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, तहसीलदार सदर अखिल गोयल, एसपी क्राइम, ठाकुर सुनील सिंह, चन्द्र भूषण मित्तल, मुकुल शर्मा, दीपू गर्ग, छवि गर्ग और हितेश कौशिक रहे मौजूद।


3.📰✍️ संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ, संविधान की प्रस्तावना के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता; इस दौरान सभी ने सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का लिया संकल्प, कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह और एडीएम वित्त अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

4.📰✍️ बुलंदशहर से चार सीओ का दूसरे जनपदों में तबादले के बाद आज एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उन्हें किया कार्यमुक्त, समारोह आयोजित कर दी विदाई; आयोजित कार्यक्रम में गैर जनपद में तबादला हुए सीओ प्रखर पाण्डेय, शोभित कुमार, अनिल कुमार शाही और मधूप कुमार सिंह को दी गई विदाई, नई तैनाती पर सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं। इस दौरान एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी क्राइम नरेश कुमार और एएसपी प्रेमसुख दरिया रहे मौजूद।


5.📰✍️ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले में चार इंस्पेक्टरों की तैनाती में किया फेरबदल; डिबाई प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान को खुर्जा की सौंपी कमान, वहीं पुलिस लाइन से दीक्षित त्यागी को स्याना और राकेश कुमार को डिबाई का बनाया प्रभारी निरीक्षक। साथ ही निरीक्षक बबीता रानी को पुलिस लाइन से महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई (अपराध एवं प्रोन्नति) में दी गई है तैनाती।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ संविधान रक्षा मार्च में ज़ियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे बुलंदशहर के सैकड़ों कांग्रेसी, खड़गे की मौजूदगी में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ उठाई आवाज; जिलाध्यक्ष ने कहा संविधान की मूल भावना, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा आज देश की सबसे बड़ी चुनौती है। मार्च में सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि, शिवकुमार शर्मा, नईम मंसूरी, भजनलाल जाटव, सगीर अहमद, नरेश बाल्मीकि, मुकेश रजक, शहजाद अंसारी, तारिक गाजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


📰✍️ संविधान गौरव दिवस पर भाजपा कार्यालय में गोष्ठी, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि ने संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता-अखंडता का आधार; जिला महामंत्री नीरज चौधरी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान की गरिमा बनाए रखने की अपील की, कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हितेश गर्ग ने किया। इस दौरान ललित सिंह, कल्पना वर्मा, भीष्म सिसोदिया, सुखदेव शर्मा और योगेश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰✍️ चोला क्षेत्र में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हादसे में बागपत और दिल्ली निवासी दो युवकों की मौत, दो घायल; खुर्जा में शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों की सिकंदराबाद रोड पर गांव चोला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे में बागपत निवासी विजय उर्फ पिंटू और दिल्ली निवासी हेमंत की मौत हो गई, जबकि गाजियाबाद निवासी अमन और मनीष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।


📰✍️ रैनेसा स्कूल में संविधान दिवस पर प्रतियोगिताओं की धूम, शिक्षिका कनिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से कराया अवगत; कक्षा 11 की छात्रा आराधना निमंग ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया, इस दौरान निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं भी की गईं आयोजित। विद्यार्थियों ने डीपीएस बुलंदशहर में आयोजित ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन और पूरा स्टाफ रहा मौजूद।


📰✍️ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर; प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने रैली का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, स्वयं सेविकाओं ने स्लोगन और संदेशों के माध्यम से नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक, मुख्य वक्ता अभिषेक बिश्नोई ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मीना सक्सेना ने किया संचालन।


📰✍️ वन और विद्युत विभाग की बाधाओं से अटकी विकास परियोजनाओं पर डीएम सख्त, एनओसी, पेड़ों के कटान और बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के मामले प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश; डीएम ने स्पष्ट किया कि विभागीय समन्वय की कमी से जनहित के कार्यों में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं सभी निर्माण कार्य। बैठक में जिला वन अधिकारी हरेन्द्र सिंह पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


📰✍️ खुर्जा में संविधान दिवस पर नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, एनआरईसी कॉलेज में आयोजित हुआ विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम; खेलो इंडिया बॉक्सिंग कोच सचिन शुक्ला ने युवाओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत @2047 के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. वैशाली गुप्ता एवं सुनील कुमार दीक्षित ने संवैधानिक मूल्यों, नैतिक दायित्वों और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हितेश कुमार सिंह, शब्बू मलिक, अशोक कुमार, मनवीर सिंह सहित माय भारत के वालंटियर विपिन, कृष्णा, विजेंद्र, प्रमोद एवं अनु मौजूद रहे।

देश विदेश

📰✍️ रोहतक में ढाबे पर गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में चार युवकों की गोली मारकर हत्या; खरावड़ गांव के पास दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर देर रात करीब एक बजे दो गाड़ियों में सवार भाऊ गैंग के बदमाशों ने खाना खा रहे युवकों पर गोलियां बरसा दीं। मृतकों की पहचान डीघल निवासी रिंकू, विनित और हर्ष उर्फ राजू तथा बेरी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है, हिमांशु का किसी गैंग से संबंध नहीं था और वह खाना खाने आया था। शिकायतकर्ता मन्नु के अनुसार रिंकू, विनित और हर्ष सन्नी के साथ रहते थे तथा भाऊ गैंग की सन्नी और अंकित उर्फ बाबा से पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने आईएमटी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
News Editor: Dharmendra Mittal
