25 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ शहर में काला आम से अल्पना टॉकीज तक अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें, दिन ढलते ही लग जाता है जाम, जनता परेशान; सड़क किनारे वाहनों की कतार और अतिक्रमण के चलते आधी से भी कम रह गई है सड़क की चौड़ाई, स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के साथ अव्यवस्थित पार्किंग से आवागमन मुश्किल, पुलिस की ड्यूटी के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, इसी मार्ग से अधिकारियों के भी गुजरते हैं वाहन, इसके बावजूद समस्या पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, अतिक्रमण हटवाने की जनता कर रही मांग।

1.📰✍️ बुलंदशहर में प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और राजस्व मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश; जिला पंचायत सभागार में बैठक का हुआ आयोजन, कम रैंकिंग और प्रगति वाले विभागों को कार्यप्रणाली सुधारने, निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा कराने के दिए निर्देश। साथ ही भूमि विवाद, पैमाइश, दाखिल-खारिज, वरासत और राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर भी दिया जोर।

2.📰✍️ 446 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, नुमाइश मैदान के निकुंज हॉल में प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर और जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने किए वितरित; उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं को चैंपियन ट्रॉफी से किया गया सम्मानित। दो किसानों को ट्रैक्टर, दो कृषकों को एक-एक लाख रुपये के चेक और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल की गईं वितरित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ और आशा बहुओं को भी किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद।

3.📰✍️ बुलंदशहर में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के शौचालयों की होगी सघन जांच, बदहाल व्यवस्था सुधारने के लिए शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट; महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर बीएसए और डीआईओएस की निगरानी में गठित होंगी विशेष निरीक्षण टीमें, जो विद्यालयों में शौचालयों की गुणवत्ता व स्वच्छता व्यवस्था की करेंगे जांच, मंडलीय शिक्षा निदेशक भी करेंगे औचक निरीक्षण।

4.📰✍️ बुलंदशहर में निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति की जिला कमेटी भंग, एक सप्ताह में गठित होगी नई कार्यकारिणी; राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर प्रदेश कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से लिया निर्णय, समिति के महामंत्री अमित द्वारा जारी पत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा को सौंपी गई है नई जिला कमेटी के गठन की जिम्मेदारी, उनके नेतृत्व में महेश कुमार, चंद्रपाल सिंह और अजय शर्मा के सहयोग से बैठक आयोजित कर एक सप्ताह के भीतर नई कमेटी का किया जाएगा गठन।

5.📰✍️ जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की परिचय बैठक, जिलाध्यक्ष विकास चौहान बोले- संगठन की मजबूती में मोर्चों की भूमिका अहम; विकास चौहान ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान। बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, दीपक दुल्हेरा, भावतोष गुर्जर, कुलदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित प्रधान और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू लोधी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कलेक्ट्रेट में मतदाता सहायता के लिए खुला डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर, 4 जनवरी 2027 तक मिलेगी सुविधा; मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और वोटर आईडी संबंधी जानकारी के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, जिलाधिकारी के चैंबर के बराबर में स्थापित किया गया है संपर्क केंद्र। एडीएम वित्त अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 और 05732-286679, 05732-286346 पर संपर्क कर आवेदन की स्थिति, मतदान केंद्र और बीएलओ संबंधी जानकारी भी कर सकते हैं प्राप्त, उन्होंने मतदाताओं से की सुविधा का लाभ उठाने की अपील।

📰✍️ शिकारपुर के छात्र अजय कुमार ने उत्तराखंड में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों को पछाड़कर हासिल किया प्रथम स्थान; गांव फतेहगढ़ निवासी रावत पब्लिक इंटर कॉलेज शिकारपुर के कक्षा 12वीं के छात्र की उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय प्रबंधन में खुशी की लहर, अजय ने सफलता का श्रेय गुरु करन मीणा, माता-पिता और शिक्षकों को दिया। विद्यालय के मैनेजर और प्रधानाचार्य ने बधाई देते हुए प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

📰✍️ सिकंदराबाद के गांव फकाना के पास नहर की पटरी पर दिखाई दिया तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत; कार सवारों ने मोबाइल से बनाया वीडियो, वन विभाग को दी गई सूचना। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण एक-दूसरे को भेजकर सतर्क रहने की कर रहे हैं अपील। संतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों की गश्त बढ़ाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग, हालांकि वायरल वीडियो की नहीं हुई है स्वतंत्र पुष्टि।



News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: